Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kapurthala144601

कैपूरथला में अफ्रीकी महिला का पालतू कुत्ते की तलाश, इनाम 15 हजार

VSVARUN SHARMA
Mar 21, 2026 09:50:55
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला में जानवर प्रेम की अनोखी मिसाल, अफ्रीकी महिला पालतू कुत्ते की तलाश में पहुंची कपूरथला से इंसान और जानवर के गहरे रिश्ते को दर्शाने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। एक अफ्रीकी महिला, जिसका नाम पिले बताया जा रहा है और जो कुल्लू-मनाली में रहती है, अपने आठ महीने के पालतू कुत्ते की तलाश में कई किलोमीटर दूर पंजाब के कपूरथला पहुंची है。 महिला के अनुसार, उसका पालतू कुत्ता मार्च महीने से लापता है। उसे शक है कि कुत्ते को चोरी कर लिया गया था, जिसके बाद से वह लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है。 महिला का कहना है कि उसका कुत्ता कुल्लू-मनाली से चोरी हुआ था। उसे शक है कि जिस गाड़ी में कुत्ते को ले जाया गया, उसका नंबर पीबी-09 (कपूरथला) से संबंधित था। इसी आधार पर वह कुत्ते की खोज में यहां पहुंची है। इससे पहले भी वह कुछ हफ्ते पहले कपूरथला आकर तलाश कर चुकी है。 फिलहाल महिला कपूरथला के एक रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में अपने पालतू कुत्ते की खोज कर रही है। वह लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभव प्रयास कर रही है。 महिला ने अपने कुत्ते को खोजने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, ताकि उसका पालतू जल्द से जल्द मिल सके。 महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है, उसकी बेटी विदेश में है और उसके पति का निधन हो चुका है। ऐसे में उसका पालतू कुत्ता ही उसका इकलौता सहारा था。 यह घटना इंसान और जानवर के बीच गहरे प्रेम और लगाव को दर्शाती है, जहां एक महिला अपने पालतू के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर उसे ढूंढने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 10:49:45
Masanganj, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की और घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवनकुंड के सामने आहुतियां दीं और माता रानी के आशीर्वाद की प्राप्ति की इच्छा जताई। मंदिर न्यास व प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बंदोबस्त किए हैं, और पंजाब, हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां नवरात्र पूजन के लिए पहुंचे। पुजारी ने कहा कि नवरात्र पूजन का मंदिर में खास महत्व है और भक्तजन लगातार पूजा अर्चना करते हैं ताकि माता की कृपा उनके परिवार पर बनी रहे।
825
comment0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
Mar 21, 2026 10:33:51
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार चंबा के चौगान नंबर पांच में सामूहिक तौर पर की गई नमाज़ अदा चंबा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फितर का पावन त्योहार चम्बा जिले में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चम्बा के चौगान नंबर-5 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। त्योहार की खास बात यह रही कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया और आपसी एकता की मिसाल पेश की। नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने उपस्थित लोगों को ईद-उल-फितर के महत्व के बारे में बताया और सभी को भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी आकर्षक परिधानों में सजे-धजे नमाज अदा करने पहुंचे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। गौरतलब है कि ईद का त्योहार पूरे एक महीने के रोजों के बाद आता है, जिसमें लोग सुबह से शाम तक बिना खाए-पीए अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके बाद ईद का दिन खुशियां बांटने और एक-दूसरे को दावत देने का अवसर बनता है। इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने बताया कि ईद-उल-फितर रोजों के समापन के बाद मनाया जाता है और इस दिन सभी लोग नमाज अदा कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की दुआ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने बताया कि चम्बा जिले में सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम है। उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और हिंदू भाइयों ने भी इफ्तार का आयोजन कर भाईचारे को मजबूत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि चम्बा का यह आपसी प्रेम और सौहार्द आगे भी इसी तरह कायम रहेगा।
1053
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 21, 2026 10:32:11
Tarn Taran Sahib, Punjab:आप के कानूनी सलाहकार ने जारी की वीडियो, मंत्री पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप एंकर वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट मनदीप सिंह ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से बयान जारी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एडवोकेट मनदीप सिंह ने दावा किया कि गगनदीप सिंह रंधावा ने नियमों को दरकिनार करते हुए मंत्री के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को टेंडर न देकर किसी अन्य कंपनी ‘बाबा नांगा एग्रो’ को वेयरहाउस का ठेका दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं。 इस पूरे मामले में एक वीडियो भी जारी की गई है, जिसमें कथित तौर पर गगनदीप सिंह 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है。 एडवोकेट मनदीप सिंह ने यह भी कहा कि सुखदेव सिंह भुल्लर की ओर से इस मामले की शिकायत वेयरहाउस के जीएम और पंजाब के खुराक मंत्री लालचंद कट्टरुचक्क को भी दी गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। मनदीप सिंह का कहना है कि जांच होने पर सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे और जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सकेगी。 यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले रहा है और विपक्ष ने भी निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है। बाइट एडवोकेट मनदीप सिंह
898
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 21, 2026 10:30:12
