Back
हाथरस में माफियाओं ने खनन निरक्षक और चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, खेतों में दौड़कर बचाई जान
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में अवैध खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद हैं। चंदपा थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए खनन निरीक्षक दिनेश मोदी और उनके चालक मुकेश यादव पर बुधवार देर रात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।खनन निरीक्षक दिनेश मोदी ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे 7-8 लोगों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। चालक मुकेश यादव के कंधे और शरीर पर चोटें आईं, जबकि खनन निरीक्षक मोदी पर भी पैर और शरीर पर वार किए गए। खतरे को भांपकर दिनेश मोदी पास के खेत में भाग गए। उन्होंने तुरंत चंदपा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मोदी ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। हमलावरों ने जाते समय टीम को धमकी दी कि अगर वे दोबारा इस क्षेत्र में दिखाई दिए तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। खनन निरीक्षक ने आरोप लगाया कि यह जान से मारने की कोशिश थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 29, 2026 16:46:170
Report
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowJan 29, 2026 16:45:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 29, 2026 16:35:270
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 29, 2026 16:35:090
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 29, 2026 16:34:140
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 29, 2026 16:33:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 29, 2026 16:33:420
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 29, 2026 16:33:270
Report
AMANIL MOHANIA
FollowJan 29, 2026 16:33:060
Report