Back
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा दिग्विजय सिंह नेहरू परिवार की दहलीज़ पर सलाम करते हुए राजनीति करते हैं।
Indore, Madhya Pradesh
म प्र के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह के आपातकाल वाले बयान पर कहां की कांग्रेस और खासकर नेहरू परिवार ने हर समय लोकतंत्र की हत्या की है, जो नेहरू परिवार की दहलीज़ पर सलाम करते हुए राजनीति करते हैं उसको तो नेहरू परिवार की हर हरकत अच्छी लगेगी पर आज 50 साल बीतने के बाद भी देश शर्मसार है जिस प्रकार इंदिरा जी ने आपातकाल लगाया था उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह इतिहास को तोड मरोड़कर पेश करने की आदत सी बन गई है दिग्विजय सिंह सनसनी ख़ेज़ खबर में बने रहने के लिए ऐसी बयान बाजी करते है
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी मंडल ने रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आज
बसई-माताटीला-तालबेहट- बिजरोठा 23.1 किलोमीटर रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस ऐतिहासिक संस्थापन के साथ ही बिजरौठा-आंतरी स्टेशन के मध्य लगभग 132 किलोमीटर रेलखंड पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित हो गई है। इससे रेल परिचालन की क्षमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसी के साथ दो समपार फाटक संख्या 341 और 349 को भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ इंटरलॉक्ड किया गया है जिससे समपार फाटक पर अधिकतम संरक्षा सुनिश्चित की जा सके I
3
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा की महिला मोर्चा की नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को झांसी के इलाइट चौराहे पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मौलाना की टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और भारतीय महिलाओं का अपमान बताया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब अपनी पत्नी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो वे देश की महिलाओं की सुरक्षा किस तरह कर पाएंगे।
4
Report
PNPREM NIRMALKAR
FollowJul 29, 2025 13:33:26Raipur, Chhattisgarh:
Raipur: कृषि प्रधान राज्य छग में नकली उर्वरकों की आपूर्ति ने हजारों किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में किसानों को वितरित किए गए गैर-ब्रांडेड,अमानक जहरीले उर्वरकों ने फसलों को चौपट कर दिया है। इससे न केवल पैदावार में भारी गिरावट आई है,बल्कि मिट्टी की उर्वरता और ग्रामीण स्वास्थ्य पर भी गंभीर संकट गहराता जा रहा है।ताजा मामला बिलासपुर के उप-संचालक कृषि कार्यालय से जुड़ा है,बिना वैज्ञानिक परीक्षण,टेंडर प्रक्रिया के ही भारी मात्रा में नकली फर्टिलाइज वितरण किए है।
4
Report
Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:
महावीर छपरा। ककराखोर गांव के पहलवान स्व. जीतन सिंह की स्मृति में नाग पंचमी के दिन कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन हुआ। कुश्ती में छोटी बड़ी कुल 56 जोड़ कुश्ती हुई। 11 हजार की सबसे बड़ी कुश्ती शिवम रेलवे स्टेडियम और मनीष पक्की बाग के बीच हुई। दोनों पहलवान एक दूसरे को शिकस्त देने को दांव पर दांव आजमाते रहे पर दूसरा पहलवान खुबसूरती के साथ दांव को काटते रहे लेकिन लेकिन कुश्ती दोनों क बीच बराबरी पर छूटी।
6
Report
PVPramod Vishwakarma
FollowJul 29, 2025 13:13:55Baniyapar, Uttar Pradesh:
मऊ: पुलिस ने काछीकला ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक ट्रक में भरी 372 लीटर अंग्रेजी शराब और 2016 लीटर बीयर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपये है।
गिरफ्तार तस्कर बिहार के रहने वाले हैं, जो यूपी से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते थे। ट्रक में नंबर प्लेट बदलकर तस्करी करते थे। वाहन सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया है
6
Report
SSandeep
FollowJul 29, 2025 12:58:40Deoria, Uttar Pradesh:
सूरज सोनकर की शादी देवरिया शहर में हुयी थी सूरज और उनके पत्नी के बीच विवाद चल रहा था मामला महिला थाने तक गया था जहां दोनों पक्ष थाने पर इकट्ठा हुए थे । वहीं दोनों पक्षों में महिला थाने के अंदर कहां सुनी होने लगी उसके बाद दोनों पक्ष महिला थाने के गेट कर बाहर आए और जमकर मार पीट करने लगे । मारपीट के दौरान भलुअनी क्षेत्र के बहोर गांव के ग्राम प्रधान संदीप सोनकर की लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी जहा प्रधान जी को गंभीर चोट भी आई और लड़की पक्ष के लोग ने प्रधान जी का बाल उखाड़ कर फरार हो गए ।
12
Report
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी हिंदी सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा 'एक शाम किशोर दा के नाम' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष व आयोजक डॉ० संदीप सरावगी एवं संयोजक अभिनेता जीतू देवानंद द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी कलाकार थे। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था, उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बचपन से ही किशोर दा को गाने का बहुत शौक था, लेकिन उन्होंने कभी औपचारिक संगीत शिक्षा नहीं ली। उन्होंने अपनी आवाज़ को खुद के प्रयास से निखारा और यही उनकी खासियत बनी।
12
Report
PVPramod Vishwakarma
FollowJul 29, 2025 12:42:38Chaliswan, Uttar Pradesh:
मुहम्मदाबाद गोहना में पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले संदीप यादव को मोपेड सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से काली माता व दुर्गा मंदिर से चोरी किए गए जेवर, मूर्तियाँ, नकदी और अन्य सामान बरामद हुए। आरोपी ने कई मंदिरों में चोरी करना कबूल किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
