Back
भागवत: हिंदू समाज को मजबूत कर ही भारत की एकता बचानी होगी
VSVishnu Sharma
Nov 14, 2025 18:33:28
Jaipur, Rajasthan
भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले हिंदुओ को तोड़ना चाहते हैं... डॉ भागवत
जयपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन राव भागवत ने कहा कि कुछ शक्तियां ऐसी है जो भारत को आगे बढना नहीं देना चाहती है। हिंदू भारत का प्राण है, इसलिए भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग हिंदुओ को तोड़ना चाहते हैं। भागवत ने शुक्रवार को विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक में यह बात कही।
मालवीय नगर स्थित पाथेय कण संस्थान के नारद सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ सरसंघ चालक डॉ.मोहन राव भागवत ने कहा देश में आज ड्रग्स का जाल फैलाया जा रहा है। इसके पीछे जो ताकतें है वो भारत को दुर्बल बनाना चाहती है। देश को दुर्बल होने से बचाना है तो समाज को सशक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को बचाना है तो उसका प्रबोधन करना आवश्यक है。
डॉ. मोहनाराव भागवत ने कहा कि सद्भावना भारत का स्वभाव है। नियम और तर्क के आधार पर समस्याएं ठीक नहीं हो सकतीं, इसके लिए सद्भावना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वार्थ भावना, यह दुनिया का स्वभाव है। स्वार्थ भावना के आधार पर दुनिया को सुखी करने का प्रयास दो हज़ार साल से चल रहा है और फेल हो रहा है क्योंकि स्वार्थ सबका भला नहीं कर सकता। जिसमें ताकत है वो अपना स्वार्थ साध लेता है, उसके मन में कोई संवेदना नहीं रहती। स्वार्थ तो परस्पर विरोधी होता ही है।
उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन का कार्यक्रम हमने दिया है। बहुत सरल कार्यक्रम है। यह समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि परिवार में आत्मीयता होती है तो ड्रग और लव जिहाद जैसी बातें हमेशा दूर रहती है। पर्यावरण के लिए छोटी छोटी बातें करनी है। पानी बचाओ, सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ और पेड़ लगाओ। उन्होंने कहा कि सद्भावना के आधार पर ये बातें समाज के आचरण लाना है यह तब आएगी जब पहले हम इसे अपने आचरण में लाएंगे। सबमें सम्मान, प्रेम और आदर रहेगा तो सारे संकट समाप्त हो जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:30:25Noida, Uttar Pradesh:A soldier of the Thahan Phran (Thai border guard / paramilitary force) firing his machine gun at Cambodian military positions.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:30:140
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:16:100
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:550
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:450
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:35Noida, Uttar Pradesh:In recent clashes in Kurram Agency of Khyber Pakhtunkhwa, fighters of Tehrik-e-Taliban Pakistan (TTP) have claimed that they captured four armored tanks from the Pakistani army.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:250
Report
0
Report
0
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 11, 2025 19:00:210
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 11, 2025 18:46:47Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - कबाड़ा गोदाम में 23 घण्टे बाद भी नहीं थमी आग, फिर सुलगा कबाड़, फायर लारी ने बुझाई आग
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 11, 2025 18:46:370
Report
MSManish Sharma
FollowDec 11, 2025 18:46:290
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 11, 2025 18:46:170
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 11, 2025 18:45:520
Report