500029
మైనర్ బాలికపై లైంగిక వేధింపులకు పాల్పడిన వ్యక్తిపై పోలీసులు ఫోక్సో కేసు నమోదు చేశారు
Hyderabad, Telangana:సైఫాబాద్కు చెందిన సయ్యద్ ఖలీల్పై నారాయణగూడ పోలీసులు ఫోక్సో కేసు నమోదు చేసి రిమాండ్కు పంపారు.. హిమాయత్నగర్లో ఇంటర్ మొదటి సంవత్సరం చదువుతున్న మైనర్ బాలికను ఖలీల్ వేధిస్తున్నాడు బాలిక కళాశాలకు రాకపోవడంతో నారాయణగూడ పోలీసులకు ఫిర్యాదు చేశాడు. పోలీసులు ఫిర్యాదు నమోదు చేసి యువతి సెల్ఫోన్ సిగ్నల్ ఆధారంగా వారిని నాంపల్లి రైల్వే స్టేషన్లో గుర్తించారు. పోలీసులను చూసిన సయ్యద్ ఖలీల్ బాలికను అక్కడే వదిలేసి పారిపోయి బాలికను భరోసా సెంటర్కు తీసుకెళ్లాడు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
రైతుల సమస్యలు పట్టించుకోని ఎమ్మెల్యే-కోడి రమేష్
Bellampalle, Telangana:వడ్ల కేంద్రాల వద్ద రైతులు భగభగ మండే ఎండల్లో పడిగాపులు కాస్తుంటే ప్రభుత్వ యంత్రాంగం తొందరగా కొనాలని తిరుగుతుంటే ఇంతవరకు బెల్లంపల్లి నియోజకవర్గ ఎమ్మెల్యే గడ్డం వినోద్ ఒక్క వడ్ల కేంద్రాన్ని కూడా తనిఖీ చేసిన సందర్భాలు లేవని బిజెపి జిల్లా ఉపాధ్యక్షులు కోడి రమేష్ శనివారం ప్రకటనలో ఆరోపించారు. ఇంతవరకు ఎమ్మెల్యే రైతులతో మాట్లాడిన దాఖలాలు లేవన్నారు.ఎమ్మెల్యే వస్తున్నారంటే సుమారుగా నాలుగు ఐదు చోట్ల మామిడి తోటలు శుభ్రం చేసి మేకలతో దావతులు ఇచ్చేందుకు సిద్ధమవుతున్నారు. రైతుల కోసం వస్తున్నాడా లేక దావత్ ల కోసం వస్తున్నాడా అని ప్రశ్నించారు. ఎమ్మెల్యే వెంటనే కొనుగోలు కేంద్రాలను సందర్శించాలని లేనిపక్షంలో బిజెపి ఆధ్వర్యంలో ఆందోళనలు తప్పమన్నారు.0
0
Report
अलवर के एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, पचास यात्री घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर रैनी थाना क्षेत्र दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा। जयपुर से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे पर पलटी। ड्राइवर को नींद की झपकी आने के चलते बस पलटने का कारण। बस जैसे ही पलटी तो बस के अंदर बैठे लोगों में मौके पर चीख पुकार। बस में बैठे हुए थे करीब पचास लोग। यह सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे। करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के लगी चोट। सभी घायलों को बस से निकालकर पहुंचाया पिनान अस्पताल। सभी का पिनान अस्पताल में चल रहा है इलाज।0
0
Report
शामगढ़ विवाद: नंदू कुमावत की सफाई, वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप गलत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ में विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बीजेपी पिछला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदू कумावत भी दिखाई दे रहे हैं कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करके आरोप लगाया है कि भाजपा के पदाधिकारी गुंडागर्दी कर रहे हैं, इस वीडियो पर नंदू कुमावत की सफाई भी सामने आई है उन्होंने कहा है कि वह छेड़छाड़ के चलते हो रहे एक विवाद में बीच बचाव करने गए थे ,उन्होंने किसी भी तरह का विवाद नहीं किया है और यह वीडियो गलत संदेश के साथ उनकी छवि को खराब करने के लिए फैलाया जा रहा है क्या था मामला दरअसल शामगढ़ के वार्ड नंबर चार में नाली को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते हो रहे झगड़े में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदु कुमावत भी पहुंचे थे, आरोप है की वे अपने( मामा) एकपक्ष के परिवारजनों के साथ झगड़े में शामिल हुए,, बीजेपी पिछला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदू कुमावत ने सफाई दि है उन्होंने कहा है कि अभी कुछ समय पहले मेरे मामा के और पास में रहने वाला दीपक चौहान के विवाद हुआ था। पुराना झगड़ा चल रहा था, तो वो पास में जो पड़ोसी है, वो दारू पीकर रोज परेशान करता था। वहाँ झगड़ा होने लगा। मेरे पास फोन आया, तब मैं जब विवाद हो गया था और विवाद चल रहा था और पुलिस भी आ गई थी। पुलिस घर से कुछ दूर खड़ी थी, वो घर पूछ रही थी, तो मैंने कहा कि जल्दी चलिए विवाद आगे हुआ है। तो पुलिस को लेकर मैं खुद गया, मौके पर पहुँचा और वहाँ दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। तो मैंने मेरे जो मामा था, वो बड़ा उग्र हो रहा था क्योंकि उसकी भतीजी को उसने छेड़ा था, हाथ पकड़ा था, तो उसको गुस्सा आ रहा था। तो मैं उसको पकड़कर मैंने पुलिस की गाड़ी में बिठाया और इस बीच में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है कि नंदू भाई गुंडे लेकर गए। मेरा मित्रों, मेरा स्वभाव हमेशा से लड़ाई-झगड़े का नहीं रहता है, ना मैं कभी लड़ाई-झगड़ा करता हूँ। समझाइश के तौर पर मैं गया था। उस वीडियो को पूरा आप देखें, उसकी कटिंग कोई चला रहा है, बाइट नंदु कुमावत बीजेपी नेता0
0
Report
Advertisement
