कर्ण चौटाला का सरकार पर कटाक्ष: बाढ़ राहत राशि पर बड़ा सवाल
DMC, Chandigarh:Byte चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और जिला परिषद सिरसा के अध्यक्ष कर्ण चौटाला का बयान। बाढ़ के हालातो को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सरकार ने फसल मुआवजे के लिए 15000 प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा निंदा जनक है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पड़ोसी राज्य पंजाब हिमाचल और जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ का मुआवजा दिया है। मैं सिरसा जिला परिषद का अध्यक्ष हूं। मेरे पास सवा करोड रुपए का फंड इस्तेमाल के लिए है मैंने जिला उपायुकत को निर्देश दिए हैं कि वे इस फंड का बाढ़ राहत के लिए जरूरत पर पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं जिला परिषद के अध्यक्ष होने के नाते यदि में सवा करोड रुपए दे सकता हूं, तो मुख्यमंत्री को मुआवजा ज्यादा देना चाहिए। यमुनानगर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थल के लिए किसानों को ₹50000 प्रति एकड़ दिए गए थे। उसी तर्ज पर प्राकृतिक आपदा में भी किसानों को सरकार मुआवजा दे। बाढ़ में किसानों की फसलें, पशु और घर संपत्तियां सभी पूरी तरीके से नष्ट हो गए हैं। अगर मुख्यमंत्री जी इन हालातो से गुजरते तो भी क्या इस मुआवजा राशि से संतुष्ट होते। ।।।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का कोई ख्याल नहीं है प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। बाइट - कर्ण चौटाला, इनेलो नेताहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
