icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
247776
Amit TararAmit TararFollow1d ago

माता की भेंट के साथ हुआ हनुमान टीला रामलीला का शुभारंभ

Shamli, Uttar Pradesh:शामली। सुप्रसिद्ध श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम की रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान के साथ माता की भेंट और पूजा-पाठ से किया गया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में भगवान श्रीराम का स्मरण कर कार्यक्रम का आनंद लिया। रामलीला के प्रथम मंचन में नारद मोह प्रसंग का शानदार मंचन किया गया। नारद की भूमिका निभा रहे वसिष्ठ निर्वाल ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं इंद्र की भूमिका में सुनील गुप्ता ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कामदेव की भूमिका निभा रहे निशांत पाठक ने भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को गदगद कर दिया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी ने रामलीला मंचन में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला
0
0
Report
Pinewz
247776
Amit TararAmit TararFollow5d ago

दुकान पर कब्जे की नीयत से हमला, दुकान में तोड़फोड़, जमकर किया बवाल, पत्रकार का सर फोड़ा

Shamli, Uttar Pradesh:शामली..दुकान पर कब्जे की नीयत से हमला, दुकान में तोड़फोड़, जमकर किया बवाल, पत्रकार का सर फोड़ा, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल -25-30 महिला-पुरुषों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप, शामली में दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने 25-30 महिला-पुरुषों द्वारा दुकान पर हमला करने, दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंकने और लाखों रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया गया है। वही दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही व्यापारी को जमकर पीटा। दुकान मालिक व पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान पर काम कर रहे उसके सहयोगी के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल आपको बता दे की यह घटना जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी पत्रकार व व्यापारी विनय बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रेलवे रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के पास दूध, दही आदि की बिक्री का कार्य करता है। बृहस्पतिवार सुबह दुकान का काम समाप्त होने के बाद वह किसी काम से अपने घर चला गया था। इसी दौरान उसका सहयोगी मोहित शर्मा दुकान पर मौजूद था। विनय का आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला खेल निवासी गुलजार और नूरदीन पुत्रगण मेहरदीन करीब 25-30 महिला-पुरुषों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मोहित शर्मा के गले में फंदा डाल दिया और उसके सिर पर तमंचे की बट से वार किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। फर्नीचर, शीशे के गेट, कुर्सियां, सोफे और डीप फ्रिज आदि क्षतिग्रस्त कर दिए तथा दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। विनय ने आरोप लगाया कि दुकानदारी के दौरान जमा करीब एक लाख रुपये भी हमलावर लूटकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। विनय ने पुलिस को बताया कि गुलजार और नूरदीन के साथ उसका एक वाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कैराना के न्यायालय में विचाराधीन है। वाद संख्या 207/2026 एवं रजिस्ट्री संख्या 130/2026 का उल्लेख करते हुए उसने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते आरोपी दुकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से दुकान में लूट, तोड़फोड़, बलवा और सहयोगी मोहित शर्मा पर जानलेवा हमला करने की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही जिस प्रकार से दबंग गुलजार, जाहिद ने अपने परिजनों व अन्य साथी महिलाओं-पुरुषों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, सरासर गुंडई है। एक ओर जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर कांधला व कैराना की बात करते हैं वहीं कांधला में हुई इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बाईट...मोहित शर्मा (पीड़ित पत्रकार व व्यापारी)
0
0
Report
Pinewz
247776
Amit TararAmit TararFollow8 Sept 2026, 05:23 am

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ISTP का कथित खेल बिना ISTP ओवरलोड डंपरों के प्रवेश के आरोप, खनन विभाग पर उठे

Shamli, Uttar Pradesh:शामली: झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर खनन सामग्री के परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि हरियाणा की ओर से खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर कथित तौर पर बिना ISTP के यूपी सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। दावा है कि इन वाहनों के जरिए मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ समेत कई जिलों तक खनन सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय बड़ी संख्या में वाहन बॉर्डर पार करते हैं। सरकार को संभावित राजस्व नुकसान का भी दावा, हालांकि इसकी वास्तविक राशि और वाहनों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पूरे मामले में शामली खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर बिना जरूरी दस्तावेज या ओवरलोड वाहन सीमा पार कर रहे हैं तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह अधिकारियों की मिलीभगत है या निगरानी में लापरवाही? यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि खनन विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
247776
Amit TararAmit TararFollow31 Aug 2026, 09:35 am

लायंस क्लब शामली क्राउन का 25वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न..अंकुर गोयल बने अध्यक्ष

Shamli, Uttar Pradesh:शामली लायंस क्लब शामली क्राउन की 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा के सिल्वर जुबली वर्ष में 25वां अधिष्ठापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में लायन अंकुर गोयल ने क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को और व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। अधिष्ठापन अधिकारी लायन अरविंद संगल (PDG) ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके पदों या आयोजनों से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए सेवा कार्यों से होती है। लायंस क्लब शामली क्राउन ने 25 वर्षों में सेवा की जो मजबूत नींव तैयार की है, वही क्लब की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सिल्वर जुबली वर्ष केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को और व्यापक बनाने का अवसर है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना और नई ऊर्जा के साथ जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल ने सिल्वर जुबली वर्ष को विशेष बनाने के लिए दो स्थानों पर शीतल प्याऊ स्थापित करने की घोषणा की। समारोह में अतिथियों द्वारा प्याऊ की मशीन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को दो सिलाई मशीनें, एक दिव्यांग महिला को ट्राईसाइकिल तथा श्रवण बाधित जरूरतमंद लोगों को हियरिंग डिवाइस प्रदान किए गए। इन सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन विनय गर्ग (PMCC) रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन लायन कुंज बिहारी अग्रवाल (PDG) ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में लायन विनय सिसोदिया (VMCC) ने संबोधित किया। वहीं लायन ए.के. मित्तल (PDG) इंडक्शन ऑफिसर तथा लायन वैभव प्रकाश गोयल (जोन चेयरमैन) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब शामली क्राउन ने अपनी 25 वर्षों की सेवा यात्रा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सिल्वर जुबली वर्ष में इन सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी के तहत लायन अंकुर गोयल ने अध्यक्ष, लायन विजय संगल ने सचिव तथा लायन रूपेश गर्ग ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित टीम ने सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब के सिल्वर जुबली वर्ष को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों की दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के चेयरमैन लायन संदीप जिंदल रहे, जबकि मंच का शानदार संचालन लायन संजय संगल ने किया। समारोह में क्लब के सदस्य, लायंस परिवार के लोग तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
0
0
Report
Advertisement
Back to top