Back
नूरपुर जल शक्ति विभाग घेराव: मजदूर संघ का बड़ा अल्टीमेटम, क्या होगी कार्रवाई?
BSBhushan Sharma
Sept 13, 2025 14:47:03
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन नूरपुर भूषण शर्मा
जल शक्ति विभाग घेराव विवाद – मजदूर संघ का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री पर निशाना
: जल शक्ति विभाग घेराव विवाद – मजदूर संघ हुए लाल, नेता मांगे सार्वजनिक माफी या FIR दर्ज करे प्रशासन
“सार्वजनिक माफी या FIR” – प्रशासन को मजदूर संघ का अल्टीमेटम, हड़ताल की चेतावनी
एंकर -जल शक्ति विभाग नूरपुर कार्यालय के घेराव विवाद ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। पूर्व वन मंत्री राकेश पठानियां पर अधिकारियों से अभद्र व्यवहार का आरोप है। इससे पूर्व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस घटना के विरोध में एसडीएम नूरपुर को ज्ञापन सौंपा था। अब भारतीय मजदूर संघ खुलकर सामने आ गया है और साफ चेतावनी दी है कि अगर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर स्थित विश्राम गृह में भारतीय मजदूर संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन ने हाल ही में पूर्व वन मंत्री राकेश पठानियां द्वारा जल शक्ति विभाग नूरपुर कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों से अभद्र भाषा में बात करने और अशोभनीय टिप्पणी करने पर कड़ी नाराजगी जताई। मजदूर संघ ने कहा कि जब आपदा के समय कर्मचारियों और मजदूरों ने दिन-रात मेहनत कर जल और बिजली आपूर्ति बहाल की, तब इस तरह का व्यवहार उनके मनोबल को तोड़ने वाला है।
“आपदा के बीच कर्मचारियों और मजदूरों ने कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं दीं। ऐसे समय में अधिकारियों से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता सार्वजनिक माफी मांगे या प्रशासन FIR दर्ज करे, वरना हम सड़कों पर उतरेंगे।”
भारतीय मजदूर संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दोषी नेता पर कार्रवाई नहीं हुई तो न सिर्फ रैलियां निकाली जाएंगी बल्कि कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ जाएंगे। संघ का कहना है कि यह सिर्फ एक विभाग नहीं बल्कि कर्मचारियों की इज्जत और आत्मसम्मान का सवाल है।
बाइट – मदन राणा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ
“अगर नेता ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी और प्रशासन ने FIR दर्ज नहीं की तो हम हड़ताल करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।”
10
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSanjeev Kumar
FollowSept 13, 2025 16:46:541
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 13, 2025 16:04:432
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 13, 2025 15:31:051
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 13, 2025 15:17:495
Report
AJAnil Jain
FollowSept 13, 2025 15:16:207
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 13, 2025 14:46:447
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 13, 2025 14:45:566
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 13, 2025 14:45:182
Report
JSJagmeet Singh
FollowSept 13, 2025 14:31:525
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 13, 2025 14:31:115
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 13, 2025 13:32:107
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 13, 2025 13:31:126
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowSept 13, 2025 13:22:338
Report