Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241404

प्राथमिक विद्यालय लहराई में एक पेंड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jul 09, 2025 12:18:03
Narainpur Grant, Uttar Pradesh
टड़ियावां। प्राथमिक विद्यालय लहराई ब्लॉक टड़ियांवा में बुधवार को एक भावनात्मक आयोजन किया गया जिसमें माँ के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्ष लगाये गए यह पहल मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक विमल तिवारी,विद्यालय परिवार छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और पारंपरिक पौधरोपण मंत्रों के साथ हुआ।वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मातृत्व को नमन करते हुए वृक्ष की मिट्टी में जल अर्पण किया और माँ का वृक्ष नाम से उसे संबोधित किया। प्रधानाध्यापक विमल तिवारी ने इस अवसर पर कहा माँ एक भाव है जो हमें जीवन का पहला पाठ पढ़ाती है सेवा,त्याग और ममता का यह वृक्ष न केवल पर्यावरण को संजीवनी देगा।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top