Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad
नीमका जेल विवाद के बीच अब्दुल रहमान हत्या, अरुण चौधरी आरोपी
JPJai Prakash
Feb 10, 2026 04:21:36
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद जेल में अब्दुल-अरुण में राम मंदिर पर बहस हुई:10 दिन में बढ़ा विवाद, सोते समय मुंह दबाया, पत्थर को नुकीला हथियार बना की हत्या हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जेल सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर को लेकर हुए विवाद के चलते बैरक में बंद दूसरे कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट ने सिर में नुकीला पत्थर मारकर उसकी हत्या की। जिस समय हत्या को अंजाम दिया गया, उस समय अब्दुल रहमान गहरी नींद में था। नुकीला पत्थर लगने वह चिल्लाया तो सिक्योरिटी बैरक में बंद तीसरे कैदी शोएब रियाज की भी आंख खुल गई। तब अरूण, अब्दुल रहमान पर लगातार वार पर वार किए जा रहा था। उसके सिर से खून की धारा फूट रही थी। डर के मारे रियाज ने शोर मचा दिया। इसके बाद बाहर तैनात जेल स्टाफ और फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैरक खोलकर घायल रहमान को जेल के अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जेल सूत्रों की माने तो 15 दिन पहले ही तीनों कैदियों को एक साथ सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अपने-अपने धर्म को लेकर कहासुनी हो रही थी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अरुण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अब्दुल रहमान के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि पता लग सके कि कितने वार उस पर किए गए थे। इसके अलावा हत्यारोपी अरुण चौधरी के बारे में भी चौंकाने वाली बात बताई। पता चला चला कि वह जम्मू जिले के सांबा में 2023 में हुई युवक अक्षय शर्मा की सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल था। गैंगवार में हुई इस हत्या में चार आरोपी शामिल थे, जिनमें अरुण चौधरी भी मुख्य आरोपी था। हत्या के बाद ये चारों अक्षय शर्मा का हाथ काटकर ले गए थे। पहले जानिए कौन है अब्दुल रहमान और कैसे पकड़ा… यूपी का रहने वाला, रिक्शा चलाता था, महंगे मोबाइल का Shौकीन अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। अयोध्या-रायबरेली हाईवे से लिंक रोड पर 5Km अंदर चलकर चमनगंज रोड उसका 650 स्क्वायर फीट का घर है। घर के बाहर चिकन शॉप की दुकान है, जिसे पिता अबू बकर चलाते हैं। गरीबी के चलते सरकार की तरफ से उन्हें अंत्योदय कार्ड मिला है। मां आश्मीन और उनकी तीन बेटियां हैं, जो अब्दुल रहमान से छोटी हैं। जांच में यह भी सामने आया था कि चार साल से अब्दुल कुचेरा बाजार से किन्हूपुर के बीच ई-रिक्शा चलाता था। उसके पास महंगे मोबाइल थे। वह केवल दसवीं तक पढ़ा था। सोशल मीडिया पर राम मंदिर के वीडियो डालने पर नजर में आया सुरक्षा एजेंसी डार्क वेब पर भेजे जाने वाले कंटेंट को मॉनिटर करती है। भारत से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश समेत पड़ोसी देशों में छिपे आतंकियों को डार्क वेब के जरिए ही सूचनाएं भेजी जाती हैं, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो। जनवरी, 2024 में अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से ही राम मंदिर के कई वीडियो एक खास लोकेशन पर शेयर किए गए। जब सुरक्षा एजेंसियों ने भेजने वाले का IP एड्रेस को सर्च किया, तो जिस लोकेशन पर यह कंटेंट भेजा गया था, वह तो पता नहीं चला। मगर भेजने वाले की लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद की मिली। 2 मार्च 2025 को पकड़ा था, दो जिंदा ग्रेनेड, राम मंदिर के वीडियो मिले फरीदाबाद में लोकेशन मिलने पर हरियाणा एसटीएफ की मदद से गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसी IB यहां पहुंचे। पाली गांव में दबिश दी तो 19 साल के अब्दुल रहमान निवासी मिल्कीपुर, यूपी को पकड़ लिया। उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक द� स्ते ने निष्क्रिय किया。 उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। जांच में पता चला था कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। सबसे पहले अब्दुल ने टिकटॉक पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया। टिकटॉक पर बैन लगा तो अब्दुल इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया。 