Back
झारखंड के झालसा ने 40 घंटे का हाइब्रिड मेडिएशन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया
KJKamran Jalili
Dec 07, 2025 07:20:07
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची के झालसा स्थित न्याय सदन में ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के लिए 40 घंटे का हाइब्रिड मोड मेडिएशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के साथ इंटरैक्टिव प्रैक्टिकल सेशन का आयोजन हुआ। झालसा यानी झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण झारखंड सरकार की एक ऐसी संस्था है जिसका मुख्य काम समाज के कमजोर और वंचित वर्गों जैसी गरीब, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, आदिवासी को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना। इसी को लेकर झालसा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत में झालसा का थीम संग दिखाया गया जिसके बोल हैं एक मुट्ठी आसमान में हक हमारा भी तो है, उम्मीदों की इस गुलिस्तान पर हक हमारा भी तो है। वीडियो थीम सॉन्ग झालसा के द्वारा 40 घंटे के हाइब्रिड मोड मेडिएशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद शामिल हुए और सम्बंधित पदाधिकारियों ने ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के साथ इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन हुआ। झारखण्ड हाई कोर्ट के जज और झालसा के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि मेडिएशन के कांसेप्ट को समझने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरूरत है। लोगों को मेडिएशन पर कैसे ज्यादा भरोसा हो और वह मेडिएशन में भागीदारी सुनिश्चित करें और केस में जाने से बचें। जब भरोसा होगा तभी लोग पार्टिसिपेट करेंगे। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने बताया कि ज्यूडिशल ऑफीसर्स को किसी मेडिएशन को गार्जियन के तौर पर सुलझाना है ना की ड्यूटी के तौर पर। उन्होंने बताया कि जब दो लोगों की लड़ाई होती है तो पिता समझा कर मामला सुलझाता है। इसी तरीके से मामलों को सुलझाना है। बाइट....जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ट्रेनिंग की जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जज और झालसा की सेक्रेट्री कुमारी रंजना अस्थाना ने बताया कि जलसा की यह कोशिश है कि आम लोगों तक न्याय पहुंचे और इसके लिए पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायत जारी है। आज का सेगमेंट रोल प्ले का है जिसमें ज्यूडिशियल ऑफिसर शामिल हुए हैं। प्रैक्टिकल तरीके से कैसे मेडिएशन किया जाए ट्रेनर्स के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई। ताकि किसी भी डिस्प्यूट के रेजोल्यूशन के लिए मेडिएशन एक अहम किरदार अदा करेगी और कोर्ट पर बढ़ रहे पेंडेंसी का बोझ काम हो जाएगा बाइट....कुमारी रंजना अस्थाना,सेक्रेट्री,झालसा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
118
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 02, 2026 19:00:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा के विधायकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
0
Report
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन किया शहर की अन्य स्थानों परभी होली का दहन किया गया
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 18:47:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:46:04Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-विनय खण्ड क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक
-घर के बाहर से बाइक उडा ले गया चोर
-चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
-पुलिस जांच में जुटी
-मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 02, 2026 18:45:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 02, 2026 18:32:200
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 02, 2026 18:31:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:30:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:30:360
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 02, 2026 18:30:210
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
