Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

बुधन मंडल की हत्या मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद पीएन सिंह के रिश्तेदार अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

Jul 17, 2025 14:55:13
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद। झरिया के विक्ट्री कुम्हारगढ़ा पोखरिया निवासी बुधन मंडल की हत्या मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद पीएन सिंह के रिश्तेदार अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बुधवार को हाईकोर्ट में ढोलक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। गुरुवार को जमानत याचिका का आदेश धनबाद पहुंचने पर 10 महीने बाद ढोलक सिंह जेल से बाहर आएगा। 21 सितंबर 2024 की रात कुम्हारगढ़ा पोखरिया के पास बुधन को गोली मारी गई थी। अगले दिन नावाडीह के एक अस्पताल से इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान बुधन की मौत हो गई थी उसी दिन पुलिस ने ढोलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
7
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top