Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176215

2026 में मंडी-पठानकोट फोरलेन का उद्घाटन, जानें क्या होगा खास!

Vipan Kumar
Jun 27, 2025 16:03:06
Dharamshala, Himachal Pradesh
2026 अंत तक जनता को समर्पित होगा मंडी-पठानकोट फोरलेन केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बोले- केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के प्रदेश में 34 हजार करोड़ के चल रहे कार्य एंकर : केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 2026 दिसंबर अंत तक मंडी पठानकोट फोरलेन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा जबकि मटौर-शिमला फोरलेन 2028 तक पूरा होने का समय तय किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊना-देहरा-रानीताल फोरलेन की डीपीआर भी बन रही है और जल्द इस योजना का कार्य भी शुरू हो जाएगा । उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में 11 साल में 60 हजार किलोमीटर नए हाईवे का निर्माण किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से 34 हजार करोड रुपए के कार्य चल रहे हैं। जिसमें से करीब 9 हजार करोड रुपए के कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिसके तहत 250 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 650 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 500 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़के नहीं बल्कि हिमाचल की तरक्की के रोड है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोरलेन का निर्माण होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बाईट : हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्य मंत्री
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement