Back
राजेंद्र राणा की आपदा-पर-आशंका पर विवेक शर्मा का करारा पलटवार
RMRakesh Malhi
Sept 13, 2025 14:31:11
Una, Himachal Pradesh
Slug: बीजेपी के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का पलटवार, बोले...राजेंद्र राणा जैसे नेता आपदा में अवसर तलाशते हैं, जबकि सीएम सुक्खू राहत के मोर्चे पर डटे हैं
V/01: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाज़ी करने वाले नेता शायद भूल गए हैं कि प्रदेश की जनता सब देख रही है कि कौन उनके हित में काम कर रहा है और कौन केवल सस्ती सुर्ख़ियों के लिए बयानबाज़ी कर रहा है।
विवेक शर्मा ने कहा कि राजेंद्र राणा अपने समय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन रहते सिर्फ़ अधिकारियों के कंधों पर चढ़कर आपदा का मुआयना करने तक ही सीमित रहे। ऐसे नेता जब आज बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, तो साफ़ हो जाता है कि उनकी कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का फ़र्क है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आपदा के हर मोर्चे पर मजबूती से डटे रहे हैं। उनके नेतृत्व में अधिकारी दिन-रात राहत और बहाली कार्यों में जुटे हैं, वहीं हम सभी जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को हरसंभव सहायता पहुँचाने में सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि बेहद कम है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश को आपदाओं से भारी नुकसान हुआ है साल 2023 में ही 10 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया था, जबकि इस बार शुरुआती आकलन 5 हज़ार करोड़ से अधिक का है। ऐसे में केंद्र से मिली मदद न केवल अपर्याप्त है, बल्कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह सहायता पैकेज के रूप में मिलेगी या किसी योजना के तहत।
विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने 2023 की भीषण आपदा में अपने स्तर पर प्रदेश में 4500 करोड़ रुपये का पैकेज देकर प्रभावितों का जीवन पटरी पर लाने का काम किया। उन्होंने राहत राशि को सात गुना तक बढ़ाया। आपदा के समय 51 लाख और कोरोना काल में 11 लाख रुपये अपनी जेब से देने वाले मुख्यमंत्री पर सवाल उठाने का मतलब साफ है कि कुछ नेता आपदा में जनता का दर्द देखने के बजाय अवसर तलाशने में लगे हैं। लेकिन बेहतर होता कि वे व्यर्थ की बयानबाजी की जगह जनता को मदद में आगे आते।
Byte:विवेक शर्मा कांग्रेस विधायक
Feed File:1309ZP_UNA_MLA_VIVEK_R 2
Feed Sent BY 2C
Feed File:1309ZP_UNA_MLA_VIVEK_R 1--2
Assign BY:Assignment Desk
5
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSanjeev Kumar
FollowSept 13, 2025 16:46:541
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 13, 2025 16:04:432
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 13, 2025 15:31:051
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 13, 2025 15:17:495
Report
AJAnil Jain
FollowSept 13, 2025 15:16:206
Report
BSBhushan Sharma
FollowSept 13, 2025 14:47:0310
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 13, 2025 14:46:447
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 13, 2025 14:45:566
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 13, 2025 14:45:182
Report
JSJagmeet Singh
FollowSept 13, 2025 14:31:525
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 13, 2025 13:32:107
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 13, 2025 13:31:126
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowSept 13, 2025 13:22:338
Report