Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241121

जंगली सियार का आतंक,रविवार की दोपहर दो महिलाओं पर हमला कर किया घायल,एक की स्थिति गम्भीर

Jul 13, 2025 08:55:39
Sikrohari, Uttar Pradesh
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गाँव पुरवा देवरिया में रविवार की दोपहर दो महिलाओं पर जंगलीसियार ने अचानक हमला कर दिया,घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी।शोरगुल सुनकर दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया।एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए भेजा गया सीएचसी टड़ियावां भेजा गया।गाँव पुरवादेवरिया निवासी गीता देवी उम्र 50पत्नी रमेश कुमार रविवार की दोपहर अपने खेत मे नीमकौरी बीन रही थी।वही गंगा देवी उम्र 55 पत्नी भोलेरैदास शौच के लिए गई थी।इसी बीच जंगली सियार ने दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को बचाकर घर वालों को बताया परिजनों ने एम्बुलेंस के जरिये इलाज हेतु सीएचसी टड़ियावां ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।
6
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top