icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110013
NEWS Channel DelhiNEWS Channel DelhiFollow9 Jan 2026, 11:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओडिशा के समुद्र में डूबे बेगूसराय के 3 युवक, एक की मौत, तलाश जारी

Begusarai, Bihar:एंकर , बेगूसराय के रहने वाले तीन युवक ओडिशा में रील बनाने के दौरान डूब गया। जिसमें एक युवक की शव बरामद हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आपको बताते चले कि ओडिशा में डूबे करीब 20 वर्षीय मो. आमिर का शव उसके पैतृक गांव पपरौर पहुंचते ही मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-pukar मच गई। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे में अब भी आमिर के दो दोस्त लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। तीनों युवक ओडिशा के पारादीप में नहाने और रिल बनाने के दौरान समुद्र की लहरों में बह गए थे। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पपरौर पंचायत के वार्ड संख्या 11, पूरब मोहल्ले का है। यहाँ के निवासी मो. जसीम के करीब 20 वर्षीय पुत्र मो. आमिर का शव शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ओडिशा से उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। देखते ही देखते मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर तरफ चीख-पुकार और गमगीन माहौल नजर आया। मृतक के पिता मो. जसीम ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में उनके साथ रहकर वेल्डिंग का काम सीख रहा था। 28 सितंबर को आमिर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकला और 29 सितंबर को घर पहुंचा। इसके बाद 30 सितंबर को वह अपने पड़ोस के युवक मो. साहिल के साथ काम करने के लिए ओडिशा रवाना हो गया। वहीं, उसके दो अन्य दोस्त मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू पहले से ही ओडिशा में मजदूरी कर रहे थे। बताया जाता है कि 7 अक्टूबर को आमिर अपने तीन दोस्तों मो. साहिल, मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के साथ ओडिशा के पारादीप में नहाने गया था। इसी दौरान आमिर, कासीफ और शहनवाज पानी में उतर गए और तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए। जबकि उनका दोस्त साहिल पानी से बाहर ही बैठा रहा। घटना के बाद तीनों युवकों की तलाश शुरू की गई। 9 अक्टूबर को मो. आमिर का शव पानी के किनारे बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर को शव एम्बुलेंस से बेगूसराय के लिए रवाना किया गया, जो शनिवार दोपहर पपरौर गांव पहुंचा। आमिर का शव घर पहुंचते ही उसकी मां और पिता मो. जसीम बेसुध होकर रोने लगे। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, लापता दोनों युवकों मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के परिजनों की भी निगाहें उनकी सकुशल वापसी पर टिकी हैं। दोनों की तलाश अब भी जारी है। इस घटना से पूरे पपरौर गांव में शोक का माहौल है। इधर, गांव के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरविंद राय ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही है। फिलहाल, एक परिवार ने अपने जवान बेटे को खो दिया है, जबकि दो अन्य परिवार अपने लापता बेटों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। ओडिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पपरौर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें लापता दोनों युवकों की तलाश पर टिकी हैं.
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसाला फैक्ट्री छापेमारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा--नोएडा में नवरात्रो से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटहेरा में धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी मसाला फैक्ट्री से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए मिर्च बीज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर समेत कई सामग्री बरामद पीला रंग, लाल रंग और भूसी समेत अन्य सामग्री मिलाकर मसाले बनाने का आरोप फैक्ट्री से करीब 3,759 किलो सामग्री सीज की गई 125 किलो मिर्च बीज, 1,050 किलो हल्दी पाउडर और 525 किलो मिर्च पाउडर मिला 315 किलो धनिया पाउडर, 300 किलो साबुत मिर्च और 600 किलो धनिया की डंडी की भूसी भी बरामद 60 किलो सरसों का तेल और 2-2 किलो पीला व लाल रंग भी मिला संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात तक चलाया अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्रि से पहले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे भी छापेमारी और सैंपलिंग अभियान जारी रखने की बात कही
0
0
Report
Advertisement

गाज़ियाबाद: 50 हजार इनामी शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से बड़ी खबर है जहाँ क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश लिंक रोड और मधुबन बापूधाम थाने से वांछित चल रहा था। दरअसल क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस टीम सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और कार मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें कार चला रहे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान फरमान पुत्र मेहरबान निवासी समर गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 29 साल है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस और लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। इस कार की चोरी के संबंध में थाना लिंक रोड पर मुकदमा दर्ज है। फरमान एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओम प्रकाश राजभर बोले: मृत नाम हटने से वोटर लिस्ट साफ, मतदान पर असर

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। SIR और ज्ञानेश कुमार को अधिकारियों के समर्थन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, \"समर्थन करने का भी एक बड़ा कारण है। चुनाव आयुक्त ने गलती क्या की है? मृतक का नाम निकाला है। जो लोग कहीं और रहने चले गए हैं... कई जगह नाम है...चुनाव आयोग ने एक जगह नाम कर दिया... ऐसे नाम घट गया और हर विधानसभा में 14-20 हजार मृतकों का नाम कटा है...अब ये इस बात से डरे हुए हैं कि हम लोग फर्जी मतदान कैसे करेंगे। वोटर लिस्ट में तो नाम ही नहीं है...चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है? और उसके खिलाफ ये लोग जो अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है। आप देखिएगा, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।\"
0
0
Report

मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मेहरानगढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित मां चामुंडा के दरबार में आज हर तरफ भक्ति का माहौल नजर आ रहा है। कोई हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचा है, तो कोई मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतार में खड़ा है। श्रद्धालुओं में मां के प्रति आस्था का अलग-अलग रूप देखने को मिला। किसी ने मां के लिए मौन व्रत रखा, तो कोई बचपन से मां चामुंडा के दरबार में आने की परंपरा को शादी के बाद भी निभा रहा है। जी मीडिया ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना कि मां चामुंडा के दरबार में पहुंचकर उन्हें कैसा अनुभव हो रहा है और उनके लिए मां की आस्था का क्या महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement

UN में भारत का करारा जवाब: जम्मू-कश्मीर उनका अभिन्न हिस्सा रहेगा

Rajsamand, Rajasthan:संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत का दोटूक जवाब, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और सदैव रहेगा : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ UN में भारत की बुलंद आवाज बनीं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में उपनिवेशवाद उन्मूलन के एजेंडे पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए वक्तव्य के जवाब में भारत की ओर से 'राइट ऑफ रिप्लाई' प्रस्तुत करते हुए पाकिस्तान को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने दोटूक शब्दों में कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग कर पाकिस्तान भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और सदैव रहेगा। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। वीओ 01- सांसद ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों (PoK) में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि PoK के लोग पाकिस्तानी सेना के दमन, बर्बरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अपने अधिकारों की मांग कर रहे निर्दोष नागरिकों की हत्याएं अत्यंत गंभीर विषय हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ध्यान देना चाहिए।
0
0
Report

कपासन में अवैध शराब भट्टे नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में जहां अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार सुबह मेवदा कॉलोनी के पास जंगल और खेतों में विशेष अभियान चलाया। सूचना के आधार पर चिन्हित किए गए ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 से अधिक अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार की गई वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

नवरात्रि के पहले दिन मां शीतला धाम में भक्तों की लाखों कतारें

Jaunpur, Uttar Pradesh:नवरात्रि के पहले दिन जौनपुर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला चौकियां धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। मां के जयकारों से पूरा धाम गूंजता रहा और भक्तों ने परिवार की वहीं माता रानी के दर्शन पूजन कर माता के चरणों में शीश नवाया। नवरात्रि के पहले दिन माता शीतला के दर्शन के लिए तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विधि-विधाम से पूजा-अर्चना कर माता रानी से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। जौनपुर जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित चौकियां धाम पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। रविवार हो या सोमवार, सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेकते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। मुंडन संस्कार से लेकर शादी-विवाह तक, माता के दर्शन से होती है शुभ कार्यों की शुरुआत। माता शीतला चौकियां धाम के प्रति लोगों की आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है। मान्यता है कि बच्चों का मुंडन संस्कार, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों से पहले माता रानी का दर्शन-पूजन करना शुभ होता है। इसी विश्वास के चलते बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मां शीतला को सात बहनों में सबसे छोटी बहन माना जाता है। यही वजह है कि कई श्रद्धालु अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने से पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले लोग भी अपने गृह जनपद लौटने पर मां शीतला के दर्शन करना नहीं भूलते। इतिहासिक महत्व भी रखता है चौकियां धाम। मां शीतला चौकियां धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण करीब एक हजार वर्ष पूर्व जौनपुर राज के अंतिम शासक राजा हीराचंद्र यादव ने कराया था। आज भी यह धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां शीतला चौकियां धाम पूर्वांचल के लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top