Back
RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजस्वी यादव के नेतृत्व की चर्चा तेज
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Jan 22, 2026 12:17:05
Patna, Bihar
RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेतृत्व परिवर्तन तय RJD में अब तेजस्वी युग! राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कमान सौंपने की तैयारी, बिहार में राजनीति हुई तेज
RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 25 जनवरी को होने जा रही है. इस बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव को RJD का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है हालांकि इस फैसले पर अंतिम मुहर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा ही लगाई जाएगी पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है
RJD के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी की विचारधारा है, पार्टी का संविधान है और कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता है, पार्टी बड़ी होती है और दल। तो निश्चित रूप से कार्यकारिणी जो तय करेगा, उसको माना जाएगा। और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी सर्वमान्य नेता हैं। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव नौजवानों, युवाओं के आइकॉन हैं और बिहार ही नहीं पूरे देश उनको आइकॉन के रूप में मानता है। महागठबंधन का नेतृत्व उन्होंने किया है, बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में, बिहार में सबसे ज्यादा वोट बिहार में मिले, तो निश्चित रूप से तेजस्वी प्रसाद यादव नौजवानों और युवाओं के चहेते हैं।
पार्टी तय करेगी, संगठन तय करेगा। हमारे संगठन में लोकतंत्र है। लालू प्रसाद यादव सर्वमान्य नेता हैं और पार्टी जो तय करती है वही होता है।
बाइट---- रणविजय साहू प्रधान महासचिव RJD विधायक
तो वही RJD के प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल में युवा नेतृत्व 2020 से ही बिहार की जनता के धड़कन बने हुए हैं, नौजवानों के धड़कन बने हुए हैं। और युवा नेतृत्व पर बिहार की जनता का जितना विश्वास था, उसी के कारण आज भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर के, गृह मंत्री से लेकर के, सारे लोगों का जो पटना में बैठना, अब पटना में बैठकर के राजनीतिक कवायद करना, ये बताता है कि तेजस्वी जी के युवा सोच, युवा नेतृत्व और उनके युवा विज़न से कहीं ना कहीं भाजपा घबराई हुई है। और तेजस्वी जी के कारण ही भाजपा ने कहीं ना कहीं नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। हम उन लोगों की तरह नहीं हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष-राष्ट्रीय अध्यक्ष करना शुरू कर दिए। हम लोगों के यहां जो प्रोसेस होता है, वो बैठक के उपरांत ही, जो बैठक में प्रस्ताव आएंगे, उसी के अनुसार होगा। इन लोगों की तरह राजनीतिक रूप से जिस तरह से परिवारवादी राजनीति को मजबूत किया गया है नितिन नवीन के माध्यम से और अब ये लोग उसको परिवारवादी नहीं मान रहे हैं, तो ये स्पष्ट करता है कि इन लोग किस तरह का अध्यक्ष चाहते थे। इन लोग अध्यक्ष वैसा चाहते थे जो एक गाल पर थपथपाए और पीठ पर भी थपथपाए, वैसा अध्यक्ष मिल गया। इसीलिए पहली बार आप देखे होंगे कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सर्कुलर जारी किया है कि जो भी नितिन नवीन जी को नाम से पुकारेगा वो अनुशासनहीनता माना जाएगा। 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' कह करके उनको सुशोभित किया जाए, लेकिन उसके बावजूद भी लोग मान नहीं रहे हैं। रविशंकर प्रसाद जी ने किस तरह का किया और प्रधानमंत्री जी ने किस तरह का किया, ये लोगों ने देखा।
बाइट-- एजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता
एजाज अहमद ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, उसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जो भी प्रस्ताव आएंगे, उस प्रस्ताव को बैठक के अंदर ही रखा जाएगा। आप लोगों को बाद में जानकारी मिल जाएगी। जिस तरह से भाजपा बेचैन है, उसी तरह से मीडिया भी बेचैन है। ये बताता है कि कहीं ना कहीं तेजस्वी जी या तेजस्वी जी के प्रति बिहार की जनता की जो चाहत है, उसको सब लोग स्वीकार कर चुके हैं
बाइट-- एजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता
बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए... वो तो मालिक हैं पार्टी के। वो अपने को अध्यक्ष कहें, कार्यकारी अध्यक्ष कहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष कहें, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कहें, सब वही हैं। तो परिवारवादी पार्टी है, प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, परिवार की पार्टी है, मालिक वही परिवार है। इस देश के अंदर इस समय जितनी राजनीतिक दल हैं, एक भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दीजिए, तो किसी पार्टी में कोई लोकतांत्रिक मूल्य तो है नहीं। सभी पार्टी के नेता किसी ना किसी बहाने उस परिवार के लोग हैं जिन्होंने उस पार्टी की स्थापना की थी और आज तक उस परिवार पर कब्जा करके रखे हुए हैं। तो लालू जी ने राष्ट्रीय जनता दल बनाया, लालू जी के बेटे उसके अध्यक्ष रहें बिहार के या राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, क्या फर्क पड़ता है? ये तो केवल एक खानापूर्ति है। लेकिन जहां तक भारतीय जनता पार्टी का सवाल है, आप बता दीजिए, क्या आपको मालूम था कि आदरणीय जेपी नड्डा जी के बाद आदरणीय नितिन नवीन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, आपको मालूम था? किसी भी मीडिया घराने को मालूम था? किसी भी भारतीय जनता पार्टी के वर्कर को मालूम था क्या? ये सीधा कार्यकर्ता स्तर के लोग ही भारतीय जनता पार्टी में चाहे प्रधानमंत्री, चाहे गृह मंत्री, चाहे रक्षा मंत्री, चाहे मुख्यमंत्री, चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, ये भारतीय जनता पार्टी का लोकतांत्रिक मूल्य है
बाइट---- जीवेश मिश्रा बीजेपी विधायक
जीवेश मिश्रा ने कहा की जो परिवार आकंठ परिवारवाद में डूबे हुए हैं। जिनका नेता प्रतिपक्ष की बात हो तो राजद के परिवार से, विरोधी दल अगर विधान परिषद में हो राजद के परिवार से, राज्यसभा के अंदर हो... जरा आज आप देख लीजिए न कि एक ही परिवार के कितने लोग चुनाव लड़े थे और एक ही परिवार के कितने लोग इस समय सदन, उच्च सदन और विधान परिषद के अंदर आज विराजमान हैं, ये देख लीजिए एक FAMILY के। तो परिवारवादी कौन हुआ मुझे बता दीजिए? क्रिकेट खेलने वाला बच्चा क्रिकेट में फेल होकर सीधा लौटता है राजनीति में, 15 में उसको टिकट मिलती है और पहली बार जीत कर आता है और उपमुख्यमंत्री बन जाता है। पहली बार जीत कर आया और उपमुख्यमंत्री बन गया। अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे सीनियर नेता बैठे हुए थे वहां, उनको उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। जबकि आप दावा करते हैं कि 'MY समीकरण' के कारण पिछले 15 बरस तक हमारा शासन चला और आगे भी उसी के दम पर आप राजनीति करते हैं। तो 'Y' पर तो भरोसा कर लेते हैं, 'M' को क्यों टरका देते हैं? अपने बेटे... 'Y' पर भी उनको भरोसा अब नहीं रहा, बेटे को छोड़ करके किसी पर भरोसा नहीं रहा। तो ये परिवारवादी लोग हैं। अब तो परिवार की बेटी ही बाहर निकलकर इन बातों को बोल रही है, दूसरे लोग बोलेंगे तो क्या बोलेंगे
बाइट---- जीवेश मिश्रा बीजेपी विधायक
कांग्रेस के एमएलसी समир सिंह ने कहा
लालू जी अध्यक्ष हैं, पार्टी के लोग उनको सम्मान देने के लिए अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष में रहते हैं। लेकिन बरसों से तो तेजस्वी यादव ही नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए कोई नई बात नहीं होगी। वो कार्यकारी अध्यक्ष बनके नेतृत्व करें या प्रतिपक्ष के नेता बनके करें, लेकिन नेतृत्व तो उन्हीं का है और लालू जी भी मानते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल का नेतृत्व और कमान जो है सो तेजस्वी यादव के हाथ में है
बाइट----- समीर सिंह कांग्रेस एमएलसी
समीर सिंह ने कहा पार्टी में अगर नया नेतृत्व और युवा नेतृत्व को स्थापित किया जा रहा है, ये अच्छी बात है। भारतीय जनता पार्टी ने भी किया ऐसा, कि एकदम नए लड़के को लाकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। तो उसी तरह से ये तो कम से कम प्रतिपक्ष के नेता और डिप्टी चीफ मिनिस्टर... उनसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहे हैं अपने दल में। इसलिए कोई अस्वाभाविक बात नहीं है, स्वाभाविक प्रक्रिया है इसको, तो आज हो कल हो, होना ही था
बाइट----- समीर सिंह कांग्रेस एमएलसी
जेडयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा आरजेडी में यही होना ही था। तेजस्वी का जिस प्रकार हर मामले में हस्तक्षेप और परिवार को अलग करना, ये 'पावर ग्रैब', पार्टी पर भी कब्जा करने की साजिश इनकी चल रही थी। और ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आदरणीय लालू यादव जी को किनारे करके, मुझको नहीं लगता है कि पार्टी मजबूत होगा। तो चलाएं, कार्यकारी अध्यक्ष बनें, लेकिन पार्टी और गर्त में ही जाएगा और पार्टी नीचे की ओर चला जाएगा
बाइट----निहोरा यादव वरिष्ठ नेता जेडयू प्रवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATANKUR TYAGI
FollowJan 22, 2026 13:38:160
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 22, 2026 13:37:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 22, 2026 13:37:360
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowJan 22, 2026 13:37:030
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 22, 2026 13:36:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 22, 2026 13:36:140
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:35:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 22, 2026 13:35:130
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:34:540
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 13:34:390
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 22, 2026 13:34:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 22, 2026 13:34:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 22, 2026 13:33:400
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 22, 2026 13:33:200
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 22, 2026 13:33:040
Report