Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001blurImage

सड़क किनारे संदिग्ध युवक से पूछताछ में निकला गांजा तस्कर,भारी मात्रा में जब्ती

Rupesh Mansure
Jun 20, 2025 10:17:25
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2.145 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है,जिसकी अनुमानित कीमत 40 हज़ार रुपये बताई जा रही है। वहीं गांजे का व्यापार में संलिप्त सरगना महिला फरार है।जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। घटना फोरलेन हाईवे पर टिगरिया जोड़ के यात्री प्रतीक्षालय के पास की है,जहां पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। आरोपी नदीम खान सोनाहिल कालोनी का निवासी है। पुलिस ने तलाशी लेने पर नदीम के पास से 2.145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement