Back
बिहार बजट 2026-27: 3.47 लाख करोड़ के बजट से युवाओं को रोजगार लक्ष्य
RZRajnish zee
Feb 03, 2026 12:32:51
Patna, Bihar
आज बिहार विधानमंडल में माननीय वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं کو नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रूपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 13:52:170
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 03, 2026 13:51:590
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:51:440
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 03, 2026 13:51:160
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 13:50:170
Report
0
Report
0
Report
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: कमिश्नरेट में यूपी-112 परियोजना के अन्तर्गत 10 नये पीआरवी वाहनों को कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया है। जिससे कानून व्यवस्था मजबूत रहे।
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 03, 2026 13:49:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 13:48:56Noida, Uttar Pradesh:शब-ए-बारात के अवसर पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दी गयी बाइट
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 03, 2026 13:48:300
Report
0
Report