Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sahibzada Ajit Singh Nagar150059

चंडीगढ़ पुलिस ने 'मुन्ना गैंग' का भंडाफोड़ किया, 33 चोरी के मामले उजागर!

Manish Shanker
Jun 27, 2025 14:07:59
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab
Manish Shanker Mohali (Assigned) चंडीगढ़ पुलिस ने इंटरस्टेट चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 33 से ज्यादा वारदातों में शामिल 'मुन्ना गैंग' का पर्दाफाश चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसे 'मुन्ना गैंग' के नाम से जाना जाता है। गिरोह के मुख्य सदस्य मुन्ना पर 33 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि असलम पर 13 मामले हैं। वहीं नवनीत नामक एक आरोपी पर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं था। गिरोह के सदस्य यूपी के रहने वाले हैं और हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों से वाहन और सामान चोरी करते थे। खासकर होंडा सिटी कारों को टारगेट बनाया जाता था। चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल यह गैंग चोरी किया गया अन्य सामान ले जाने में करता था। इसके बाद ये सामान लुधियाना में ले जाकर बेचते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मनोज ठाकुर को पुलिस ने गिरोह का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मुख्य रूप से बैटरियां चुराने में माहिर थे। अब तक कुल 11 मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें वाहन चोरी की वारदातें शामिल हैं। बाइट - SP OPERATION गीतांजली खंडेलवाल मुख्य बिंदु: मुख्य आरोपी: मुन्ना (33 मामले), असलम (13 मामले), नवनीत (कोई पूर्व मामला नहीं) मुख्य सरगना: मनोज ठाकुर चोरी का क्षेत्र: हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ चोरी का सामान: गाड़ियां और बैटरियां चोरी का माल: लुधियाना में बेचा जाता था पुलिस ने एक खरीददार को भी पकड़ा चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ और भी मामले खुल सकते हैं। जांच जारी है। PC SP operation Chandigarh shorts of accused and Special Operation cell Chd
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement