Back
खन्ना में अकाली दल नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग, इनोवा खिड़की पर गोली
DSDharmindr Singh
Jan 24, 2026 17:46:24
Khanna, Punjab
खन्ना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना उस समय हुई जब जसवंत सिंह चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा की ओर आ रहे थे। रास्ते में दोराहा के गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार अंधेरा होने के कारण जसवंत सिंह चीमा को आशंका हुई कि गाड़ी रोकने की कोशिश करने वाले गलत तत्व हो सकते हैं। इसी शक के चलते उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा ली। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया। गोली सीधी इनोवा गाड़ी की खिड़की में जा लगी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में जसवंत सिंह चीमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
फायरिंग के बाद जसवंत सिंह चीमा ने बिना समय गंवाए गाड़ी को तेज गति से भगाया और सीधे दोराहा थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
घटना के बाद अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रवक्ता संदीप सिंह रुपालों भी दोराहा थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है और पार्टी की ओर से मांग की गई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
वहीं, दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 17:32:570
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 17:31:010
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 24, 2026 17:16:150
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 17:00:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 16:16:14Noida, Uttar Pradesh:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋ ਬੀ. ਸੀ. ਵਿੰਗ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ
0
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 24, 2026 15:49:480
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 24, 2026 15:48:570
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 24, 2026 15:04:370
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 24, 2026 15:03:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 14:34:38Noida, Uttar Pradesh:BANI, KATHUA (J&K): BANI RECEIVES FRESH SNOWFALL
0
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowJan 24, 2026 14:30:530
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 24, 2026 14:19:350
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 14:17:250
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 24, 2026 14:01:300
Report