Back
हाथरस में गंदगी-जलभराव के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस शहर के सादाबाद गेट स्थित चूना वाला डंडा क्षेत्र में गंदगी और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क जाम कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला भी फूंका। स्थानीय लोगों का कहना था कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और हर तरफ जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।निवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। गंदगी के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। पास में एक मंदिर भी है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर तख्त, साइकिलें और नसैनी आदि रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही रुक गई। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 17:03:150
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 21, 2026 17:03:010
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 17:02:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:02:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 17:01:520
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:01:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 17:01:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 17:00:410
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 17:00:160
Report
0
Report
1
Report