Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

नाहन की बिरोजा फैक्ट्री में बारिश से करोड़ों का नुकसान!

DVDEVENDER VERMA
Jul 14, 2025 11:01:03
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन फॉरेस्ट कॉरपोरेशन चैयरमेन और विधायक ने लिया बिरोजा फैक्ट्री में नुकसान का जायजा, बारिश के बाद फैक्ट्री में हुआ है करोड़ों रुपए का नुकसान, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नाहन पहुंचे फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के चैयरमेन, चैयरमेन बोले जल्द फैक्ट्री का किया जाएगा पुनर्निर्माण, एंकर: फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के चैयरमेन केहर सिंह खाची और नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में आज भारी बारिश के कारण बिरोजा फैक्ट्री नाहन में हुए नुकसान का जायजा लिया। गत दिनों यहाँ फैक्ट्री में पानी घुसने के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है । वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए फारेस्ट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष केहर सिंह खांसी ने बताया कि  बिरोजा फैक्टरी नाहन हैरिटेज फैक्टरी है जिसको सुरक्षित रखना और दोबारा से  उसी अवस्था में लाना सरकार का दायित्व है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर वह यहां नुकसान का जायजा लेने पहुंचे है और यहां पर हुए करोड़ों रुपए के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी उन्होंने कहा कि यहां फैक्ट्री परिसर में पानी घुसने  के बाद फैक्ट्री पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है और अब यहां पूरी तरह से पुनर्निर्माण की आवश्यकता देखी जा रही है। बाईट: केहर सिंह खाँची: चैयरमेन फारेस्ट कारपोरेशन वीओ 2 इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के बाद फैक्ट्री को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है और अब आने वाले समय में आधुनिक तरीके से इस फैक्ट्री का निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि खुद इस फैक्ट्री की पुनर्निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यहां अस्थाई तौर पर फैक्ट्री का संचालन शुरू हो गया है और जल्द इस फैक्ट्री के आधुनिकरण के लिए मुख्यमंत्री से पैसा मांगा जाएगा ताकि सही तरीके से फैक्ट्री का संचालन हो सके। बाईट: अजय सोलंकी विधायक नाहन
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top