Back
गोबिंदनगरी में युवक की मौत: नशे के कारोबार का शक, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट
SNSUNIL NAGPAL
Mar 28, 2026 10:38:54
Fazilka, Punjab
जलालाबाद की गोविंदनगरी इलाके से एक नौजवान का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया । मौके पर पुलिस पहुंची है । और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पारिवारिक सदस्यों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक नशे आदि था । जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे ।
मौके पर पहुंचे मृतक के चचेरे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह नशे का आदि था । जो कल घर ब्यास जाने का कह कर निकला था । लेकिन आज उन्हें सूचना मिली कि उसका शव गोबिंदनगरी इलाके में पड़ा मिला है । तो वह मौके पर पहुंचे है और पुलिस से मामले में इंसाफ की मांग करते हुए नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है ।
मोहल्ला वाली स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनकी गोबिंद नगरी में खाली प्लाट में युवक का शव पड़ा देख उन्होंने पुलिस को 112 पर सूचित किया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है । हालांकि उन्होंने कहा कि देखने में ऐसा लग रहा है कि उक्त युवक नशे की भेंट चढ़ा है । जबकि उन्होंने आरोप भी लगाया कि इस इलाके ने नशा सरेआम बिक रहा है । कारोबारियों के वह नाम भी बताने को तैयार है जिसपर पुलिस से सख्त कार्यवाही करने की मांग की जा रही है ।
पुलिस अधिकारी मैडम अमरजीत कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोबिंदनगरी में एक युवक का शव मिला है । जहां वह मौके पर पहुंचे है तो नौजवान का शव पड़ा मिला है । पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान गुरजंट सिंह वासी महमूद खाना गांव के रूप में हुई है । फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा । जिसके बाद ही मौत के कारण साहमने आ पाएंगे । हालांकि मौके पर शव के आस पास पड़े इंजेक्शन और सिल्वर पन्नियों को लेकर पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी । नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधिकारी अमरजीत कौर ने कहा कि अगर लोग पुलिस के साथ है तो पुलिस उनके साथ चलकर नशा बेचने वालों को पकड़ेगी और किसी भी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 28, 2026 11:48:120
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:47:130
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 28, 2026 11:46:340
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:17:50863
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:17:25992
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 11:09:451040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:06:24907
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 28, 2026 11:03:351093
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 10:39:131021
Report
MSManish Shanker
FollowMar 28, 2026 10:31:581080
Report
MSManish Sharma
FollowMar 28, 2026 10:31:421072
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 28, 2026 10:15:431056
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 28, 2026 10:15:331089
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 10:15:201012
Report