Back
AAP नेता सुशील गुप्ता: बजट गरीबों के लिए नहीं, हरियाणा में जंगल राज
DKDARSHAN KAIT
Feb 03, 2026 13:49:43
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:-कुरुक्षेत्र पहुँचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला है। डॉ. सुशील गुप्ता ने केंद्रीय बजट को बेहद मायूस करने वाला बताते हुए कहा कि इस बजट में हरियाणा का नाम तक नहीं लिया गया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। शिक्षा बजट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के लिए जो बजट रखा गया है, वह 15 साल पहले के बजट से भी कम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं कहा गया, जो बेहद चिंताजनक है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह बजट गरीबों के लिए नहीं, बल्कि अमीरों और बड़े-बड़े व्यापारियों के लिए बनाया गया है। मजदूर, युवा, किसान और छोटे व्यापारियों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। आज भारत पर दूसरे देश टैरिफ लगा रहे हैं, जो देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।
वहीं पंजाब की राजनीति बोलते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का नामोनिशान तक नहीं है और कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है।
हालांकि इस दौरान उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि प्रदेश में गैंग सक्रिय हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जेल में बैठे अपराधियों पर भी अंकुश नहीं लगा पा रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम 6 बजे के बाद महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हरियाणा में कानून का राज नहीं बल्कि जंगल राज कायम हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बुढ़ापा पेंशन और राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, जिससे साफ है कि सरकार गरीबों को और गरीब बना रही है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के 23 जिलों में अपना संगठन मजबूत किया है।
उन्होंने ऐलान किया कि नगर निगम अंबाला, पंचकूला, सोनीपत समेत सभी नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे।
वहीं उन्होंने यूजीसी नियमों को लेकर कहा कि सरकार को सभी पक्षों से बातचीत कर कानून लाना चाहिए और जरूरत पड़े तो उसकी समीक्षा भी करनी चाहिए। पंचायत राज एक्ट पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पंचायतों को गुलाम बना दिया है और अफसरशाही हावी हो चुकी है।
बाइट: डॉ. सुशील गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी हरियाणा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 07, 2026 13:17:130
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 07, 2026 13:15:510
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 07, 2026 13:15:310
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:15:160
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 13:11:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 13:11:050
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 13:10:350
Report
प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LIV
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 07, 2026 13:09:130
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 13:08:330
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 07, 2026 13:08:170
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 13:07:570
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 07, 2026 13:07:380
Report