Back
26 जनवरी पर ऑपरेशन सिंदूर समेत 30 झांकियां: वीरता, कला और लोकल से ग्लोबल
NJNeetu Jha
Jan 22, 2026 18:45:36
New Delhi, Delhi
इस साल 26 जनवरी के दिन कर्तव्यपथ पर भारत गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी से लेकर विकसित भारत की झांकियां दिखाई जाएगी। अलग-अलग राज्यों की विशेषताओं और उन्नतियों को दिखाती झांकियां भी देखने लायक होंगी।
बिहार की झांकी — “मखाना: लोकल से ग्लोबल तक”
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में बिहार की झांकी खास रहने वाली है। थीम है — “मखाना: परंपरा, परिश्रम और प्रगति की कहानी.” झांकी में दिखेगा कैसे मिथिला की महिलाएं परंपरागत तरीके से मखाना तैयार करती हैं, और कैसे अब वही मखाना आधुनिक प्रोसेसिंग के ज़रिए वैश्विक पहचान बना चुका है। ये झांकी ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देगी और बिहार की महिलाओं की सशक्त भूमिका को भी दिखाएगी।
उत्तर प्रदेश की झांकी — “बुंदेलखंड की संस्कृति”
उत्तर प्रदेश की झांकी इस बार बुंदेलखंड की कला और विरासत को दिखाएगी। मुख्य आकर्षण रहेगा — कालिंजर दुर्ग, जो इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान है। झांकी में दिखेगा बुंदेलखंड का हस्तशिल्प, मूर्तिकला और लोकनृत्य, साथ ही नीलकंठ महादेव मंदिर की झलक भी होगी। ये झांकी बताएगी कि कैसे बुंदेलखंड की परंपरा और आधुनिक विकास आज भी एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर की झांकी — भारत की वीरता की झलक
इस बार 26 जनवरी की परेड में देश की सुरक्षा और शौर्य को दिखाती एक खास झांकी शामिल की जा रही है “ऑपरेशन सिंदूर.” इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त भूमिका को दर्शाया जाएगा कैसे भारत ने अपने नागरिकों के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों की भी मदद की। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भारत की संकट में भी शांति और साहस की पहचान को उजागर करेगी।
26 जनवरी को कुल 30 झांकी निकाली जाएगी, जिसमें से 17 राज्यों के हैं और 13 अलग-अलग मंत्रालय और भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं, इनमें एक झांकी ऐसी है जहां भारतीय सेना नौसेना और जल सेना से जो रिटायर्ड ऑफिसर हैं जिन्होंने युद्ध में अपनी भूमिका निभाई है उनका देश में क्या योगदान रहा है चाहे वह खेल जगत में हो चाहे वह शिक्षा या मेडिकल के क्षेत्र में हो यह भी दिखाया जाएगा। इस झांकी में देश में बनने वाले नए विमान लड़ाकू विमान और युद्ध नीतियों में कैसे रिटायर्ड फौजी अपनी भूमिका निभा रहे हैं यह भी दिखाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 16, 2026 12:16:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 12:15:580
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 12:15:360
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 16, 2026 12:15:250
Report
1
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 16, 2026 12:06:120
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 16, 2026 12:05:361
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 16, 2026 12:05:100
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 16, 2026 12:05:000
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 16, 2026 12:04:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 16, 2026 12:04:24Noida, Uttar Pradesh:कांगड़ी, हरिद्वार में आयोजित 'मुख्य सेवक जन चौपाल' कार्यक्रम
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 16, 2026 12:04:150
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 16, 2026 12:03:580
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 16, 2026 12:03:440
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 16, 2026 12:03:210
Report