Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

GRP पुलिस ने गलती से जौनपुर से रेल में बैठकर हाथरस पहुंची महिला का जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण।

Jul 08, 2025 15:04:28
Hathras, Uttar Pradesh
जनपद हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात GRP पुलिस ने गलती से जौनपुर से रेल में बैठकर हाथरस पहुंची एक महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। महिला जौनपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला गलती से जौनपुर से रेल में बैठकर यात्रा कर रही थी तभी टीटी द्वारा टिकट की पूछे जाने पर पता लगा कि महिला के पास टिकट नहीं थी। टीटी द्वारा GRP पुलिस को सूचना दी गई। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात GRP पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह जौनपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला के परिजनों को GRP पुलिस ने सूचना दे दी है। GRP पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा है। हाथरस पहुंचने पर महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top