Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tarn Taran143401

डॉ कश्मीर सिंह सोहल: कैंसर से जंग हारकर अमृतसर में निधन

Manish Sharma
Jun 27, 2025 12:01:57
Tarn Taran Sahib, Punjab
लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे अमृतसर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस 2022 में आप की टिकट पर लड़े थे विधानसभा के चुनाव एंकर तरन तारन से आप विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार की सुबह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरवार को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई इसके बाद उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद तरन तारन विधानसभा और आम आदमी पार्टी के बीच शो की लहर फैल गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने भी ट्वीट करके परिवार के साथ दुख सांझा किया। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी नवजोत कौर मंडल के इलावा एक बेटा बेटी और बहू शामिल है। शनिवार को तरन तारन में उन्हें सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान उनके समर्थकों और साथियों ने बताया कि डॉक्टर कश्मीर सिंह सोहल शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। साल 2022 में उन्होंने पहली बार आम आदमी की टिकट पर विधानसभा के चुनाव लड़े थे जिसमें वह विजायी रहे। चुनाव लड़ने से पहले वह यहां के सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। wt
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement