icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागवे गांव के जर्जर सामुदायिक भवन के गिरने से एक महिला और तीन मवेशी मलबे में, बचाव जारी

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच गुरुवार दोपहर सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव में वर्षों पुराना जर्जर सामुदायिक भवन अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय भवन के अंदर से गाय निकालने गई 45 वर्षीय भुनमा देवी भी मलबे में दब गईं। उनके साथ दो गाय और एक बछड़ा भी मलबे में दब गया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गाय घायल हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, नागवे गांव निवासी टेकलाल यादव की पत्नी भुनमा देवी बारिश के कारण सामुदायिक भवन के अंदर घुसी अपनी गायों को बाहर निकालने गई थीं। वह जैसे ही भवन के अंदर पहुंचीं, अचानक छत समेत पूरा भवन भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में भुनमा देवी को दबा देखा तो तत्काल उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया और घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायल भुनमा देवी को बाहर निकाला गया। पुलिस अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी झाझा ले गई। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबी दोनों गायों और बछड़े को बाहर निकाला। दोनों गाय घायल मिलीं, जबकि बछड़े की मौत हो चुकी थी। 20 वर्षों से जर्जर था भवन। भुनमा देवी के पति टेकलाल यादव ने बताया कि सामुदायिक भवन 20 वर्षों से अधिक समय से जर्जर स्थिति में था। बारिश के कारण उनकी दो गाय और एक बछड़ा भवन के अंदर चले गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए उनकी पत्नी अंदर गई थीं। इसी दौरान अचानक भवन गिर गया और पत्नी समेत तीनों मवेशी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दूसरे जर्जर ढांचे को लेकर जताई चिंता। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में मौजूद एक अन्य जर्जर छतदार चबूतरे को लेकर भी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वह ढांचा भी काफी जर्जर है और कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर ढांचे की जल्द मरम्मत कराई जाए अथवा उसे सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो。
0
0
Report

बेगूसराय से गिरफ्तार मंजूर खलीफा: सीतामढ़ी बाल कल्याण घोटाला उजागर

Sitamarhi, Bihar:बिहार में देह व्यापार का सरगना मंजूर खलीफा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महीनों से फरार चल रहा सरगना मंजूर खलीफा को STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ माह पहले ही सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया से मानव तस्करी निरोध इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नेपाल की नाबालिग को मुक्त करवाया गया था जिसमें मंजूर खलीफा ने अपने प्रभाव और पैसे के बल पर सीतामढ़ी के बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों को प्रभावित किया और रेस्क्यू की गई नाबालिग को मंजूर खलीफा पुनः अपने कब्जे में ले लिया जबकि रेस्क्यू कराई गई लड़की को उसके परिजनों के हवाले नहीं किया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद सीतामढ़ी डीएम ने जांच टीम गठित की जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने बाल कल्याण समिति की कमेटी को भंग करने की अनुशंसा समाज कल्याण विभाग से की थी। इसके बाद से ही पुलिस मंजूर खलीफा की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे बेगूसराय से दबोच लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी लोहियापुरवा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'मीना का जन्म दिवस।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow5m ago
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहियापुरवा में बृहस्पतिवार को बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक 'मीना' का जन्म दिवस (मीना दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की 'पॉवर एंजिल' द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के सभी बच्चों ने केक काटा और मीना को माला पहनाकर उसका स्वागत किया और उपहार भी दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व पूर्व ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद ने बताया कि बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 24 सितंबर को 'मीना दिवस' यानी 'मीना मंच जन्म दिवस' के रूप में मनाया जाता है । मीना एक काल्पनिक पात्र है, जो एक उत्साही और विचारवान किशोरी है। वह सामाजिक बाधाओं के विरुद्ध लड़ने का जज्बा रखती है। मीना का सबसे बड़ा योगदान समाज में लड़कियों के अधिकारों को पहचानने में है। उसने हमेशा यह दिखाया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। वह बाल विवाह, भेदभाव और शिक्षा की कमी के खिलाफ लड़ती है । इस जन्मदिन पर, हम सभी मिलकर मीना के संदेश को आगे बढ़ाएंगे और समाज में बेटियों की स्थिति को और बेहतर बनाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मीना मंच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "मीना केवल एक कार्टून पात्र नहीं है, बल्कि वह बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक रूढ़िवादिता के खिलाफ जागरूकता की एक सशक्त आवाज है। मीना मंच के माध्यम से हमारी बेटियाँ आत्मनिर्भर, साहसी और स्वाभिमानी बन रही हैं।" मीना मंच का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गई बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना, छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह व लिंग भेद के प्रति जागरूक करना है । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: 88 देशों के 600+ खरीदार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सिबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेल्जियम शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार लेयर की सुरक्षा रहेगी 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, कई जिलों से बाहर की फोर्स को भी बुलाया गया है, 20 से ज्यादा जगह पर पार्किंग बनाई गई है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो और इसके अलावा ट्रैफिक रूट को भी कई जगह पर डायवर्ट किया गया है टैक्समो मार्ट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहां है कि आप इस इवेंट में जरूर आए, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सनौली टोल पर किसानों को राहत मिले: 21 गांवों के लिए टोल फ्री की मांग

