Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

कालंग गांव में भूस्खलन का खतरा: 20 घरों पर मंडरा रहा संकट!

NSNitesh Saini
Jul 14, 2025 12:38:16
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी के कालंग गांव पर मंडरा रहा प्राकृतिक संकट, 20 घर भूस्खलन की जद में, 300 मीटर गहरी खाई के किनारे बसे ग्रामीणों को जान-माल का खतरा, एडीसी को सौंपा ज्ञापन एंकर : जिला मंडी के पराशर ऋषि से सटे कालंग गांव के ग्रामीण इन दिनों गहरी चिंता और असुरक्षा के साये में जी रहे हैं। गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते यहां के करीब 20 घर सीधे खतरे की जद में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है और एडीसी मंडी को ज्ञापन सौंपा है। गांव के ठीक आगे करीब 300 मीटर गहरी खाई अब खतरे की बड़ी वजह बन गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव की ज़मीन दरक रही है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के दौरान स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जाती है। ग्रामीणों ने एडीसी को सौंपे ज्ञापन में स्थायी समाधान और पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाता, तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी। गांव के एक निवासी ने कहा की हमारे घर खाई के एकदम किनारे पर हैं। हर बारिश के बाद मिट्टी खिसकती है। अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो जानमाल का नुकसान हो सकता है। बाइट : ग्रामीण स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भू-वैज्ञानिकों की टीम गांव में भेजकर भूस्खलन की गंभीरता का अध्ययन कराया जाए, और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए। बता दे की हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई कई बार छोटे मामलों को बड़े संकट में बदल देती है। अब देखना यह होगा कि कालंग गांव के लिए प्रशासन कितना संवेदनशील और तत्पर साबित होता है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top