Back
2 साल बनाम 5 साल: राजस्थान विधानसभा में हंगामा के बीच CM ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया
VSVishnu Sharma
Feb 21, 2026 17:01:28
Jaipur, Rajasthan
2 साल बनाम 5 साल पर सियासी संग्राम, शोरगुल, हंगामे और वॉकआउट के बीच CM ने रखा रिपोर्टकार्ड, कांग्रेस पर चलाए शब्द बाण। जयपुर राजस्थान विधानसभा में शनिवार को दो साल बनाम 5 पर चर्चा से पहले ही जोरदार सियासी संग्राम हुआ। चर्चा के प्रस्ताव पर ही कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। कांग्रेस ने चर्चा के प्रस्ताव पर एतराज जताते हुए विरोध किया। हंगामे और शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही 5 बार स्थगित हुई. विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार का 2 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड सदन में पेश किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने पहले तो जम कर नारेबाजी को, बाद में विरोध स्वरूप सदन वॉकआउट कर दिया. सीएम भजन लाल ने कांग्रेस के कामकाज को जीरो बताया और कांग्रेस पर जमकर शब्दों के बाण चलाएं. भजनलाल सरकार के 2 साल और कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर विधानसभा में आज चर्चा तय की गई थी। दोपहर में संसदीय कार्य मंत्री जोगारण पटेल ने सदन में सरकार 2 वर्ष प्रगति एवं उत्कर्ष प्रतिवेदन पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रस्ताव का यह कहकर विरोध किया कि जब चर्चा 2 साल बदाम 5 साल पर तय की गई थी तो फिर इस प्रतिवेदन चर्चा क्यों करना चाहती है सरकार। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कार्य सलहकार में भी इस प्रस्ताव पर ही चर्चा तय की गई थी। अब विपक्ष चर्चा में भाग लेना नहीं चाहता इसलिए नाटक कर रहा है। एक दूसरे पर लगाए सदन से भगाने के आरोप.... सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के जोर-जोर से बोलने के कारण सदन में हंगामा और शोरगुल हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर सदन से भागने का आरोप लगाने लगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष की चुनौती स्वीकार करता हूं। फिर दो साल की बात ही क्यों की गई है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याण और विकास के कार्य प्रदेश हित में किए है. और पहली बार सदन में 2 साल का रिपोर्ट कार्ड रखकर सार्थक चर्चा का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2023 के संकल्प पत्र के 392 बिंदुओं में से 285 बिंदुओं यानी 73 प्रतिशत पर क्रियान्वयन कर लिया है. सीएम ने सदन की अनुमति से एक पुस्तिका भी पेश की, जिसमें वर्तमान सरकार के दो साल के कार्यकाल और पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का तुलनात्मक विवरण दिया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जब इस पुस्तिका को पढ़ा तो उनकी ही सरकार की किरकिरी सामने आ गई. पांच साल में कांग्रेस जीरो जीरो रही - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में जीरो काम हुए, जबकि उनकी सरकार ने दो वर्षों में ही प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है. शोरगुल के बीच सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के अधिकांश वादों पर तेजी से अमल किया है और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है. उन्होंने दावा किया कि बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है और पहली बार दो साल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड सदन में रखा गया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और केवल हंगामा कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है. 5 नही 15 साल पर चर्चा करें - मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है. जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और यदि पिछली सरकार ने समय रहते काम किया होता तो आज सदन में मजबूती से अपनी बात रख पाती. सीएम ने कहा कि कांग्रेस चाहे तो केवल 5 साल ही नहीं, अपने 15 साल के कार्यकाल पर भी सदन में चर्चा करा ले. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को स्वयं सदन में आकर अपनी सरकार के कामकाज का पक्ष रखना चाहिए था, लेकिन विपक्ष की ओर से ठोस जवाब नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2024-25 में सरकार ने 1277 घोषणाएं की है. और पालनहार योजना में पिछली सरकार की तुलना में दोगुना बजट दो वर्षों में खर्च किया गया है. विपक्ष का हंगामा और वॉकआउट - सरकार के दावों पर कांग्रेस विधायक ने तीखा विरोध दर्ज कराया. हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्रवाई बाधित हुई. मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान ही कांग्रेस के विधायक ने कार्रवाई का बायकॉट कर दिया. कांग्रेस के बायकॉट पर मुख्यमंत्री ने निशान साधा और कहा कि कांग्रेस के नेताओं में सुनने का माद्दा नहीं है इसलिए मैदान छोड़कर भागे हैं. यह पहला मौका नहीं है जब सरकार के रिपोर्ट कार्ड को लेकर विधानसभा में टकराव हुआ हो. इससे पहले भी बजट सत्र और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो चुकी है. कांग्रेस लगातार बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरती रही है. जबकि भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के कार्यकाल की तुलना कर अपनी उपलब्धियां गिनाती रही है मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने AI सबमिट मैं भी व्यवधान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। दुनियाभर के लोग आए थे उन्होंने क्या किया। जैसा इनका नेता होगा वैसे यह करेंगे। कांग्रेसी लोग हमेशा इस देश में जो वातावरण पैदा करना चाहते हैं। आजादी से लेकर अब तक हर तरह से बांटने का काम किया। हमारे देश को अपमानित करने का काम भी करते हैं। हमारे संस्कार में है हम हर चुनौती का सामना करते हैं उसे पर काम करते हैं हमने जनता के बीच जो वादा किया है उसे 73% पूरा किया जनता को विश्वास देना चाहता हूं कि संकल्प पत्र के साथ आए उसे वायदे को पूरा करेंगे जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 21, 2026 18:16:130
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 21, 2026 18:16:000
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 21, 2026 18:15:290
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 21, 2026 18:15:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 18:03:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:03:320
Report
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 21, 2026 18:03:230
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowFeb 21, 2026 18:01:480
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 21, 2026 18:01:210
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 21, 2026 18:00:390
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 21, 2026 18:00:230
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:47:350
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 21, 2026 17:47:200
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:46:540
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:46:420
Report