Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੱਦਾ ਮੀਤ ਹੀਰ ਬਣे पंजाब ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸਕਟਰੀ
RBRohit Bansal
Mar 21, 2026 12:17:03
Chandigarh, Chandigarh
ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੈਕਟਰੀ
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VSVARUN SHARMA
Mar 21, 2026 12:50:18
Mansurwal Dona, Punjab:कपूरथला में दर्दनाक हादसा: कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरने की आशंका कपूरथला। जालंधर–फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर चहेड़ू बेई पुल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर निवासी विशपाल के रूप में हुई है, जो किसी निजी कंपनी में कार्यरत था。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि कुछ समय तक कोई राहगीर उसकी मदद के लिए नहीं रुका। बाद में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने रुककर स्थिति का जायजा लिया और मदद का प्रयास किया。 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया और संभव है कि वाहन युवक के शरीर के ऊपर से भी गुजर गया, जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई。 एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह ब्यास से लौट रहे थे, तभी उन्होंने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर मदद की और संबंधित टीम को सूचना दी。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हादसे के समय लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है。
1068
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Mar 21, 2026 12:45:44
Nurpur, Himachal Pradesh:तेज रफ्तार का कहर: खैरियां में बेकाबू कार ने मचाया तांडव, चालक फरार खैरियां में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। आज दोपहर करीब सवा दो बजे, एक लाल रंग की ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसका नंबर तक पढ़ने का मौका नहीं मिला। चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर पास खड़ी दूसरी गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में तीन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि, उसकी यह लापरवाही ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी, क्योंकि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज अब पुलिस के पास है। पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना पुलिस थाना नूरपुर को दे दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। जनता में रोष: इस घटना के बाद खैरियां क्षेत्र में लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
985
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 12:45:30
Masanganj, Chhattisgarh:एंकर- हिमाचल प्रदेश के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को जनविरोधी, दिशाहीन और विकास विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और प्रदेश को विकास की राह से पीछे ले जाने वाला है। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा बजट सामने आया है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हजारों करोड़ रुपये की कटौती की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कटौती का सीधा असर विकास योजनाओं पर पड़ेगा और सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि बजट में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं हैं और वह केवल घोषणाओं तक सीमित है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश को कर्ज के जाल में और धकेलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उधारी पर निर्भर होकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही है, जिससे आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। महंगाई के मुद्दे पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाकर सरकार पहले ही आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल चुकी है। अब यह बजट महंगाई को और बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी को भी जनता के साथ विश्वासघात बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी गारंटियों के नाम पर जनता से वादे किए थे, लेकिन बजट में उन्हें पूरा करने की कोई ठोस योजना नजर नहीं आती। खासकर महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के बजाय उसे पीछे धकेलेगा।
977
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Mar 21, 2026 12:33:16
Nurpur, Himachal Pradesh:लोकेशन नूरपुर भूषण शर्मा रथे घारे वाली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र का उल्लास, दूर-दराज से उमड़े श्रद्धालु रात घारे वाली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र महापर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं ka तांता लगा हुआ है और भक्तजन मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर कमेटी के सचिव परशोतम शर्मा ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास बेहद रहस्यमय और आस्था से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सदियों पहले एक गद्दी समुदाय का व्यक्ति अपनी भेड़ें चराते हुए यहां पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भेड़ें तालाब के पास अचानक गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब भेड़ें नहीं मिलीं तो उसने मां बन्नी माता के प्रतीक त्रिशूल की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की कि यदि उसकी भेड़ें मिल जाएं तो वह यहां मंदिर का निर्माण करेगा। कहते हैं कि थोड़ी ही देर में उसकी सभी भेड़ें मिल गईं। इसके बाद उसने वहां त्रिशूल स्थापित कर एक छोटा सा मंदिर बना दिया। बाद में वन विभाग के एक कर्मचारी की मनोकामना भी यहां पूरी हुई, जिसके बाद इस स्थान के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती चली गई। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और आज यह एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में स्थापित हो चुका है। नवरात्र के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। श्रद्धालु व्रत रखकर मां से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
918
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Mar 21, 2026 12:17:21
