Back
हिमकेयर को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा; दवाओं के नाम पर भ्रम
ADAnkush Dhobal
Mar 28, 2026 10:15:43
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर हिमाचल प्रदेश में हिम कैल ठोस योजना हिम केयर के बारे में सियासत तेज है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के पूर्व भाजपा सरकार पर मर्दों के ओवरी ऑपरेशन कराने के आरोप के मामले पर नेता प्रतिपक्ष पलटवार कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नई स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की बात कही जा रही है, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार की हिमकेयर योजना को बंद करने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं दिया जा रहा। विपक्षी नेता ने कहा कि हिमकेयर योजना में करीब 4000 बीमारियों का पैकेज शामिल है, कैंसर मरीजों के इलाज का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं के नाम तकनीकी तौर पर “ओवरी डिजीज” पैकेज में दर्ज हैं, जिसे मुख्यमंत्री ने गलत समझकर पुरुषों के गर्भाशय ऑपरेशन का मामला बताया। जयराम ठाकुर ने इसे चिकित्सकों और योजना को बदनाम करने का प्रयास बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल इस वजह से योजना को बंद करना चाहते हैं क्योंकि इसे भाजपा सरकार ने शुरू किया था। जयराम ठाकुर ने मीडिया और सदन में 1100 करोड़ रुपए, 100 करोड़ रुपए और 120 करोड़ रुपए के घोटाले की बातें बताने को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण कहा। VO में कहा गया कि मुख्यमंत्री जी तकनीकी शब्दावली के कारण भ्रम में थे, लेकिन गलती स्वीकारने के बजाय सनसनी फैलाने की कोशिश की गई। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि देहरा अस्पताल में सर्जन होने के बावजूद 2022 से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पद खाली हैं, जिससे सर्जरी प्रभावित हो रही है। कोविड-19 काल में Outsourcing के माध्यम से वार्ड बॉय, नर्स और फार्मासिस्ट की नियुक्तियों का उल्लेख किया गया, पर वर्तमान सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दीं। कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की गई। सरकार पाँच स्वास्थ्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी की बात कर रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। मेडिकल कॉलेजों के बजट के बारे में भी कहा गया कि जो फंड माना जा रहा है, वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र से मिला है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:17:50556
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:17:25555
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 11:09:45998
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 11:06:24873
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 28, 2026 11:03:351053
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 28, 2026 10:39:13977
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 28, 2026 10:38:541056
Report
MSManish Shanker
FollowMar 28, 2026 10:31:581080
Report
MSManish Sharma
FollowMar 28, 2026 10:31:421040
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 28, 2026 10:15:331089
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 28, 2026 10:15:20963
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 28, 2026 10:11:361024
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 28, 2026 10:11:251067
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 28, 2026 10:11:071004
Report