घाटमपुर में DCM के ओवरटेक से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
Kanpur, Uttar Pradesh:DCM ने बाइक सवार को कुचला ,मौत ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक एंकर-घाटमपुर के पतारा में ओवरटेक कर रही DCM ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मारते हुए कुचल दिया, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक कानपुर देहात से ड्यूटी करके घर लौट रहा था, पत्नी समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 33 वर्षीय राजकुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, शुक्रवार देर रात वह कानपुर देहात के रानियां स्थित एक फैक्ट्री से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही वह कानपुर सागर हाईवे पर स्थित घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के किनारे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रही तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान डीसीएम ड्राईवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।0
0
Report
शादी का झांसा देकर मुंबई युवती के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर बड़नगर ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म उज्जैन जिले के बड़नगर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। मुंबई की रहने वाली युवती को शादी का सपना दिखाकर उज्जैन के युवक ने पहले भरोसे में लिया, फिर उसे इंदौर बुलाकर बड़नगर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलते ही बड़नगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया。 पुलिस के अनुसार युवती मुंबई में रहती है। करीब दो सप्ताह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी विकास उर्फ अंकित से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बड़नगर लेकर गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया। इसके बाद युवती ने बड़नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी विकास पिता जगदीश (28 वर्ष), निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा उज्जैन हाल मुकाम बड़नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बड़नगर में बैंड का काम करने आता था। वहीं उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
जौनपुर में ट्रांसफार्मर में आग, बिजली सेवा ठप, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके की बिजली गुल होने से लोग परेशान जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में मछरहट्टा इलाके के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्मी और बढ़ते बिजली लोड के चलते ट्रांसफार्मर में पहले तेज आवाज हुई, उसके बाद उसमें आग लग गई। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई देता रहा। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। ट्रांसफार्मर जलने से इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि लगातार ओवरलोडिंग के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। फिलहाल बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटी है और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बकरीद से पहले VHP की चेतावनी: गो तस्करी रोकने के लिए ज्ञापन
Ujjain, Madhya Pradesh:बकरीद से पहले VHP की बड़ी चेतावनी! गो तस्करी रोकने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन “गौहत्या और गो तस्करी पर लगे पूरी तरह रोक” — विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई उज्जैन। बकरीद से पहले विश्व हिंदू परिषद एक बार फिर गोवंश संरक्षण को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। संगठन के गो रक्षा विभाग मालवा प्रांत द्वारा विभिन्न स्थानों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गो तस्करी और गौहत्या रोकने की मांग उठाई गई है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विनय प्रजापति ने बताया कि बकरीद के दौरान अवैध गोवंश परिवहन और तस्करी की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को पहले से सतर्क रहकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि सख्त कानून होने के बावजूद कई जगहों पर गो तस्कर सक्रिय हैं। इसलिए प्रशासन को केवल कार्रवाई का दिखावा नहीं बल्कि जमीन पर प्रभावी अभियान चलाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विषय भी है। संगठन ने मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों से भी कानून और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। इसके अलावा ज्ञापन में मध्यप्रदेश में “गोमाता” को “राज्यमाता” का दर्जा देने और गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग भी रखी गई है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवंश संरक्षण को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।0
0
Report
रतलाम में अवैध शराब से भरे वाहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ब्रांड शराब जब्त
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीती रात आबकारी विभाग ने अवैध शराब से भरे एक वाहन को पकड़ने में बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार आबकारी टीम को देखकर इनोवा कार चालक ने वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। टीम ने पीछा किया तो चालक झर गाँव के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। आबकारी विभाग ने मौके से इनोवा कार जब्त कर तलाशी ली, जिसमें तीन अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। विभाग ने शराब और वाहन सहित करीब 13 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है। फिलहाल आबकारी विभाग वाहन मालिक की जानकारी जुटाने और फरार चालक की तलाश में लगा हुआ है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था。0
0
Report
रामकुंड में महिलाओं ने CCTV लगवाए; गश्त बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई की मांग
Begun, Rajasthan:राजधानी में गुंडे बदमाशों के CCTV कैमरे तोड़ने की तस्वीरें आई सामने... रामकुंड इलाके में पुलिस के साथ मिलकर स्थानीय महिलाओं ने लगाए थे कैमरे... ठाकरे चौक पर शराबखोरी, गांजा सेवन, गाली-गलौज एवं असामाजिक गतिविधियों से परेशान होकर महिलाओं ने लगाए थे कैमरे... असामाजिक तत्वों ने शराबखोरी और गांजा तस्करी की हरकते को कैद होने के डर से CCTV कैमरे तोड़े... रामकुंड महिला समिति ने प्रशासन एवं पुलिस से की मांग... गुंडे बदमाशों की पहचान कर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की करी मांग... इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की करी मांग... आजाद चौक थाना इलाके का मामला...0
0
Report
Advertisement
काशी अस्सी घाट पर बीयर पीने पर FIR; संतोष सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी के अस्सी घाट पर गंगा में नहाते हुए बीयर पीने वाला युवक के खिलाफ दर्ज हुआ FIR. आरोपी युवक की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई, बिहार के रोहतास का रहने वाला है. धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दशाश्वमेध थाने में पुलिस ने दर्ज किया केस. वकील शशांक शेखर त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई. धार्मिक स्थल पर नफरत या अपमान फैलाने पर हो सकती है 5 साल तक की जेल. वाराणसी के अस्सी घाट पर सुबह करीब 5 बजे एक युवक गंगा नदी में नहाते समय बीयर पी रहा था. युवक ने बीयर पीने के बाद केन को मोड़कर गंगा के तट पर ही फेंक दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संतों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया. वकील शशांक शेखर त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है: 1- धारा 196 (समाज/समुदायों के बीच नफरत फैलाने पर): सामान्य मामलों में 3 साल तक की जेल या जुर्माना (या दोनों). धार्मिक स्थल या धार्मिक सभा में अपराध करने पर: 5 साल तक की जेल और जुर्माना. 2- धारा 299 (किसी धर्म या धार्मिक भावनाओं के अपमान पर): 3 साल तक की जेल या जुर्माना (या दोनों)।0
0
Report
हाथरस मुठभेड़: आरोपी ऋषभ मीणा घायल, हथियार समेत गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी 19 मई हो हुआ था सोनू हत्याकांड आपसी विवाद में मारी थी सोनू की हत्या नगला सिंघी के पास हुई पुलिस की मुठभेड़ 19 मई को ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ढकपुरा थाना हाथरस गेट के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी... आरोप है कि महेंद्र के बेटे कृष्णा ने अपने पिता को गाली देने का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया और ओमी के घर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी... इसी दौरान चबूतरे पर बैठे ओमी के चचेरे भाई सोनू पुत्र रामवीर ने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी... घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.... मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे... थाना हाथरस गेट पुलिस, सर्विलांस टीम समेत कुल तीन टीमों का गठन किया गया था.... शुक्रवार सुबह नगला सिंघी के पास आरोपी ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा से मुठभेड़ हो गई... पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में ऋषभ मीणा के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया.... घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है...0
0
Report
गुमला में बकरीद शांतिपूर्ण, सुरक्षा-ट्रैफिक-स्वच्छता के कड़े इंतजाम
