Back
अमरकोट में बाइक सवार दो की गोलीबारी, घायल स्टोर संचालक बेटा
MSManish Sharma
Mar 28, 2026 10:31:42
Tarn Taran Sahib, Punjab
बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात • पुलिस ने केस दर्ज कर खंगाले सीसीटीवी फुटेज
एंकर तरन तारन के सीमावर्ती गांव अमरकोट स्थित जज मेडिकल स्टोर पर सोमवार को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने अचानक फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा सुनील गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर सबूत जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि जज मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बाइट प्रीतइंदर सिंह, डीएसपी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 28, 2026 11:48:120
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:47:130
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 28, 2026 11:46:340
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:17:50863
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:17:25992
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 11:09:451040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:06:24907
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 28, 2026 11:03:351093
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 10:39:131021
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 28, 2026 10:38:541078
Report
MSManish Shanker
FollowMar 28, 2026 10:31:581080
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 28, 2026 10:15:431056
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 28, 2026 10:15:331089
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 10:15:201012
Report