Panipat, Haryana:सनौली टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल के दायरे में आने वाले 21 गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली कंपनी के समय स्थानीय ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन नई कंपनी के आने के बाद लोकल वाहनों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे किसानों को अपने खेतों और अन्य जरूरी कामों के लिए बार-बार टोल पार करने में आर्थिक परेशानी हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ से मिला और अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीनें और कृषि क्षेत्र टोल प्लाजा के दूसरी तरफ हैं। ऐसे में किसानों को दिन में कई बार टोल से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले की व्यवस्था के अनुसार 21 गांवों के स्थानीय वाहनों को टोल से राहत दी जाए। दो दिन की राहत के बाद फिर वसूली शुरू करने का आरोप ग्रामीण संदीप देसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने कई वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। सरपंच संगठन के ब्लॉक प्रधान टिंकू देसवाल ने कहा कि पहले स्थानीय गांवों के लोगों के लिए टोल फ्री था। नई कंपनी आने के बाद सभी गांवों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले धरना दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। टिंकू देसवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि पहले की तरह 21 गांवों अथवा करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को टोल में राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि टोल वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और तब से स्थानीय लोगों के लिए यह व्यवस्था लागू थी। पूर्व चेयरमैन बोले- किसान दिन में कई बार टोल पार करते हैं। सनौली ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन सुनील ने कहा कि ग्रामीणों की मांग किसी नई नीति या अतिरिक्त सुविधा की नहीं है। वे केवल पहले वाली कंपनी की व्यवस्था को जारी रखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के किसानों की कृषि भूमि टोल के दूसरी तरफ होने के कारण उन्हें एक दिन में कई बार टोल पार करना पड़ता है। डीसी बोले- पहले आंकड़ों से होगा नुकसान का आकलन। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और टोल प्रबंधन के लोगों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने संबंधित पक्षों को एक सप्ताह में आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित गांवों से वास्तव में कितने वाहन टोल से गुजरते हैं और कितने लोगों को टोल भुगतान करना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि वाहनों की RC और अन्य आधार पर आंकड़ों का सत्यापन कराया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके बाद स्थानीय लोगों के लिए कोई उचित व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से पास की व्यवस्था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुविधा देने की बात भी कही गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

कानपुर हत्या: बेटे ने पिता की हत्या कुबूल, कथित कन्फेशन वीडियो सामने

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान बेटे सुब्रत ने हत्या की बात कुबूल ली है. आरोपी के कुबूलनामे का वीडियो भी सामने आया..कैमरा पर आरोपी सुब्रत ने कहा कि उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है. उसे इस बात का दुख है कि हत्या चाकू से गोदकर की गई. सुब्रत ने अपने पिता के व्यवहार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के सामने सुब्रत का कथित कन्फेशन वीडियो सामने आया है. जिसमें वह हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देता नजर आ रहा है. वीडियो में वह बताता है कि हत्या की योजना कैसे बनाई गई और किस तरह पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस पूछताछ में सुब्रत ने बताया कि उसके पिता के कुछ महिलाओं से संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था. उसने आरोप लगाया कि पिता के व्यवहार की की वजह से मां काफी परेशान रहती थीं और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ रहा था
0
0
Report
Advertisement

BJP ने SP पर मुस्लिम वोटों के लिए विपक्षी नेता बदलने का आरोप लगाया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के लेजिस्लेटिव काउंसिल में लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बदलने के फ़ैसले पर BJP स्पोक्सपर्सन राकेश त्रिपाठी कहते हैं, “जब भी चुनाव पास आते हैं, तो समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए ऐसे पद बांटती है। जसमीर अंसारी को भी चुनाव से पहले लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बनाया गया है। चुनाव खत्म होने के बाद, अखिलेश यादव एक बार फिर अपने ही समुदाय के लोगों को अपॉइंट करेंगे। मुसलमानों से सिर्फ़ कालीन बिछाने और नारे लगाने के लिए कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय को इस बारे में सोचने की ज़रूरत है। उन्हें धार्मिक आधार पर इकट्ठा किया जाता है और उनके वोट पक्के करने के लिए BJP से डराया जाता है, लेकिन उन्हें कोई असली रिप्रेजेंटेशन या पावर में हिस्सेदारी नहीं दी जाती।
0
0
Report
Advertisement

भाकीयू महापंचायत: टिकैत उरई में किसानों की समस्याओं के लिए आवाज उठाएंगे

Jalaun, Uttar Pradesh:उरई में अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों के नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शुक्रवार को उरई में विशाल किसान महापंचायत आयोजित करेगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और बुंदेलखंड में किसानों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। फसल बर्बादी का मुआवजा, फसल बीमा, अन्ना पशुओं की समस्या और खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दे महापंचायत में प्रमुखता से उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि शुक्रवार, 25 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह करीब 11 बजे उरई स्थित राठ रोड गल्ला मंडी पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशाल किसान महापंचायत में जिले सहित बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। बुंदेलखंड में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और फसलों के प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द राहत उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन दैवीय आपदा राहत और फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। महापंचायत में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बुंदंदेलखंड के किसानों के सामने अन्ना पशुओं की समस्या भी गंभीर मुद्दा बनी हुई है। खेतों में घूम रहे अन्ना पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आगामी फसल की बुवाई का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। इसके बावजूद अन्ना पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकना मुश्किल हो रहा है। महापंचायत में गौशालाओं को दोबारा प्रभावी ढंग से संचालित कराने और अन्ना पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई जाएगी। भाकियू का कहना है कि गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को फसल बचाने में राहत मिल सकती है। भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक, महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। चौधरी राकेश टिकैत किसानों से सीधे संवाद कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान, सरकारी राहत और खेती-किसानी से जुड़ी परेशानियों की जानकारी लेंगे。
0
0
Report

जालौन में शटर तोड़कर चोरी: साहिल खान गिरफ्तार, मूर्ति समेत चांदी बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर अरेस्ट, पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी साहिल खान को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की बरामद, आरोपी के पास से मूर्ति समेत करीब 123 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात भी हुए बरामद, चोरी की घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दे रही दविश, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने उरई नगर से की आरोपी की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top