Gumla, Jharkhand:बकरीद को लेकर गुमला प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और साफ-सफाई पर जोर डीसी-एसपी ने कहा — सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई गुमला। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महतो एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला जनसंपर्क कार्यालय स्थित सूचना भवन सभागार में हुई。 बैठक में बताया गया कि 28 मई को गुमला शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के 13 स्थानों पर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए हैं。 उपायुक्त ने कहा कि गुमला हमेशा भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और भ्रामक संदेश साझा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहेगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी。 बैठक में नो-एंट्री व्यवस्था सख्ती से लागू करने, नमाज स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने, कुर्बानी के अवशेषों का समय पर निष्पादन तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद की ओर से पानी के लिए 14 टैंकर एवं विशेष सफाई टीम तैनात करने की जानकारी दी गई。 शांति समिति की बैठक के बाद उपायुक्त और एसपी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक कर सभी प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, MOTI BAGH पेट्रोल पंप के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PETROL & DIESEL PRICE HIKE/ VISUALS FROM MOTI BAGH PETROL PUMP0
0
Report
गोमती नगर Sahara City में विधानसभा भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी के गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर शुक्रवार को मुहर लग गई, जब Lucknow Development Authority ने विधानभवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट चयन हेतु टेंडर जारी कर दिया। एलडीए की ओर से जारी आरएफपी के मुताबिक कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट के चयन के बाद डीपीआर तैयार होगी, जिसके आधार पर परियोजना की लागत और निर्माण अवधि तय की जाएगी। प्रस्तावित विधानभवन के लिए कुल 245 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसमें 170 एकड़ जमीन नगर निगम की और 75 एकड़ जमीन एलडीए की है। यह वही जमीन है, जो पहले Sahara India को लीज पर दी गई थी। सूत्रों के अनुसार यहां सिर्फ नई विधानसभा ही नहीं, बल्कि सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी कार्यालयों को भी विकसित करने की योजना है। इसी वजह से टेंडर में “विधानभवन कॉम्प्लेक्स” शब्द का इस्तेमाल किया गया है। सरकार लंबे समय से नई विधानसभा के लिए बड़े भूखंड की तलाश कर रही थी, लेकिन शहर में इतनी बड़ी और उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। गोमती नगर की यह जमीन लोकेशन और कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। शासन स्तर पर फैसला होने के बाद पिछले कुछ महीनों में जमीन की पैमाइश और तकनीकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं, हालांकि तब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। गौरतलब है कि नगर निगम ने वर्ष 1994 में Sahara India Housing Limited को 170 एकड़ जमीन 30 साल की लीज पर दी थी। शर्त थी कि यहां आवासीय कॉलोनी और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। नगर निगम का आरोप था कि कंपनी ने लीज की शर्तों का उल्लंघन किया। विवाद के बाद पिछले साल लीज अवधि पूरी होने पर जमीन वापस नगर निगम के कब्जे में ले ली गई। वहीं एलडीए ने भी अपनी 75 एकड़ जमीन पहले ही वापस ले ली थी। एलडीए वीसी Prathamesh Kumar ने बताया कि सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन निर्माण के लिए कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट चयन हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लानिंग पर काम शुरू होगा.0
0
Report
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें जारी, लखनऊ में पेट्रोल ₹100 के पार
Lucknow, Uttar Pradesh:पेट्रोल डीजल के दामों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है आज सुबह से पेट्रोल 87 पैसे तो वहीं डीजल 91 पैसे महंगा हो गया। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल लगभग ₹100 तो वहीं डीजल लगभग 93 रुपए का बिक रहा है। पिछले 1 महीने के अंदर लगातार तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं इसको लेकर आम लोगों में निराशा है उनका कहना है कि लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के चलते उनका बजट हिल गया है गाड़ी से चलना उनकी मजबूरी है सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए。0
0
Report
Advertisement
