Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271307

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोण्डा ने प्रेस कांफ्रेस कर दिया रैली की जानकारी।

Feb 15, 2026 09:17:59
LahnGaura, Uttar Pradesh
गौरा चौकी गोण्डा :कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोण्डा राम प्रताप सिंह ने अपने निजी आवास निपनिया गौरा चौकी बाजार गोण्डा मे प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया से मुख़ातिब होते हुए बताया कि पहले चल रही लोक कल्याणी योजना मनरेगा योजना के जगह राम जी नाम बदलने के विरोध मे निपनिया से सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रैली निकाल कर गौरा चौकी बाजार, रेनुवा सहित अन्य ग्राम पंचायत होते हुए बुधनी बाजार सहित अल्लीपुर बाजार मे समय लगभग 12 बजे दोपहर पहुंच कर रैली कार्यक्रम मे परिवर्तित हो जाएगी । इस रैली मे लगभग एक हजार बाइक रैली मे शामिल होंगे उन्होंने क्षेत्र वासियो से अपील किया कि इस रैली मे शामिल होकर रैली को सफल बनाए। आगे उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत के नेतृत्व मे यह रैली हम केवल ब्लॉक बभनजोत स्तर पर अपने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को शामिल होने के लिए बुलाए है यह रैली हमारा शांति पूर्ण एवं अहिंसात्मक रहेगा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRohit Kumar
Feb 15, 2026 11:02:32
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला का खुलासा तब हुआ जब झाड़ी में बच्चों की रोने की आवाज के बाद महिलाएं वहां पहुंची तो आरोपी युवक भाग निकला इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दिया गया। इसके बाद स्थानीय के सहयोग से बच्चे को मेडिकल जांच और उपचार कराया गया। पूरा मामला शेखपुरा जिले के माहुली थाना क्षेत्र के घटित हुआ। जहां आरोपी ने आठ वर्ष की नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। और टीम ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के कई ठिकानों पर छापामारी कर उसे सीमावर्ती नवादा जिले के कौआकोल से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कड़े शब्दों में कहा कि जो भी आरोपी को घटना के बाद बचाने और भगाने में मदद किया है उसपर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई की बात कभी है। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि युवक छात्रा को अगवा कर गांव से दूर जंगल ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जबकि पहले भी आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है.
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 15, 2026 11:02:08
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 15, 2026 11:01:49
Darbhanga, Bihar:स्लग-दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर जातीय हिंसा के घायलों से मुलाकात कर दिलाया न्याय का भरोसा,दोषी बचेंगे नही ,सम्राट चौधरी सहित अधिकारियों से होगी बात,समाज में कुछ मुट्ठी भर लोग ही भेदभाव फैलाने की साजिश को नही होने देंगे कामयाब, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान रविवार को दरभंगा स्थित DMCH अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा के शिकार दलित घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि समाज में कुछ मुट्ठी भर लोग ही भेदभाव फैलाने का काम करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले पर उनकी पैनी नजर है और इस संबंध में उन्होंने गृहमंत्री से भी बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में समाज को बांटने और भेदभाव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। काम के बदले मजदूरी की मांग को लेकर हुई घटना पर उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और न्याय की मांग करना गलत नहीं है, ऐसे में इस तरह की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के स्तर पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही गांव में भयमुक्त माहौल बहाल करने और पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। घटना में घायल एक मासूम बच्ची से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने बच्ची के सिर पर हाथ रखकर भाई की तरह साथ खड़े रहने और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बच्ची ने रोते हुए न्याय की मांग की और बताया कि हमलावरों ने उनका घर तोड़ दिया तथा परिजनों के साथ मारपीट की। बाइट 1चिराग पासवान,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 15, 2026 11:01:20
