icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर दी, चाय गुमटी पलटी, 3 घायल

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर कार को टक्कर मारने के बाद चाय की गुमटी पर पलटा ट्रक, तीन घायल, ट्रक के नीचे दबी है बाइक... दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक एक बुलेरो कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बनी चाय की गुमटी के पलट गया है । हादसा जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने के तहत आने वाले नीमन तिराहे के पास हुआ जहां एक भूसे से लोडेड ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने सामने से आ रही बुलेरो कार को टक्कर मारी और ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक गुमटी पर पलट गया। गुमटी में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए और तीन गंभीर घायल हुए है, पुलिस ने इन घायलों को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल भेजा है वहीं अभी भी ट्रक के नीचे एक बाइक दबी हुई है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक लड़का इसके नीचे दबा हुआ है , पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई है ताकि ट्रक को हटाया जा सके।
0
0
Report

ओंकारेश्वर में अद्वैत एकात्म पर्व का भव्य शुभारंभ

Khandwa, Madhya Pradesh:शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर भव्य ‘एकात्म पर्व’ का शुभारंभ... मुख्यमंत्री बोले मप्र अद्भुत धरती है, हर युग में भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ... आंकरस्थान...खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर आयोजित भव्य ‘एकात्म पर्व’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के सान्निध्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आयोजित इस पांच दिवसीय आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि - मप्र अद्भुत धरती है, हर युग में भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ है। वनवास के समय भगवान राम आए, श्रीराम बनकर दुनिया को रामराज्य के मार्ग पर ले जाने वाला प्रदेश... हमारा अपना मध्यप्रदेश बना। 5 हजार साल पहले कंस को मारने के बाद भगवान श्रीकृष्ण आए, यहां शिक्षा ली और श्रीकृष्ण बने। ओंकारेश्वर का एकात्म धाम आदि शंकराचार्य की ऐतिहासिक उपस्थिति की याद दिलाता है। आयोजन की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अद्वैत लोक एवं अक्षर ब्रह्म प्रदर्शनी का लोकार्पण किया और यज्ञ में आहुतियां भी दीं। यह आयोजन आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े सहित कई संत और विद्वान मौजूद रहे। ‘अद्वैतामृतम्’ विमर्श सभा के तहत अद्वैत वेदांत और आधुनिक पीढ़ी यानी Gen-Z के संबंधों पर भी चर्चा शुरू हुई। इसमें संतों और विद्वानों ने युवाओं के दृष्टिकोण से अद्वैत दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार रखे। श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने भी संबोधित किया। आयोजन को संबोधित करते हुए शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी ने आत्मा, भगवान और ब्रह्म के विषय में बताते हुए कहा कि ब्रह्म, भगवान और आत्मा तीनों एक ही है। तीनों के समागम से ही संस्कृति का पालन और उसका पारायण होता है। यही आदिगुरु शंकराचार्य का अद्वैत वेदांत है, जो विश्व को शांति और आध्यात्मिकता की शिक्षा प्रदान करता है।
0
0
Report
Advertisement

विकरोली में ड्रग तस्कर पर बुलडोजर कार्रवाई, अवैध मकान और जिम ध्वस्त

Mumbai, Maharashtra:विक्रोली में ड्रग तस्कर पर बुलडोज़र एक्शन, अवैध मकान और जिम ध्वस्त Mumbai शहर में ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विक्रोली पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग तस्‍कर मोहम्मद तसव्वर यासीन कुरैशी उर्फ “तसू” पर बड़ा बुलडोज़र एक्शन लिया है। आरोपी के खिलाफ जुआ, मारपीट, अवैध गतिविधियों, ड्रग्स की बिक्री और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामलों में कुल 8 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 56(1)(a) के तहत उसे मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय की सीमा से 18 महीनों के लिए तड़ीपार कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने विक्रोली (पूर्व) के टैगोर नगर इलाके में दूसरे लोगों के नाम पर अवैध रूप से कई निर्माण कर रखे थे। इसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त कार्रवाई में टैगोर नगर स्थित गाला नंबर 3815, चाल नंबर 305 में बना आरोपी का करीब 5000 स्क्वेयर फीट का G 3 मंज़िला अवैध मकान बुलडोज़र चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह गाला नंबर 2542, चाल नंबर 150, टैगोर नगर में आरोपी द्वारा अवैध रूप से बनाई गई G 3 मंज़िला व्यायामशाला को भी कार्रवाई के दौरान पूरी तरह तोड़ दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण बिना अनुमति और अवैध तरीके से किया गया था। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विक्रोली पुलिस, प्रशासनिक टीम और म्हाडा अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

गौरझामर वन मंडल में जेसीबी से कब्जे रोकने की बड़ी कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:जंगल की जमीन पर कब्जे से पहले वन विभाग की कार्यवाही. एंकर/ सागर में लगातार जंगल विभाग की जमीन पर कब्जे की खबरों के बीच अब वन अमला सक्रिय हुआ है और ऐसे कब्जों के खिलाफ एक्शन ले रहा है इस बीच जिले के गौरझामर वन मंडल में विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है और यहां जेसीबी के जरिए जंगल की जमीन को खेती के लिए तैयार किए जा रहे काम को रुकवाया गया है और मशीन को जब्त किया गया है. गौरझामर वन मंडल के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इस बीट के गोपालपुरा इलाके में जंगल में जेसीबी मशीन के जरिए सफाई की जा रही है और एक बड़ा एरिया साफ किया गया है जिसका उपयोग खेती के लिए किया जाना है जिस पर वन अमले ने छापा मारा और मशीन काम करती हुई मिली जिसके बाद जेसीबी मशीन को जब्त किया गया है. वहीं मशीन ऑपरेटर को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

यशपाल शर्मा बोले- हरियाणवी गीतों पर विवाद कम करें, बैन सही गीतों पर ही

Chandigarh, Chandigarh:जानेमाने फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने हरियाणवी गीतों को लेकर जारी विवाद पर कहा कि हरियाणवी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए बेवजह विवाद नहीं बढ़ाने चाहिए। अगर कोई गीत ऐसा है जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है उसे गीत को बैन कर देना चाहिए लेकिन अगर ऐसे किसी गीत में हथियारों को दिखाया गया तो उसे बिना वजह बैन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं है कि कोई बच्चा किसी गाने में पिस्टल देखेगा और वह खुद भी पिस्टल लेकर चल पड़ेगा अगर ऐसा है तो फिर जालंधर जैसी फिल्मों पर बैन क्यों नहीं लगाया जा रहा। जो गीत गलत है उस पर जरूर बैन लगाया जाए लेकिन इस तरह की कार्रवाई गीत को देखकर करनी चाहिए। गायकों पर हाल ही में हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ढांडा न्यौलीवाला के गीत भी सुने हैं और मासूम शर्मा के गीत भी सुने हैं लेकिन मुझे इन दोनों गायको के गीतों में कोई समस्या नहीं लगी इन दोनों गायको गीतों में ऐसा कुछ नहीं था जिस पर विवाद किया जाए या उन्हें बन किया जाए। लेकिन बादशाह का जो गीत था वह जरूर आपत्तिजनक था गीत में गलत शब्द बोले जा रहे थे और स्कूली बच्चियों को दिखाया जा रहा था इसलिए इस तरह के गीत जरूर बन होने चाहिए।
0
0
Report

सीएमएचओ कार्यालय के एलडीसी ने करौली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Karauli, Rajasthan:सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत एलडीसी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। अस्पताल चौकी प्रभारी इंदर सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान रामवली पुत्र इंदर सिंह (37) निवासी सेंगरपुरा के रूप में हुई है, जो फिलहाल करौली के रामनगर स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना का पता उस समय चला जब उसकी 8 वर्षीय बेटी स्कूल से घर पहुंची और पिता को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। हालांकि, इस बार उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गांव-गांव में अभियान शुरू

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया। पूज्य अनुज दास जी महाराज के सानिध्य में खारखंदा, कांटी, बोरदा, सावंता सहित कई गांवों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठकों में 27 अप्रैल को देशव्यापी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि अभियान पूरी तरह अहिंसक और गैरराजनीतिक रहेगा, जिसमें संकीर्तन और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा।
0
0
Report

मंत्री प्रहलाद पटेल ने VIP दर्शन के लिए तिरुपति बोर्ड को लिखा पत्र

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल तिरुपति बोर्ड को मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्र लिखकर vip दर्शन करने की मांग, कांग्रेस ने उठाए सवाल कहा भगवान के आगे भी VIP समझते कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने X पर प्रहलाद पटेल का एक पत्र शेयर करते हुए लिखा #BJP के लीडर्स भगवान के सामने भी खुद को VIP ही मानते हैं. अब आप मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को देख लिजिए.. उन्होंने तिरूपति बोर्ड के CEO को चिट्ठी लिखी है कि उन्हें अपने परिवार के 140 सदस्यों साथ तिरूपति बाला जी के वी आई पी दर्शन करने हैं अभिनव बरोलिया ने कहा भाजपा के नेता खुद को भगवान से भी ऊपर मानते हैं। बाइट कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया वही भाजपा ने कहा भाजपा सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म किया लाल बत्ती हूटर सभी vip व्यवस्था को खत्म किया है कुछ बुजुर्ग और दिव्यांग लिए ऐसे स्थानों पर व्यवस्था की गई है जिन्हें दिक्कतें होती है और आव्यवस्थाओं का सामना करना दिव्यांग बुजुर्ग लोगों के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्र लिखा मंत्री प्रहलाद पटेल ने तो खुद पैदल नर्मदा परिक्रमा की है। बाइट भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top