Back
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से ड्राई स्पेल खत्म; 130 CBSE स्कूल शुरू होंगे
NSNitesh Saini
Jan 24, 2026 17:16:15
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग- डा पेड ब्रेक, बारिश-बर्फबारी बनी हिमाचल के लिए संजीवनी मंडी जिले के दौरे के दौरान सुंदरनगर के अलसू में बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कहा- किसान-बागवानों को बड़ी राहत, प्रभावित सड़कों व सेवाओं की चरणबद्ध बहाली जारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं प्रदेश शिक्षा विभाग की उपलब्धियां, कहा- हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई पैटर्न पर शुरू होंगे 130 स्कूल। मंडी में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत आबादी किसान और बागवानों पर निर्भर है और ऐसे में बारिश व बर्फबारी प्रदेश की आर्थिकी के लिए संजीवनी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यह बारिश और बर्फबारी ईश्वर का वरदान बनकर आई है, जिससे खेती-बागवानी को लाभ पहुंचेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में सड़कों, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और चरणबद्ध तरीके से रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। 120 वर्षों में 130 शिक्षण संस्थानों को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का देश में पांचवें स्थान पर आना बड़ी उपलब्धि है, हालांकि और बेहतर करने की गुंजाइश बनी रहती है, जिस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कालेजों में सहायक प्रोफेसरों के 387 पदों को भरने के लिए मामले आयोग को भेजे गए हैं। वर्ष 2016 के बाद प्रधानाचार्यों की लंबित पदोन्नतियों को नियमित किया गया है और लगभग 800 प्रधानाचार्यों के पदों पर एकमुश्त पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में उपनिदेशक के पद भरे जा चुके हैं। 937 टीजीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया भी राज्य चयन आयोग द्वारा पूरी कर ली गई है और चयनित अभ्यर्थियों को दूरदराज के विद्यालयों में तैनात किया जाएगा। शनिवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला अलसू में नवनिर्मित कला एवं शिल्प प्रयोगशाला, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया, इसके वास्तु पर 35.27 लाख रुपये व्यय हुए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 10:38:590
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 10:37:310
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:35:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 10:35:020
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 10:33:170
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 10:22:2966
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 13, 2026 10:05:51187
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:33140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0590
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3692
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45159
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57184
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:39113
Report