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ 'ਕਾਊ ਸੈੱਸ' ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਵਸੂਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਅਸਲ ਹਕੀਕਤ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੀ ਕਹਾਣੀ ਦੱਸਦੀ ਹੈ। ਸੜਕਾਂ 'ਤੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇਆਮ ਘੁੰਮ ਰਹੀਆਂ ਗਾਂਵਾਂ ਤੇ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਟੈਕਸ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਬਣਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸੜਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਗੋਸ਼ਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ। ਪਰ ਹਾਲਾਤ ਇਸਦੇ ਉਲਟ ਹਨ — ਹਰ ਗਲੀ ਤੇ ਮੁੱਖ ਸੜਕ 'ਤੇ ਪਸ਼ੂ ਬੈਠੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵਾਂਦਾ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਮੁੜ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਵੇਲੇ ਸੜਕ 'ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਪਾਲਤੂ ਪਸ਼ੂ ਇਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣੇ। ਸਥਾਨਕ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ 'ਕਾਊ ਸੈੱਸ' ਦਾ ਸਹੀ ਉਪਯੋਗ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਸ਼ੂ ਫੜਨ ਵਾਲੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨਿਯਮਿਤ ਗਸ਼ਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਗੋਸ਼ਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਦੀ ਜਾਨ ਇਸ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੀ ਭੰੇਟ ਨਾ ਚੜ੍ਹੇ。
926
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 21, 2026 12:16:53
Nahan, Himachal Pradesh:नाहन, सिरमौर: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बजट की सराहना की. बोले बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. हल्दी, अदरक, गेहूं और मके के समर्थन मूल्य में वृद्धि सराहनीय कदम. सिरमौर जिला के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा. दूध का समर्थन मूल्य बढ़ने से दुग्ध उत्पादकों को बड़ा लाभ. सिरमौर के मोरनी हिल्स में हिमपंचकूला शहर बसाने की घोषणा बड़ी सौगात. हिमाचल कांग्रेस कमेटे के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा है कि बजट में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है. रूपेंद्र ठाकुर जिला मुख्यालय मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बजट में विशेष रूप से किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है जिससे आने वाले समय में इनका सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि गाय के दूध की कीमत 51 रुपए से बढ़कर 61 रुपए की गई है जिससे दूध उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा. रूपेंद्र ठाकुर ने कहा की अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए निर्धारित करना और हल्दी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है जिससे खासकर सिरमौर जिला में अदरक उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा कोई वहीं गेहूं और मक्की के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करना भी सराहनी कदम है।
1036
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 12:01:30
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट गहरा गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। ‘वित्तीय अनुशासन’ के तहत मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के वेतन का एक हिस्सा अगले 6 महीनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित (Defer) किया जाएगा। बजट में घोषणा के अनुसार, मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों का 30 प्रतिशत और विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा 6 महीने के लिए रोका जाएगा। इसके अलावा सभी चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और राजनीतिक नियुक्त सलाहकारों के वेतन का 20 प्रतिशत भी इसी अवधि के लिए स्थगित रहेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी यह लागू होगा। मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और सभी प्रधान सचिवों के वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा रोका जाएगा, जबकि सचिवों और विभागाध्यक्षों (HoDs) के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा स्थगित किया जाएगा। पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी इसका असर पड़ेगा। डीजीपी और एडीजीपी के वेतन का 30 प्रतिशत, जबकि आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन स्थगित रहेगा। इसी तरह वन विभाग में PCCF और अतिरिक्त PCCF का 30 प्रतिशत तथा CCF, CF और DFO स्तर तक के अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन रोका जाएगा। Group-A और Group-B अधिकारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा भी 6 महीने के लिए स्थगित किया जाएगा। हालांकि Group-C और Group-D कर्मचारियों को इससे पूरी तरह बाहर रखा गया है और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड, निगम, PSU, स्वायत्त संस्थाएं, विश्वविद्यालय और वे संस्थाएं जो सरकार से अनुदान या बजटीय सहायता प्राप्त करती हैं, वे भी इस निर्णय को सरकार के अनुरूप लागू करेंगी। न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए सरकार ने आशा जताई है कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के स्तर पर 20 प्रतिशत तथा न्यायिक संस्थानों के Group-A और Group-B अधिकारियों के स्तर पर 3 प्रतिशत वेतन के अस्थायी स्थगन पर उच्च न्यायालय मार्गदर्शन और सहमति देगा। मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका से आग्रह किया है कि वे अपने विवेक से 30% तक वेतन डे फ़र्क करने पर विचार करें। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था टेम्परेरी है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर यह राशि वापस दी जाएगी।
1058
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 21, 2026 12:01:21
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में सड़कों पर उतरी भाजपा... एसडीएम के जरिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, शिलाई में चीड़ के पेड़ों का हुआ है अवैध कटान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोले कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग बोले अवैध कटान मामले में कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण, शिलाई में अवैध पेड़ कटान को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिलाई के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर पेड़ कटान मामले में दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। बलदेव तोमर ने कहा कि 5 मार्च को शिलाई में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से पेड़ों का अवैध कटान हुआ है और पेड़ कटान मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस संभाले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि प्रदेश में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटान के मामलों में रोक लग सके। शिलाई में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी मगर यहाँ जाँच के दौरान 307 पेड़ मौके पर काटे पाए गए।
1040
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 21, 2026 11:52:53
Fazilka, Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान कल जलालाबाद आ रहे हैं । जलालाबाद की अनाज मंडी में बड़ा टेंट लगाते हुए हजारों की संख्या में कुर्सियां लगाई गई है । जहां सीएम मान न सिर्फ नई सड़कों के निर्माण सहित अन्य विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखेंगे । बल्कि रैली के रूप में पहुंचने वाले इलाके के लोगों को संबोधित भी करेंगे । विधायक गोल्डी कंबोज ने अपना वीडियो जारी कर इलाके के लोगों को इस रैली में पहुंचने की अपील की है । जानकारी देते हुए जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि कल 22 मार्च रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान स्थानीय अनाज मंडी में आ रहे है । जिसके लिए उन्होंने इलाके के लोगों को पहुंचने की अपील की है । विधायक ने कहा कि आप लोगों को पता लगे कि अगर सरकार की नीयत हो तो सरकारें क्या कुछ कर सकती है । विधायक ने बताया कि सीएम मान अनाज मंडी में पहुंचेंगे और उनके द्वारा 300 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण और 350 किलोमीटर पुरानी सड़कों की मरम्मत के कार्यों का नींव पत्थर रखा जाएगा । इतना ही नहीं रैली के रूप में पहुंचे वाले लोगों को सीएम मान संबोधित करेंगे । विधायक कंबोज का कहना है कि हजारों की संख्या में कुर्सी लगाई गई है । हर तरह के प्रबंध किए गए है । जबकि पुलिस के मुताबिक पुलिस सुरक्षा तत्पर है । चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है । ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके ।
948
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Mar 21, 2026 11:52:15
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:चूड़धार की चोटी पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दो दिनों बाद मौसम साफ समुद्र तल से 11,985 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में दो दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद আজ मौसम साफ रहा। बर्फबारी के बाद चूड़धार की चोटियां दूर-दूर तक सफेद चादर में लिपटी बेहद मनमोहक दिखाई दे रही हैं। वीओ - पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बर्फबारी से चूड़धार की ऊंची चोटियों पर तीन से चार फुट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया था। इस दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और पानी की पाइपें जम जाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बर्फबारी का असर पूरे गिरिपार क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया, जो मौसम साफ होने के बावजूद अभी भी बरकरार है। चूड़धार में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौहराधार और हरिपुरधार में अधिकतम तापमान 6 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के असर से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। नौहराधार, शिलाई, कफोटा, श्री रेणुका जी, संगड़ाह और हरिपुरधार समेत आसपास के इलाकों में जहां लोगों ने गर्म कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे, अब उन्हें फिर से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति ने खराब मौसम और फिसलन को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर के कपाट खुलने तक यात्रा न करें। फिलहाल 30 नवंबर से अप्रैल तक यात्रा पर रोक लागू है। वहीं दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में इस बारिश ने गर्मी से राहत दी है। जहाँ पहले गर्मी ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब मौसम सुहावना हो गया है। किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार यह मौसम लहसुन, मटर, आलू, गेहूं और जौ जैसी फसलों के लिए लाभकारी है, जबकि सेब, नाशपाती, आड़ू और प्लम के पौधों को भी इससे काफी फायदा मिल रहा है। बता दे की कुल मिलाकर, बर्फबारी और बारिश के बाद साफ हुआ मौसम जहां प्राकृतिक सुंदरता को निखार रहा है, वहीं ठंड ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। वाईट रिकू पुंडीर स्थानीय निवासी ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
1033
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 21, 2026 11:48:53
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार के द्वारा अपना चौथा वार्षिक बजट पेश किया गया है। तो वही कुल्लू में भी लोगों ने सरकार के द्वारा जारी वार्षिक बजट की सराहना की है। वार्षिक बजट में सरकार के द्वारा जहां दूध के दामों में 10 रुपये बढ़ोतरी की गई। तो वही प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की के एमएसपी में भी 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में लोगों ने इस बजट को आम जन का हितैषी बताया है। कुल्लू के रहने वाले घनश्याम शर्मा ने वार्षिक बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में दूध के दामों में वृद्धि से पशुपालन को लाभ मिलेगा। सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते मुख्यमंत्री सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में 10-10 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि से सीधे तौर पर उन हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। जिनकी आजीविका डेयरी फार्मिंग पर टिकी है। इससे न केवल पशुपालकों की आय बढ़ेगी। बल्कि ग्रामीण युवाओं का रुझान फिर से पशुपालन की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा प्रदेश के इतिहास में पहली बार अदरक पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की गई है। एमएसपी 30 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, हल्दी का खरीद मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इन फैसलों से अदरक और हल्दी उत्पादों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी मेहनत का सही मोल मिल पाएगा। कुल्लू के रहने वाले सुभाष गौतम ने बताया कि सरकार के द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा भी खोले हैं। पंचायत में खाली चल रहे सचिवों के पद भरने से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को तेजी मिलेगी। इसके अलावा पंचायत चौकीदारों के खाली पद भरने की भी बजट में बात कही गई है। इसके अलावा पुलिस तथा लोक निर्माण विभाग में भी खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इससे प्रदेश में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वारा खुलेंगे। कुल्लू के रहने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है। उसमें शिक्षा के लिए भी कई प्रावधान रखे गए हैं। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुल्लू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे निर्माण की भी बात कही गई है। जिसके लिए 80 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। प्रेम कुमार का कहना है कि कुल्लू में रोपवे लगने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी कुल्लू का भी रुख करेंगे। घाटी में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे。
1007
comment0
Report
Advertisement
Back to top