Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001blurImage

BETUL-विकलांग तैराक का जज़्बा,तिरंगे के लिए ख़तरनाक इंग्लिश चैनल पार करने की ज़िद,सरकार से आर्थिक मदद की गुहार

Rupesh Mansure
Jun 21, 2025 08:15:32
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के नगर पालिका तरणताल में वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित स्विमिंग कोच रामबरन पाल एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद रामबरन ने अब तक 22 राष्ट्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। अब उन्हें लंदन में होने वाली इंग्लिश चैनल पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का आमंत्रण मिला है। वे इस प्रतियोगिता में डोवर से फ्रांस तक 36 किलोमीटर समुद्र में तैराकी करने वाले हैं,लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए उन्हें 16 लाख 13 हजार रुपए की जरूरत है। जन सहयोग से 3 लाख एकत्र हुए हैं अब सरकार और आमजन से मदद की दरकार है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement