Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

मंडी-पंडोह मार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस!

NSNitesh Saini
Jul 14, 2025 09:34:31
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी-पंडोह मार्ग बहाल, चार मील के पास फंसे यात्रियों को मिली राहत सड़क खुलते ही शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ मंडी-पंडोह सोमवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। चार मील के पास मलबा हटाने के बाद सड़क को आंशिक रूप से बहाल किया गया है, जिससे वहां फंसे सैकड़ों यात्रियों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण बीती रात यह मार्ग बंद पड़ा था, जिससे मंडी और पंडोह के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। चार मील क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे मलबे और चट्टानों के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई थी। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों ने दिन-रात राहत और पुनःस्थापन कार्य किया। भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया गया और देर शाम तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। सड़क खुलते ही फंसे हुए कई पर्यटक और स्थानीय निवासी गंतव्य की ओर रवाना हो सके। प्रशासन की अपील : प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का पालन करें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, ऐसे में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। मौसम विभाग का अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके चलते प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top