10
Report
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवां सीतापुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने एवं हिन्दुओ पर हो रहे लगातार हमले सहित अन्य मांगो को लेकर अंतर्राष्टीरीय हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने कस्बे की सड़क पर मार्च निकाला प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देना था। एस डी एम बिसवां कार्यालय मे मौजूद नही मिली जिसके चलते परिषद व दल के कार्यकर्ता ने जमकर नारे बाजी कर आक्रोश व्यक्त कर बिना मांग पत्र दिये वापस लौट गये। बजरंग दल के आशुतोष वर्मा और नरेंद्र कुमार ने कहा बुधवार को जिलाधिकारी सीतापुर से मिलकर मांगपत्र देंगे । ज्ञापन मे बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की गई है। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में मुर्शिदाबाद जिले में हुए दंगे का उल्लेख किया गया है साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हुई घटनाओं का भी जिक्र है।
11
Report
Gajraula, Uttar Pradesh:
मंगलवार को गजरौला में प्रजापति समाज के तत्वावधान में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मोहल्ला मायापुरी में आयोजित रैली को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्योनाथ सिंह प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति डा. उत्तम सिंह प्रजापति आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाराजा दक्ष प्रजापति के साथ ही कैलाश पर्वत आदि की झांकियां भी शामिल रहीं। इसके अलावा गोपियों के वेशधारी कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे।
13
Report
SSandeep
FollowJul 29, 2025 11:45:04Deoria, Uttar Pradesh:
वादिनी प्रियंका देवी ग्राम बहोरवा थाना सुरौली में तहरीर देकर बताया कि कि मेरा पुत्र देवा पासवान व उसका दोस्त रोहित कुमार पुत्र रमेश राजभर जो दिनांक 27.07.2025 से कही चले गये है । उक्त के संबंध में पुलिस अभियोग पंजीकृत कर उपरोक्त गुमशुदा बालकों की खोजबीन हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खोजबीन कर रही थी इसी क्रम में गठित टीम द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बालक को महेन मंदिर थाना मदनपुर से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया ।
14
Report
Nirsa, Jharkhand:
निरसा उत्तर पंचायत के श्यामपुर मोड़ नवादा होटल स्थित कांटिनेंटल भाटा के आसपास बसे लोगों को लगातार हो रही बारिश से काफी परेशानी हुई। कई लोगों के घरों में पानी घुस जाने से उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव इतना अधिक था कि कई लोगों के घर ध्वस्त होने की स्थिति में थे।
प्रभावित लोगों ने मुखिया संघ अध्यक्ष निरसा रीता देवी और भाजपा नेता समाजसेवक मनोज सिंह को सूचना दी। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल JCB मशीन बुलाकर पानी निकासी का रास्ता बनाया। प्रभावित लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर समस्या का स्थाई समाधान करेंगे। इस दौरान मध्य पंचायत समिति सदस्य श्री अर्जुन भुइया और उत्तर पंचायत समिति सदस्य श्री अमन चौरसिया भी उपस्थित थे।
14
Report
Nirsa, Jharkhand:
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने अपने हाथ में चोट लगने के बाद सदर अस्पताल में इलाज करवाया। उन्होंने आम लोगों की तरह अस्पताल में इलाज कराकर धनबाद वासियों को संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों पर भरोसा किया जा सकता है।उपायुक्त के अचानक अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत व्यवस्था संभाल ली। इलाज के बाद आदित्य रंजन ने कहा, "सरकारी अस्पतालों में इलाज की अच्छी व्यवस्था है। जब तक हम खुद यहां इलाज नहीं कराएंगे, तब तक जनता का भरोसा कैसे बढ़ेगा? मेरा उद्देश्य है कि आम लोग बिना झिझक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
14
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी महानगर के 1 लाख से अधिक लोगों को गृहकर जमा करने के लिए अब 3 दिन का समय ही शेष रह गया है। है। 31 जुलाई के बाद उन्हें 10 प्रतिशत की छूट नहीं मिल सकेगी। अब तक महज 30 हजार लोगों ने ही गृहकर जमा किया है। नगर निगम द्वारा महानगर के 1.41 लाख घरों को गृहकर का बिल दिया है। उन्हें 31 जुलाई तक गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसे देखते हुए नगर निगम के काउण्टर पर लोगों की कतार लग गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक महज 30 हजार लोगों ने ही अपना गृहकर जमा किया है, जबकि 1.11 लाख लोगों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि छूट के लिए अब 3 दिन का ही समय शेष रह गया है।
14
Report
Bishunpur Tantanwa, Uttar Pradesh:
मिशा हास्पिटल मे झोलाछाप डॉक्टर द्वारा आपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत को लेकर स्वास्थ्य की टीम हरकत में आई थी, अधिकारियों सोमवार को मिशा हॉस्पिटल समेत अवैध रूप से चल रहे चार अस्पताल को सील कर दिया गया था। मंगलवार को भी अधिकारियों की सूचना आने की खबर पचपेड़वा में तैरती रही जिसके कारण पचपेड़वा में चल रहे दर्जनों अवैध नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल बंद रहे। मालूम हो कि
पचपेडवा, गैसड़ी समेत पूरे क्षेत्र में सैकड़ो झोलाछाप डॉक्टर नर्सिंग होम एवं हासपिटल का जाल है। झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से अस्पताल चला रहे हैं।इस संबंध में एडिशनल सीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो मानक के अनुरूप काम नही करेगा उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।
13
Report