बकरीद को लेकर एसएसपी का बयान
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में बकरीद से पहले एसएसपी डीएम ने पैदल मार्च किया है वहीं एसएसपी ने कहा कि पीस कमेटी की मीटिंग कर ली गई है और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी और अपील है कि फर्जी v भ्रामक पोस्ट करने बचेइटावा ट्रेन में उत्पात मचाना भारी पड़ा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में शराब पीकर यात्रियों से अभद्रता और बदसलूकी करने वाल कानपुर देहात क्षेत्र के रहने एक युवक विनोद कुमार को आरपीएफ पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण करा जांच में जुट गई है।Etawah News: पुलिस ने 1 अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:सिविल लाइन इलाके के डूडपुरा से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति असलहे के साथ खड़ा है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 अभियुक्त दुर्गेश कुमार को 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल परीक्षण करा अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
UP News: इटावा में पारिवारिक विवाद में चाकू से 3 लोगों को घायल कर आरोपी फरार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में थाना इलाके के जैतपुरा गांव में सोमवार रात परिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले में SP अभयनाथ त्रिपाठी घटना की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल तीनों घायलों को अस्पताल से सैफई PGI रैफर कर दिया गया है। इसके अलावा SP त्रिपाठी ने बताया कि मामला पारिवारिक है और जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP News: न्यायालय ने चुनावी रंजिश में हत्या मामले में 12 लोगों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में न्यायालय ने चौबिया इलाके में 12 वर्ष पूर्व हुए चुनावी रंजिश में बुजुर्ग धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले में 10 अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये तथा 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार का अर्थदण्ड लगाया।इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था लेकिन फैसले से पूर्व ही 3 अभियुक्तों की मृत्यु हो चुकी थी। कुमार प्रशांत विशेष न्यायाधीश ने एससी-एसटी एक्ट के तहत अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।
