icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा एक्सप्रेसवे बारिश के बाद धसा, मरम्मत शुरू; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों में धंसी, वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने भरवाया गङ्गा अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बीते शनिवार को पुलिया के ऊपर बनी एक्सप्रैस वे की सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से मौके पर गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। इसके बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। ऐसे में हाल ही में बने एक्सप्रेसवे की सड़क बारिश के बाद धंसने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

शहडोल में खाद्य सुरक्षा ने घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल- जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर घी और दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए जिले के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान के तहत ब्यौहारी स्थित प्रमोद किराना से डालडा काऊ घी का नमूना लिया गया। वहीं जयसिंहनगर के हर्ष ट्रेडर्स से तुषार प्योर काऊ घी का नमूना लेने के साथ करीब 4,200 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। शहडोल के अजय किराना से गोवर्धन प्योर काऊ घी का नमूना लिया गया और करीब 6,020 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। इन खाद्य पदार्थों के भी लिए गए नमूने खाध सुरक्षा टीम ने ब्यौहारी में महालक्ष्मी स्वीट्स, शिवालय रेस्टोरेंट, नॉर्थ फूड्स, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स और संदीप ट्रेडिंग का निरीक्षण किया। यहां से नमकीन, काली मिर्च, इलायची, खोवा और पनीर के नमूने लिए गए। इसी तरह शहडोल शहर में महादेव फूड्स एंड जूस सेंटर, कलकत्ता डेयरी, गोपाल डेयरी, सागर डेयरी और अनिल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से ब्रेड, पनीर, खोवा, पेड़ा, भैंस का दूध, सौंफ, अजवाइन और जीरा के नमूने लिए गए। लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण और जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आजमगढ़ के नरहन खास गांव में धर्म परिवर्तन का आरोप, 10 हिरासत

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh धर्म परिवर्तन को लेकर बजरंग दल व करणी सेना से नोक-झोक, आरोप को लेकर मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस 10 लोगों को लिया हिरासत में। जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया। क्रिश्चियन धर्म का उपदेश दिए जाने और लोगों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गये हैं। कार्यक्रम स्थल पर जहां बाइबल और अन्य सामग्री मिली, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं से बजरंग दल व करणी सेना से वाद-विवाद भी हुआ, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पादरी समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। धर्मांतरण पर क़ानून बनने के बाद भी मामले सामने आ रहे हैं, अभी भी यह खेल तेज़ी से चल रहा है। हालांकि धर्मांतरण को लेकर जहां शिकायत मिलने पर गिरफ्तारी करते हुए करवाई तो की जा रही है, लेकिन चोरी छुपे धर्म परिवर्तन के खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें शामिल लोग अभी भी सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में नरहन खास गांव में धार्मिक गतिविधि के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। आरोप है कि लंबे समय से झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाने के साथ पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक, रजादेपुर मठ के महाराज/बाबा और करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी। वहीं आरोपों को लेकर इलाके में हलचल बढ़ा दी है, जहां कार्यक्रम स्थल से बाइबल व अन्य सामग्री भी मिली है। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी पादरी सोनू कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं जो मऊ समेत अन्य जिलों की निवासी तथा तीन पुरुष को भी हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर बजरंग दल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करने में जुटी है。
0
0
Report

जयपुर में रेलवे टेक्निकल स्टाफ का अखिल भारतीय सम्मेलन, वेतन भत्ते पर चर्चा

Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन - जयपुर हैडर- - जयपुर में डेढ़ हजार से अधिक रेल टेक्निकल कर्मियों का मंथन - वंदे भारत संभाल रहे, अब ग्रेड-रिस्क अलाउंस बढ़ाने की मांग - जगतपुरा में अखिल भारतीय कॉन्फ्रेंस - आउटसोर्सिंग बंद करने, ब्रेकडाउन भत्ता 10% करने की मांग - NWR के GM बोले- कार्यस्थल सुविधाएं बढ़ाएंगे एंकर जयपुर के जगतपुरा स्थित रेलवे सामुदायिक भवन में रविवार को देशभर के रेलवे टेक्निकल स्टाफ का सम्मेलन शुरू हुआ। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के संयोजन में हुई अखिल भारतीय टेक्निकल स्टाफ कॉन्फ्रेंस में करीब डेढ़ हजार से अधिक रेल कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग, जोखिम भत्ता, पदोन्नति, प्रशिक्षण और कार्यस्थल सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि वंदे भारत और अमृत भारत जैसी नई तकनीक वाली ट्रेनों का मेंटेनेंस टेक्निकल स्टाफ कर रहा है। ऐसे में आठवें वेतन आयोग में उन्हें उच्च ग्रेड और बेहतर जोखिम भत्ता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। सम्मेलन में उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा देना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने टेक्निकल स्टाफ को कार्यस्थल पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा कि जब रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा सकते हैं तो कर्मचारियों के कार्यस्थल और विश्राम सुविधाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