आतंकी अबू सूफियान ने ब्रेनवॉश किया, मंदिर पर हमले से पहले पकड़ा जांच एजेंसियों ने जब उससे पूछताछ की तो मालूम किया कि वह लकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। सूफियान ने ही उसका ब्रेनवॉश किया और आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलवाई। सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में 2 हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर एक गड्ढे में छिपा दिए थे। इन्हें ही लेने अब्दुल रहमान फरीदाबाद आया था。 यहां से उसे हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर लेकर 4 अप्रैल को अयोध्या जाना और हमले की वारदात को अंजाम देना था। मगर, इससे पहले ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद फरीदाबाद ही रिपोर्ट दर्ज हुई और 10 दिन के रिमांड के बाद उसे नीमका जेल में भेज दिया गया। तब से वह यहीं बंद था। वीडियो क्रांफेसिंग से उसकी पेशी होती थी。 अब जानिए कैसे हुई अब्दुल रहमान की हत्या… सिक्योरिटी बैरक में थी तीन कैदी, एक यूपी, दो जम्मू कश्मीर से तिंगाव ACP अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्योरिटी बैरक में केवल तीन ही बंदी थे, एक यूपी का अब्दुल रहमान, दो जम्मू कश्मीर के अरूण चौधरी और शोएब रियाज। रूण चौधरी और शोएब रियाज को एक साथ ही जम्मू कश्मीर से सुरक्षा कारणो के चलते नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। पहले तीनों कैदी अलग-अलग बैरक में थे। मगर, 15 दिन पहले ही तीनों को एक साथ इस सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था。 राम मंदिर बनने से नाराज था, अरूण से होता था झगड़ा जेल सूत्रों के मुताबिक अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट और अब्दुल रहमान के बीच में राम मंदिर को लेकर 10 दिन से विवाद चल रहा था। राम मंदिर बन जाने से वह अक्सर नाराज रहता था। वह अपने धर्म को ही सबसे ऊपर बताता था। दूसरी तरफ अरुण चौधरी को पता चल गया था कि अब्दुल रहमान ने अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के कुुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में आकर अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। सोते समय मुंह दबाया, सिर पर नुकीले पत्थर से कई वार किए जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार की सुबह 2 से 3 के बीच का समय हो रहा था। उस समय अब्दुल रहमान और शोएब रियाज दोनों सो रहे थे, लेकिन अरुण चौधरी जगा हुआ था। उसने चुपके से अब्दुल रहमान का मुंह दबाया और उसका सिर के पीछे के हिस्से पर नुकीले पत्थर से कई वार किए। इसी दौरान आवाज सुनकर शोएब रियाज जाग गया और उसने शोर मचाकर बैरक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मीयों को बुला लिया। 10 मिनट बाद ही जेल अधिकारी भी पहुंच गए। घायल अब्दुल रहमान को जेल अस्पताल में लेकर जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद शांत बैठा रहा, पहले ही तैयार कर लिया था हथियार जेल सूत्रों की माने तो हत्या के बाद अरुण शांत बैठा रहा, जबकि शोएब रियाज काफी डर गया था। डर के कारण उसने अरुण को रोकने की कोशिश तक नहीं की। सूत्रों की माने तो राम मंदिर को लेकर रोज-रोज हो रहे विवाद से अरुण काफी खफा हो गया था। इसलिए उसने दिन में ही एक पत्थर को नुकीला बनाकर हथियार बना लिया था। यह पत्थर वह जेल परिसर से ही उठाकर लाया था। उसने इसी नुकीले पत्थर से अब्दुल रहमान पर एक के बाद एक कई वार किए। अब्दुल रहमान की हत्या करने वाले अरुण से जुड़ी 3 अहम बातें… सांबा में अक्षय शर्मा हत्याकांड से चर्चा में आया अरुण चौधरी जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर के गांव खौर देओनियन का रहने वाला है। उसका नाम जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के गुड़वाल रामगढ़ में 25 दिसंबर को हुई अक्षय शर्मा हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था। यह हत्या गैंगवार के चलते अंजाम दी गई थी। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें अतुल चौधरी (ट्रिंडियन रामगढ़), अरुण चौधरी उर्फ अबू जट (आरएस पुरा, जम्मू), साहिल शर्मा उर्फ गिल्का (विजयपुर), राजेश कुमार उर्फ छोटू उर्फ माही धिल्लों (विजयपुर) शामिल थे。 हाथ काटकर ले गए थे, इंस्टाग्राम पर लाइव किया था पुलिस के मुताबिक, यह हत्या निर्ममता से की गई थी। अक्षय शर्मा की हत्या के बाद आरोपी उसका हाथ काटकर ले गए थे, जो बाद में श्मशान पड़ा मिला था। हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया था, जिससे मामला बहुत सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद एक माह बाद ही सांबा पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से दो को पंजाब के दो आरोपियों अतुल और अरुण को अमृतसर के एक होटल से पकड़ा गया था। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक कांस्टेबल भी घायल हो गया था。 रिश्वत के आरोप लगा तो फरीदाबाद शिफ्ट किया गया गिरफ्तारी के बाद चारों को कठुआ जेल में भेज दिया गया था। साल 2024 में जेल से ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अरुण ने कठुआ जेल प्रशासन पर फोन और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दो लाख लेने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उसे अक्टूबर 2024 में कठुआ जेल से फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। यहीं अब उसने राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी। पुलिस रिमांड पर लेकर अरुण से करेगी पूछताछ अब्दुल रहमान की हत्या के मामले में तिंगाव ACP अशोक वर्मा ने बताया कि इस वारदात के बाद अब अरुण चौधरी और शोएब रियाज को अलग-अलग गया है। पुलिस अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद अरूण चौधरी को वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद मामले की आगे की कार्रवाही की जाएगी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRaunak Vyas
Feb 10, 2026 05:45:14
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही, DST बीकानेर के इनपुट पर पुलिस थाना देशनोक ने की बड़ी कार्यवाही काफी लंबे समय से NDPS, गंभीर मारपीट प्रकरण में थे वांछित, आदतन शातिर 2 बदमाश को दबोचा 130 ग्राम MD , 1 पिस्टल, TATA ZEST कार व 50 हजार रुपए सहित पकड़ा, दोनों मुलजिम गांव कूदसू पुलिस थाना पांचू के रहने वाले, दोनों पर अलग गंभीर धारों में प्रकण दर्ज, bदमाश दिनेश जाखड़ पर पूर्व में दिल्ली में 2 करोड़ की लूट की वारदात का प्रकरण भी दर्ज, मुलजिम श्याम सुंदर ने श्री बालाजी नागौर के प्रकरण में 2 साल से था वांछित, Dst प्रभारी विश्वजीत सिंह, DST के ASI दीपक यादव के इनपुट पर थानाधिकारी देशनोक सुमन शेखावत मय पुलिस थाना देशनोक स्टाफ ने दिया कार्यवाही को अंजाम
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 05:44:59
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में आज एक अनोखी चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, आपने आज तक वाहनों की चोरी,मार पिटाई का वीडियो इत्यादि सीसीटीवी कैमरे में कैद होते हुए देखा होगा, किंतु आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं मुरादाबाद का जूता चोर,मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित खालसा में एक जूता चोर चोरी करते हुए साफ और साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, नजरे बचाते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज में ये चोर पलक झपकते ही घर के बाहर रखा हुआ एक नामी ब्रांड का जूता चुराता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, चोर का साहस देखते ही बनता था, पहले तो चोर के द्वारा जूता चुराने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, फिर पहले से पहना हुआ अपना खस्ता हाल चप्पल वहीं छोड़ दिया गया, जूता चुरा कर जूता चोर बड़े ही आराम से नौ दो ग्यारह हो गया, चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जब चोरी का पता चला तो पीड़ित हैरत में पड़ गया, पीड़ित की स्थिति भी असमंजस की बन पड़ी, जूता चोरी की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई, अब पीड़ित और क्षेत्रीय जनता इस असमंजस में पड़ी है की चोरी की रिपोर्ट लिखवाई जाए या नहीं, फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद अज्ञात चोर की खोजबीन चालू है....
1
comment0
Report
Feb 10, 2026 05:41:08
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 05:36:32
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की तहसील सासनी के ओमप्रकाश फीलिंग स्टेशन पर सोमवार की देर शाम सीएनजी डलवाने के लिए आए कार सवारों में गाड़ी के शीशे टूटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने पेट्रोल टंकी के शीशे तोड़ दिए और स्टाफ के साथ मारपीट की। पेट्रोल टंकी के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि दो युवक गाड़ियों को रॉन्ग साइड में लेते हुए सीएनजी डलवाने के लिए आ रहे थे, तभी उनका शीशा टूट गया। इसके बाद गाड़ी चालकों ने स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की और पेट्रोल टंकी पर रखे करीब 2 से 3 लाख रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल टंकी मैनेजर द्वारा लूट का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ियों को निकालने को लेकर विवाद हुआ था।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 10, 2026 05:36:24
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के कुंन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क कोचिंग एरिया में काम करने वाली एक मेड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोमवार शाम 6 बजे सामने आया है, जो पीड़िता महिला आशा पंकज ने कुंन्हाढ़ी थाना पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह लैंडमार्क पैराडाइज बिल्डिंग में एक फ्लैट पर खाना बनाने का काम करती है। घटना के समय वहां दो युवक शराब के नशे में मौजूद थे। इसी دوران वह गलती से बाथरूम की ओर चली गई, जहां पहले से एक युवक मौजूद था। वह तुरंत बाहर आ गई, लेकिन इस बात पर दोनों युवक नाराज हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कुंन्हाड़ी थाना अधिकारी कौशल्या ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों कोचिंग छात्रों को Detain कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 10, 2026 05:36:03
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरानी बाजार स्थित मरही माता मंदिर के बगल में मनीष की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग अपनी-अपनी दुकानों और घरों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 10, 2026 05:35:40
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के ग्राम परसौली स्थित शासकीय ईपीईएस हाईस्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के दौरान छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य बने सिंह परमार ने छात्राओं से आपत्तिजनक टिप्पणी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।\n\nप्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे शासकीय ईपीईएस हाईस्कूल परसौली में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान कुछ छात्राएं बिना ड्रेस सामान्य कपड़ों में विद्यालय पहुँची थीं। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य ने छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जब छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया।\n\nघटना के समय अन्य छात्र और ग्रामीण मौके पर पहुँचे, जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देखा। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को जब ग्रामीण प्रभारी प्राचार्य को समझाने शासकीय हाईस्कूल पहुँचे, तब उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और बच्चों की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।\n\nमामले में माकड़ोन थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं की शिकायत पर शासकीय ईपीईएस हाईस्कूल परसौली के प्रभारी प्राचार्य बने सिंह परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 352 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।\n\nवहीं जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। शासकीय स्कूल से जुड़ा मामला होने के कारण विभागीय स्तर पर जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।\n\nफिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 10, 2026 05:34:52
Kota, Rajasthan:कोटा में कोर्ट परिसर के बाहर फैमिली ड्रामा सामने आया है बताया जा रहा है जीजा से शादी करने आई विवाहिता साली भाई को देखकर भाग गई बहन को पकड़ने भाई ने सड़क पर दौड़ लगाई इस दौरान जीजा साले के बीच बहस भी हुई कलेक्ट्रेट चौकी पर मौजूद कांस्टेबल ने दोनों पक्षी से समझाइश की घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास की है फैमिली ड्रामे को किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया इधर कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज नवल किशोर शर्मा का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है ना ही किसी पक्ष ने कोई रिपोर्ट दी है बताया जा रहा है कि जीजा अपनी पत्नी के साथ विवाहिता साली से शादी करने कोर्ट में आए इसी बात का पता साले को लग लग गया वो भी कोर्ट पहुंच गया उसने दोनों बहनों से समझाइश की लेकिन वो नहीं मानी भाई उसे पकड़कर घर ले जाने लगा गेट के पास से हाथ छुड़ाकर भाग गई उसे पकड़ने के लिए भाई भी पीछे दौड़ा उसी दौरान जीजा ने एतराज जताया दोनों के बीच बहस हो गई बाद में जीजा विवाहिता साली को साथ लाया उसी समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों पक्ष से समझाइश की
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 10, 2026 05:34:34
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 05:34:20
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर छापेमारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सोमवार को मुखबिर द्वारा न्याज पतंग सेंटर सदर चौक बांस की मस्जिद के बगल चोरी-छिपे गोपनीय तरीके से प्रतिबंधित नायलॉन/सिंथेटिक मांझे (चाइनीज मांझा) की बिक्री और भंडारण करने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त वसीम अहमद पुत्र न्याज अहमद नि० सदर चौक बाँस की मस्जिद थाना कोतवाली नगर उम्र करीब 23 वर्ष को मय प्रतिबंधित चाइनीज़ माँझा के कुल 1980 पीस के गिरफ्तारी पुलिस लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सुनील कुमार, हे0का0 रणजीत यादव, का0 अमरेश कुमार सिंह, का0 राधेश्याम थाना कोतवाली नगर षामिल रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top