Ranchi, Jharkhand:सीएम हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि के मौके पर रांची के पहाड़ी मंदिर में आयोजित शिव बारात में शामिल हुए। इस मौके पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय सहित पहाड़ी मंदिर शिव बारात आयोजन समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, हम सब इस महाशिवरात्रि पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। महादेव सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आप सब बाबा के इस आशीर्वाद के साथ हर्षौल्लास के साथ मनाएं। आज हर तरफ लंबी कतार बाबा के चरणों पर अपना शीश झुकाने ले लिये लगी है। बाइट ...हेमंत सोरेन, सीएम बाइट ... महुआ माजी, सांसद बाइट ...सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता बाइट ...सी पी सिंह, विधायक, बीजेपी बाइट ...कुणाल आजमानी, आयोजक बाइट ... राजेश ठाकुर,नेता कांग्रेस बाइट...केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Feb 15, 2026 11:01:11
Puri, Odisha:ଆଜି ହେଉଛି ଫାଲଗୁନ ମାସ କୃଷ୍ଣପକ୍ଷ ତ୍ରୟୋଦଶୀ ତିଥି। ଏହି ପବିତ୍ର ତିଥିରେ ଧରାପୃଷ୍ଟରେ ଚାଲିଛି ମହାଶିବରାତ୍ରି ତଥା ଜାଗର ଉତ୍ସବ। ଆଉ ଏହି ପବିତ୍ର ଉତ୍ସବରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଓ ଶ୍ରୀଲୋକନାଥଙ୍କ ପୀଠ ହୋଇଉଠିଛି ଉତ୍ସବମୁଖର। ହଜାର ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କ ଗହଳି ଲାଗିଛି। ଶ୍ରୀଲୋକନାଥଙ୍କ ପୀଠରେ ରାତ୍ର ୧୨ଟାରେ ଦ୍ୱାର ଫିଟିବା ପରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ। ଆଜି ରାତି ୧.୩୦ରୁ ୩ଟା ମଧ୍ୟରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ହରିହର ଭେଟ ନିତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବାପରେ ତିନିଟାରୁ ଚାରିଟା ମଧ୍ୟରେ ମହାଦୀପ ଉଠିବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି। ਪ੍ਰାୟ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ ହେବା ଆଶଙ୍କାରେ ପ୍ରାୟ ୬୫ ଫାସିପ୍ତ ମୁତୟନ ହୋଇଥିବା ଏਸପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। (ଭିଓ୧) ଏହେଉଛି ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ thiba ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଶ୍ରୀଲୋକନାଥଙ୍କ ପୀଠ। ଏହି ପବିତ୍ର ପୀଠ ଜାଗରଯାତ୍ରା ଲାଗି ଚଳଚଞ୍ଚଳ। ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କର ସମାଗମ। କେବଳ ଓଡିଶା ନୁହଁ ସାରା ଭାରତବର୍ଷରୁ ଭକ୍ତମାନେ ନିଜର ମନସ୍କାମନା ନେଇ ଏପୀଠକୁ ଛୁଟି ଆସିଛନ୍ତି। ହାତରେ ସୁବାସିତ ପୁଷ୍ପମାଳୀ, ବେଲପତ୍ର ଆଉ ପଇଡ ଓ ଭୋଗରାଗ ଧରିଛନ୍ତି। ଗତକାଲି ରାତି ବାରଟାରୁ ସେମାନେ ଅପେକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି କିଭଳି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କo ଦର୍ଶନ କରିବେ ଆଉ ଦୀର୍ଘଦିନ ହେଲା ମନରେ ଯେଉଁ ବ୍ଯଥା ରହିଛି ତାହାକୁ ଜଣାଇବେ। ଭକ୍ତଙ୍କ ଭାବକୁ ବୁଝିଥାନ୍ତି ମହାପ୍ରଭୁ। ନିର୍ଦ୍ଧାରିତ ସମୟ ମଧ୍ୟରେ ଦ୍ୱାର ଫିଟିବା ପରଠାରୁ ସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଥିଲା। ମଙ୍ଗଳ ଆଳତୀ, ଅବକାଶ ନିତି ବଢି ଗୋପାଳ ବଲ୍ଲଭ, ସକାଳଧୂପ, ମଧ୍ଯାନ୍ନ ଧୁପ ସରି ଯାଇଛି। ଭକ୍ତମାନେ ସୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ କରୁଛନ୍ତି। ଆଜି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ହରିହର ଭେଟ ନିତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରୁ ଶ୍ରୀଲୋକନାଥଙ୍କ ଚଳନ୍ତି ପ୍ରତିମା ହରି ବେଶରେ ଲୋକନାଥଙ୍କ ପୀଠକୁ ଆସିବେ ଆଉ ରାତ୍ର ୧.୩୦ରୁ ତିନିଟା ମଧ୍ୟରେ ହରିହର ଭେଟ ନିତି ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ ହେବା ପରେ ତିନିଟାରୁ ଚାରିଟା ମଧ୍ୟରେ ମହାଦୀପ ଉଠିବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 15, 2026 11:00:52
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन पांडे ने कहा कि भाजपा की कलई खुल चुकी है और एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति के नाम पर तीन-तीन वोट बनवाए गए थे, लेकिन जब वोट कटे तो भाजपा खुद लाखों वोट कटने की बात कहने लगी। सपा नेता ने दावा किया कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में लगभग 95 हजार और महानगर क्षेत्र में करीब 75 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि सबसे ज्यादा नाम समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के काटे जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या मुस्लिम और यादव मतदाताओं की है।पवन पांडे ने अधिकारियों पर भी भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। अयोध्या में इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 10:59:51
Bansi, Uttar Pradesh:आकांक्षी ब्लॉक को विकास को और ले जाने के लिए विकास की योजनाओं पर जोर सिद्धार्थनगर जिले के आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में संपूर्णता अभियान-2, डीएम के निर्देश पर तय मानक शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में अपूर्ण मानकों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से तय लक्ष्यों की साप्ताहिक समीक्षा और टीम बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शिवशरणप्पा जीएन,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष, डीडीओ राजमणि वर्मा, सीएमओ डा. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के साथ अधिकारी की मौजूदगी में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विभाग वार उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और शेष मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय से पंजीकरण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीवी जांच तथा 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।डीएम ने कम वजन वाले बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम के रुप में कार्य करने व आशा वर्कर्स से डायरी मेंटेन रखने की बात पर जोर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष ने काला नमक चावल के प्रोत्साहन पर फोकस किया।बीईओ नीरज कुमार सिंह ने विद्यालयों में बालिका शौचालयों के पूर्ण होने की बात बताई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वी जीराम जी, पशुपालन, श्रम, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह तथा बाल विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण, पेयजल व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को लेकर भी जागरूक किया गया ।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र धर द्विवेदी के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख तुफैल अहमद,प्रधान लखपति लोधी, घनश्याम लोधी, अनिल कुमार पासवान, अनिल चौधरी, दुर्गा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि गणेश राय,शिवकुमार सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकता, आशा वर्कर तथा बडी़ संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ छोटे बच्चों का अन्नप्रशान भी कराया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 10:50:07
Hathras, Uttar Pradesh:सिकंदराराव में भव्य शिव संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा जीएस हिन्दू इंटरकॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालु 'बम बम भोले' के जयघोष के साथ नाचते-गाते नजर आए। शिव पार्वती की जीवित झांकी, बाबा भोलेनाथ के भजन और जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल जल और जलपान की व्यवस्था की गई। भक्तों का उत्साह देखने लायक था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें उपजिलाधिकारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना, और थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मौजूद रहे। इस मौक़े पर प्रमुख रूप से पंकज गुप्ता, बृजेश चौहान, संजीव महाजन, नीरज वैश्य, महेंद्र सिंह सोलंकी, बबलू यादव, विजय प्रताप चौहान, दिलीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 15, 2026 10:48:30
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 10:47:51
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना नौहझील इलाके के गांव बाघई कटैलिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हालांकि अभी तक वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी अनुसार ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा पत्नी प्रमोद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। इसके तुरंत बाद उसने उसी हथियार से अपना भी गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में दोनों को जमीन पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया, परंतु उपचार के दौरान करिश्मा की मौत हो गई। वहीं दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। दीपक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ संदीप सिंह और थाना प्रभारी सोनू सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है, मृतक महिला के ससुराली जनों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की है वह लोग भी जांच के दायरे में है। बाइट - श्लोक कुमार, एसएसपी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top