रामदास आठवले का चिपळूण दौरा; रत्नागिरी में आरपीआई जिला मेळावा संबोधित

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज चिपळूण दौऱ्यावर आरपीआयच्या जिल्हा मेळाव्याला केलं संबोधित अँकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पक्षाचे राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले आज चिपळूण दौऱ्यावर होते आरपीआय पक्षाचा रत्नागिरी जिल्हा मेळाव्यात आठवले कार्यकर्त्यांना संबोधित केले मुंबई-गोवा महामार्गावरील प्रांत कार्यालया जवळील शिक्षक पतपेढी सभागृहात हा मेळावा पार पडला आठवले यांच्या दौऱ्यामुळे कार्यकर्त्यामध्ये उत्साहाचे वातावरण निर्माण झाले आहे
0
0
Report

मध्यस्थता के बाद अन्नत्याग आंदोलन समाप्त, किसान नेता के निर्देश पर शांतिपूर्ण वापसी

Shirdi, Maharashtra:पालकमंत्री विखे यांच्या मध्यस्थीनंतर अन्नत्याग आंदोलन स्थगित... शेतकरी नेते ॲड अजित काळे यांच्या नेतृत्वाखाली तीन दिवसांपासून सुरू होत अन्नत्याग आंदोलन.... ट्रॅक्टर रॅली आणि शोले स्टाइल आंदोलनानंतर प्रशासनाने घेतली दखल.. पालकमंत्री विखे पाटील यांच्या मध्यस्थीनंतर आंदोलन मागे.. आज अन्नत्याग आंदोलनाचा तिसरा दिवस.. 15 महिला व 9 पुरुषांनी केलं होतं अन्नत्याग आंदोलन. ब्रिटिश काळापासून सुरू असलेल्या लढ्याची सरकारकडून दखल.. उच्च न्यायालयाने दिलेल्या आदेशानंतर व सरकारच्या निर्णयानंतर आंदोलकांची भूमिका.. बैठकीत तोडगा न निघाल्यास 1 सप्टेंबर रोजी शेतकरी घेणार जमिनीचा ताबा आंदोलकांचा इशारा....
0
0
Report

पत्नी ने पति के लिए किडनी दान कर नया जीवन दिया: बोडाना में मिसाल

Jodhpur, Rajasthan:भारतीय संस्कृति में पति व पत्नी के रिश्ते का विशेष महत्व है। फलोदी जिले के बाप क्षेत्र के बोडाना गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जिसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई सामने आई है। कवराज सिंह तंवर की दोनों किडनी 8 माह पहले खराब हो गई تھیں और फलोदी जिला अस्पताल में डायलिसिस चल रहा था। डायलिसिस विभाग की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन रिश्तेदारों की किडनी मैच नहीं हो पाई। तब उनकी पत्नी नैनी कंवर ने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना खुद ही किडनी देने का फैसला किया। नैनी कंवर ने जोधपुर के एम्स अस्पताल में जाँच करवाई और किडनी मैच होने के बाद पति के लिए अपनी किडनी दे दी। 12 अगस्त 2026 को कवराज सिंह के किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और अब दोनों स्वस्थ हैं। परिवार ने मेडिकल टीम के मार्गदर्शन और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया और कहा कि इतनी बड़ी मिसाल शायद उनके जन्मों के अच्छे कर्मों का फल है।
0
0
Report
Advertisement

मुंबई में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026: साझा संकल्प और वैश्विक हिंदू संवाद

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली, शिकागो, बैंकॉक के बाद अब मुंबई में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस, हिंदू समाज की दिशा और दशा पर होगा वैश्विक चिंतन जयपुर के हवाले से विश्व हिंदू कांग्रेस 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा. सम्मेलन 'समानं व्रतं सह चित्तम, यानी साझा संकल्प और सामूहिक दृढ़ता' विषय पर होगा. सम्मेलन में 세계 के अलग-अलग देशों से हिंदू नेता, उद्यमी, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के प्रणेता ने इसकी जानकारी दी. वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026 में सात समानांतर विषयगत सम्मेलन होंगे: वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम, हिंदू एजुकेशन कॉन्फ्रेंस, हिंदू मीडिया कॉन्फ्रेंस, हिंदू पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस, हिंदू वुमेन कॉन्फ्रेंस, हिंदू यूथ कॉन्फ्रेंस और हिंदू ऑर्गेनाइजेशनल कॉन्फ्रेंस. इन मंचों के जरिए हिंदू समाज की आर्थिक, शैक्षणिक, मीडिया, राजनीतिक और संगठनात्मक क्षमताओं पर चर्चा होगी. वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस की शुरुआत साल 2014 में दिल्ली से हुई थी. इसके बाद 2018 में अमेरिका के शिकागो और 2023 में Thailand के बैंकॉक में सम्मेलन आयोजित हुआ. अब 2026 में मुंबई इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेगा. अब तक आयोजित सम्मेलनों में 60 से ज्यादा देशों के 6,500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं. संयुक्त महामंत्री के अनुसार पूर्व के सम्मेलनों में दलाई लामा, माता अमृतानंदमयी, आरएसएस के प्रमुख नेता और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो चुके हैं. उद्योग, शिक्षा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र की भी कई जानी-मानी हस्तियां ने इन सम्मेलनों में भाग लिया है. वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026 की अध्यक्षता अस कंपनी के चेयरमैन करेंगे. सह-अध्यक्ष पद की नियुक्तियाँ की गई हैं. आयोजकों के मुताबिक सम्मेलन सिर्फ विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेटवर्किंग, सहयोग और ठोस कार्ययोजना पर भी फोकस किया जाएगा. हिंदू समाज आज पहले से अधिक दृश्यमान और प्रभावशाली स्थिति में है, इसलिए दुनिया भर में फैले हिंदू समाज के वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए. सम्मेलन में हिंदू समाज की रणनीतिक जरूरतों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा होगी.
0
0
Report

आठवले बोले—दीपके पार्टी में प्रवेश पर शर्तें, कोकण पर्यटन विकास पर जोर

Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण/ रत्नागिरी रामदास आठवले केंद्रीय मंत्री अभिजित दीपके यांची भूमिका योग्य, रामदास आठवले यांच्याकडून कौतुक अभिजित दीपके यांना रामदास आठवले यांची खुली ऑफर आठवले म्हणाले , अभिजित दीपके यांनी आमच्या आरपीआय पक्षात यावे चिपळूण दौऱ्यात रामदास आठवले यांचे मोठे राजकीय विधान दीपके यांच्या आंदोलनावर आठवलेंची प्रतिक्रिया जंतर-मंतरवरील आंदोलन शांततापूर्ण व्हायला हवे होते – आठवले पक्षप्रवेश केल्यानंतरही आंदोलनाची परवानगी? आठवलेंचे स्पष्ट उत्तर अटी आणि शर्तींवर दीपके यांना पक्षात प्रवेश देऊ – रामदास आठवले दलित समाजातील तरुणांनी शासकीय योजनांचा लाभ घ्यावा – आठवलें तरुणांनी स्वतःच्या पायावर उभे राहण्याचे आठवलेंचे आवाहन कोकणचा पर्यटनाच्या माध्यमातून विकास झाला पाहिजे – रामदास आठवलें
0
0
Report

चतरा जेल में बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से मौत के असली कारण खुलेंगे

Ansar Nagar, Jharkhand:मंडल कारा में बंदी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम चतरा: मंडल कारा चतरा में बंद एक बंदी की रविवार अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान मंटू सिंह के रूप में हुई है, जो पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंटू सिंह किसी मामले में एक वर्ष से अधिक समय से मंडल कारा चतरा में बंद था। जहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। वहीं, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों की टीम बनाई गई है, जो मजिस्ट्रेट की देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करेगी। चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही बंदी की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top