Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South East Delhi110013

जाफराबाद डबल मर्डर केस का पर्दाफाश! दिल्ली पुलिस ने वांटेड शूटर्स को एनकाउंटर में दबोचा

Jan 09, 2026 11:42:36
New Delhi, Delhi
जाफराबाद डबल मर्डर केस का पर्दाफाश! दिल्ली पुलिस ने वांटेड शूटर्स को एनकाउंटर में दबोचा आज सुबह पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पेपर मार्केट इलाके में जाफराबाद डबल मर्डर केस में फरार दो वांटेड अपराधियों पर पुलिस ने ऐक्शन लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश इलाके में हैं। जब टीम ने उन्हें घेरा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार शातिर अपराधी: 1. अमीन (23) – शूटर 2. मोहम्मद दानिश (34) – गैंगवार से जुड़ा बदमाश
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Mar 11, 2026 11:33:11
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर, भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा देवस्थान विभाग की और से भव्य मेले का आयोजन किया गया ऋषभदेव - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर बुधवार को धार्मिक मेला देवस्थान विभाग ऋषभदेव के तत्वावधान में आयोजित किया गया मेले को लेकर ऋषभदेव से लेकर आसपास के ग्रामीण व गुजरात महाराष्ट्र मध्यप्रदेश से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां श्रद्वालुओं ने भगवान ऋषभदेव को दर्शन कर केशर पूजा की गई। सुबह मंदिर द्वार खुले इसके साथ ही बोलीदाताओं ने जल दूध केसर आदि से पुजा की गई तत्पश्चात دوپھر में बोलीदाताओं की और से मंदिर में ध्वजा धारण कराईं पूजा अर्चना के बाद शाम को भगवान ऋषभदेव को रजत रथ में विराजित कर शोभायात्रा बंदूकों की सलामी के साथ ऋषभदेव मंदिर प्रांगण से निकली जहां श्रद्वालुओं के जयकारा करते हुए नाचते गाते कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए शोभायात्रा पगलिया जी पहुंची जहां पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा ऋषभदेव मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात की जाए तो जगह जगह पुलिस जवान तैनात किए व सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से कड़ी सुरक्षा की गई।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 11, 2026 11:31:57
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक मोईन ने आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाकर मौत के लिए अपनी पत्नी फरहिन और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने अपने विडियो मे पत्नी को दुआएं दी कि उसे हर ख़ुशी मिले, जो चाहा वो मिल जाए। वीडियो में मोईन ने जहरीली दवा दिखाते हुए कहा कि हर विवाद के बाद उसने समझौता करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई और उसे बच्चों से बात तक नहीं करने दी। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाने की बात कही। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के ससुराल वाले सैलाना के रहने वाले हैं। एक बार फिर पति-पत्नी के विवाद में एक जिंदगी हार गई।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 11, 2026 11:31:00
Noida, Uttar Pradesh:प्रेमनगर के जंगलों में मिला महिला का सड़ा-गला शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस देहरादून: राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाला सुंदरी मंदिर के पास स्थित जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव काफी पुरानी और सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिससे हत्या या अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिली कि मंदिर के पास जंगल के अंदर एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर मौजूद लोग उसकी पहचान नहीं कर पाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर महिला की शिनाख्त (पहचान) करने और घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 11, 2026 11:30:19
Noida, Uttar Pradesh:Found a way to maintain balance
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 11, 2026 11:29:17
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 11, 2026 11:29:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 11, 2026 11:28:26
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top