Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau276403blurImage

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक सहायता

Pramod Vishwakarma
Jun 21, 2025 08:27:08
Jaigawa, Uttar Pradesh
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयांव (हकड़ा) गांव निवासी स्व. विरेंद्र सिंह पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद समाजवादी पार्टी ने उनके परिजनों को ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और राजमिस्त्री का कार्य करते थे। मृतक की तीन बेटियां, एक बेटा (सभी नाबालिग) हैं, जिनमें एक बेटी 100% दिव्यांग है, जबकि पत्नी बीमार हैं। सपा प्रदेश सचिव संजय सिंह पटेल के आग्रह पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से यह सहायता दिलवाई। इस अवसर पर कई पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सहायता राशि का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा गया।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement