Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Medchal-Malkajgiri500018

అమృత్ నగర్ తండా వాసులకు అండగా ఉంటాం: ఎమ్మెల్యే మాధవరం

Vidya Sagar ReddyVidya Sagar Reddy
Aug 05, 2025 06:05:14
Hyderabad, Telangana
ఫతేనగర్ డివిజన్ పరిధిలోని అమృత్ నగర్ లో సోమవారం కురిసిన భారీ వర్షానికి ఇండ్లలోకి వర్షపు నీరు చేరడంతో ప్రజలు తీవ్ర ఇబ్బందులు ఎదుర్కొన్నారు దీనిలో భాగంగా నేడు కూకట్ పల్లి జోనల్ కార్యాలయానికి ఎమ్మెల్యే కృష్ణారావుతో కలిసి ఇప్పుడు వచ్చి జోనల్ కమిషనర్ కు తమ గోడను వెల్లబుచ్చుకున్నారు. ఎన్నో ఏళ్లుగా అక్కడ నివాసముంటున్న తమను ఏ ఒక్క అధికారులు కూడా పట్టించుకోవడం లేదంటూ అసహనం వ్యక్తం చేశారు. వీరికి సరైన సదుపాయం కల్పించేలా చర్యలు తీసుకుంటామని ఎమ్మెల్యే కృష్ణారావు హామీ ఇచ్చారు
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 05, 2025 15:05:10
Marwatiya, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग यूपी प्रयागराज वाले दारोगा जी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा जी अपने दोनों लड़कियों के साथ गंगा जी में छलांग लगा रहे है और डुबकी लगा रहे साथ में उनके दोनों लड़कियां भी
3
Report
Aug 05, 2025 14:39:54
Jhansi, Uttar Pradesh:
एस के अकैडमी ऑफ़ आर्ट सोसाइटी एंड एस के इवेंट कंपनी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा हर साल की तरह इस साल भी क्वीन आफ मिस बुंदेलखंड 2025 का फाइनल संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ये कार्यक्रम लगभग दो महीने से ऑनलाइन चल रहा रहा था इसका फाइनल 3 अगस्त को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के ऑडिशन में शुरू में लगभग 155 मॉडलों ने भाग लिया। जिसमें बुंदेलखंड के कोने-कोने से हर उम्र के मॉडल में कलाकार इस ऑडिशन में ऑनलाइन उपस्थित रहे उसके बाद उनके टैलेंट और ऑनलाइन वोटिंग को देखते हुए समिति के जूरी मेंबर नवीन चंद्र शुक्ला, राकेश मल्होत्रा, मिसेज बुंदेलखंड 2024 मिसेज प्रियंका सोनी, आनंद सक्सेना, अजय निगम द्वारा केवल तीन घोषित किए गए।
9
Report
Aug 05, 2025 14:24:38
Gajraula, Uttar Pradesh:
अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला फाजलपुर में हुई भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) की पंचायत में छह अगस्त को मुरादाबाद आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन देने की रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को अरुण सिद्धू केआवास पर हुई पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का स्वागत किया गया। आइए आप भी देखिए और सुनिए भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने क्या कहा।
12
Report
Aug 05, 2025 14:23:02
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (शि. प्र.) में संगठन सृजन अभियान के तहत जनपदीय विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव एवं मण्डल प्रभारी सायमा नोमान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहिद ने संगठन विस्तार की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव सुलभ राय ने नगर और ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डेनी अलेक्जेंडर ने जनपदीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि फरीदा बानो को कोषाध्यक्ष, इशरत हाशमी को मीडिया प्रभारी, पंकज शाक्य, फिरोज खान, श्रीराम अहिरवार, शरीफुल हसन सिद्दीकी, आरिफ खान को उपाध्यक्ष, आरिफ सलीम, अजहर खान, जहीर उद्दीन, महिमा अलेक्जेंडर, आदि उपस्थित रहे।
9
Report
Aug 05, 2025 14:10:17
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ। थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी व हे0का नासिर कमाल, कां0 मोहित प्रताप सिंह, आरक्षी मान सिंह ने 03 गैंगस्टर अभियुक्त पर कसा शिंकजा एसपी द्वारा अपराधी की पतारसी सुरागरसी के लिये थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी व हे0का नासिर कमाल, कां0 मोहित प्रताप सिंह, आरक्षी मान सिंह को प्रशस्ति- पत्र,नगद पुरस्कार तथा चरित्र पंजीका में उत्तम प्रविष्टि हेतु दिये गये
10
Report
Aug 05, 2025 13:54:25
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ। रानीगंज में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बभनमई चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान टेंपो और आर्टिका कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों का कलेजा कांप उठा। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार लगभग एक दर्जन यात्री चारों ओर गिर पड़े।
14
Report
SSandeep
Aug 05, 2025 13:52:11
Deoria, Uttar Pradesh:
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सैनुल शाह पुत्र नबाबुद्दीन निवासी थानाक्षेत्र गौरीबाजार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर देवगांव हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को भी बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
12
Report
Aug 05, 2025 13:50:18
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
आज मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी झांसी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रथम चरण (02 अगस्त से 08 अगस्त) के तहत झांसी मंडल द्वारा विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 05.08.2025 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल, बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल एवं गांधीस्मारक विद्यालय सहित कुल पांच विद्यालयों में “तिरंगा आर्ट ऑन स्कूल वॉल्स”, “तिरंगा रंगोली” एवं “प्रश्नोत्तरी” जैसी देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान एवं उत्साह दिया।
13
Report
Vidya Sagar ReddyVidya Sagar Reddy
Aug 05, 2025 13:40:48
Hyderabad, Telangana:
జగద్గిరిగుట్ట పోలీస్ స్టేషన్ పరిధిలోని గుడ్ విల్ హోటల్ లో జరిగిన హత్య కేసు కు సంబంధించి సంఘటన స్థలానికి బాలానగర్ డీసీపీ సురేష్ కుమార్,ఏసిపి నరేష్ రెడ్డి చేరుకున్నారు. ఘటన జరిగిన తీరును స్వయంగా పరిశీలిస్తున్నారు. ఇప్పటికే సంఘటన స్థలానికి చేరుకున్న క్లూస్ టీం ఆధారాలు స్వీకరించే పనిలో పడింది.
14
Report
Vidya Sagar ReddyVidya Sagar Reddy
Aug 05, 2025 13:36:33
Hyderabad, Telangana:
జగద్గిరిగుట్ట పోలీస్ స్టేషన్ పరిధిలోని గుడ్ విల్ హోటల్ లో జరిగిన హత్యకేసు కు సంబంధించి వివరాలను బాలానగర్ డిసిపి సురేష్ కుమార్ మీడియాకు వెల్లడించారు. ముగ్గురు వ్యక్తులు ఆటోలో వచ్చి హోటల్లో ఉన్న ముషీరాబాద్ కు చెందిన రౌడీషీటర్ ఏం. డి మహబూబ్ (35)ను కత్తితో విచక్షణ రహితంగా దాడి చేసి హత్య చేశారని తమకు సమాచారం అందిందని అన్నారు. వెంటనే పోలీసులు ఘటన స్థలానికి చేరుకొని దర్యాప్తు ప్రారంభించాలని తెలిపారు. ఎండి మహబూబ్ రౌడీ షీటర్ అని అతని పైన ఇప్పటికే 13 కేసులు ఉన్నాయని అన్నారు.
13
Report
Aug 05, 2025 13:27:13
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी हिंदी सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा 'एक शाम किशोर दा के नाम' कार्यक्रम का भव्य आयोजन दीन दयाल सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य, मुंबई से आमंत्रित फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक राज शांडिल्य एवं पार्श्व गायक शैलेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में भानु सहाय, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर भारतीय आर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने की। अतिथियों के आगमन पर मुख्य आयोजक डॉक्टर संदीप सरावगी व संयोजक जीतू देव आनंद द्वारा तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों व आयोजक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
13
Report
Aug 05, 2025 13:00:05
Shamli, Uttar Pradesh:
शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र से एक भावनात्मक खबर सामने आई है, जहां एक विदाई समारोह में संवेदनाएं शब्दों से आगे निकल गईं। चौकी इंचार्ज की विदाई के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उस वक्त माहौल पूरी तरह भावुक हो गया, जब एक दरोगा ने मंच से एक दर्द भरा गाना गाकर सबकी आंखें नम कर दीं। चौसाना पुलिस चौकी में कार्यरत चौकी इंचार्ज की विदाई के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी और सहयोगी एकत्र हुए थे। लेकिन इस विदाई को खास बना दिया दरोगा जी ने, एक गाना गाया – "तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा…"। गाने की हर एक पंक्ति जैसे उनके दिल की आवाज़ बनकर निकली, और सुनने वालों की आंखें नम हो गईं।
14
Report
Aug 05, 2025 12:56:51
Shamli, Uttar Pradesh:
शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौक पर दबंगो की दबंगई की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव बलवा निवासी हाशिम नामक व्यक्ति के मकान को कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन की सहायता से सोमवार रात्रि तहस-नहस कर दिया। यह घटना तब हुई जब हाशिम अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए बाहर गया हुआ था। पीड़ित हाशिम के अनुसार, रात्रि लगभग 3 बजे घटना को अंजाम दिया गया... जब वह सुबह अपने परिवार के साथ घर वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसका आशियाना पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया
15
Report
Aug 05, 2025 12:25:32
Gajraula, Uttar Pradesh:
रविवार और सोमवार को लगातार बारिश हुई। मंगलवार को भी दिनभर मौसम खराब रहा और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। नगर में थाना परिसर, राजकीय पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासी कालोनी, एमडीए कालोनी, ब्लाक परिसर, टीचर्स कालोनी, शांति नगर. चौपला, लक्ष्मी नगर, मछली मंडी, सुल्तान नगर, आजाद नगर, सरस्वती विहार, गंगा नगर, मायापुरी के साथ ही कई मोहल्लों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं खादर के कई गांवों में पानी भरा हुआ है। गंगा के निकटवर्ती गांवों में खेतों में बाढ़ का पानी है।
14
Report
Aug 05, 2025 12:10:23
Satbherwa, Bihar:
मझौलिया से नेयाज आलम शाई:-मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है, यह वीडियो थाना क्षेत्र के महानवा गांव का बताया जा रहा है,वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिला और पुरुष को पेड़ से बांधकर पिटाई कर रहे हैं,जबकि अन्य तमाशबीन बने खड़े है।
14
Report
Advertisement
Back to top