Noida, Uttar Pradesh:ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਸ਼ਰੂ ਹੋਈ ਇਸਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਗੈਂਗਸਟਰ ਵਲੋ ਫਿਰੌਤੀ ਦੇ murder ਹੋ ਰਹੇ ਸੀ ਜਾ ਇਸਤੋਂ ਬਾਦ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਕੱਲ ਜੇਕਰ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਮੰਨਦਾ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਆਤਮਦਾਹ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਉਸ ਬੰਦੇ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਮੈ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਡਰ ਕਰਨ ਸੁਸਾਇਡ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਥੇ ਮੰਤਰੀ ਆਏ ਅਤੇ ਚਲੇ ਗਏ ਪਰ ਅਜਿਹਾ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੋਲ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵੇਸ਼ਤਾ ਤੇ ਪੀਸੀ CM punjab ਦੀ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਕਤਲ ਦੀ ਜਾਂਚ CS ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਰਦੇ ਨਹੀਂ ਸੁਣਿਆ ਸੀ ਪਹਿਲਾ ਉਸਦੀ ਵੀਡਿਉ ਬਣਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਫਿਰ ਉਸਨੂੰ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪਿਆ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਲੀਲ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸਨੇ ਆਪਣੀ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਧਰਤੀ ਤੇ ਬੋਜ਼ ਹੋਇਆ ਜਾ ਨਹੀ ਇਹ ਤਾਂ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਪਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਆਪਣੀ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬੋਜ ਜਰੂਰ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਨਹੀਂ ਕਿਸੀ ਅਜ਼ਾਦ ਏਜੰਸੀ ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਬੀਜੇਪੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਹਰ ਕਦਮ ਚੁुकਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ ਜੌ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪਵੇ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਅਸਤੀਫੇ ਨਾਲ ਕਦੇ ਵੀ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਜਾਂਦਾ
1072
comment0
Report
KSKapil sharma
Mar 21, 2026 10:20:47
Noida, Uttar Pradesh:पिंड दी सथ जिला मानसा के कस्बा भिखी के गांव समाओ मैं पंजाब सरकार के 4 सालों की कार्य शैली को लेकर लोगों से बातचीत की लोगों ने बताया जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक किसानों को पानी लगाने के लिए खेतों में रात के समय जाने की जरूरत नहीं दिन के समय ही बिजली इतनी आ जाती है कि पानी दिन में ही लगाया जा सकता है सरकारी नौकरियों पर बोलते हुए कहा पंजाब में बहुत लोगों को नौकरियां मिली है स्थानीय निवासी ने बोलते हुए कहा कि उनके घर में एक लड़की को नौकरी मिली है यह नौकरी बिना रिश्वत दिए मिली है और लोगों से बात की तो उन्होंने कहा 10 लाख रुपए वाला सेहत बीमा से लोगों को इलाज करवाने में सहायता मिलेगी और 600 यूनिट फ्री किसी भी घर को बिजली का बिल नहीं आता लोग इन 4 सालों के कार्य शैली को बहुत बढ़िया बता रहे हैं सड़कों और गलियों नालियों का बहुत विकास हुआ है हर गांव में डिस्पेंसरी बन रही हैं और लोगों को सेहत सेवाएं लेने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है
1076
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 10:17:41
Masanganj, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चल रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले पर बरसात की मार देखने को मिली है. 17 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले नलवाड़ी मेले के शुरुआती दिनों में भारी बारिश के कारण मेला फीका रहा और लोग अपने घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे, जिसके कारण मेला फीका रहा. वहीं शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और धूप खिलने के बाद आखिरकार मेले में रौनक लौटती नजर आयी. वहीं नलवाड़ी मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार मेले के शुरुआती तीन दिन बरसात के चलते भारी पड़े और दुकानों का किराया भी काफी ज्यादा वसूला गया जिससे उनकी आमदनी ठप हो गयी है. साथ ही उन्होंने आज धूप खिलने के साथ ही मेले में आयी लोगों की भीड़ से एक बार फिर कुछ आमदनी होने की बात कहते हुए प्रशासन से दुकानों का किराया कम करने की अपील की है ताकि उन्हें नुकसान का सामना ना करना पड़े. वहीं दो दिन बाद बरसात का दौर थमने के बाद मेले में पहुंच रहे लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और युवा, बच्चे व बुजुर्ग सभी मेले का लुत्फ उठा रहे हैं.
1038
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 21, 2026 10:17:09
Una, Himachal Pradesh:नवरात्रो के पावन अवसर पर माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के तीसरे दिन मंदिर प्रशासन द्वारा एक विशेष और सराहनीय पहल की गई। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्वयं उपस्थित होकर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को माता रानी की चुनरियाँ प्रसाद के रूप में वितरित कीं। मीडिया को जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी गहरी आस्था के साथ यहाँ पहुँचते हैं। श्रद्धालुओं की यह विशेष इच्छा रहती है कि उन्हें माता के आशीर्वाद के रूप में दरबार से कोई स्मृति या प्रसाद प्राप्त हो। उनकी इसी श्रद्धा और भावनाओं का सम्मान करते हुए, मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया कि जो चुनरियाँ भक्त मंदिर में अर्पित करते हैं, उन्हें पुनः प्रसाद के रूप में अन्य श्रद्धालुओं को भेंट किया जाए। इस पहल से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पहले माता की चुनरी प्राप्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन मंदिर अधिकारी के इस व्यक्तिगत प्रयास से अब यह प्रक्रिया सुगम और गरिमापूर्ण हो गई है। भक्तों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए इसे आस्था को और सुदृढ़ करने वाला बताया है।
965
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 10:16:07
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “हिमाचल प्रदेश को पीछे ले जाने वाला बैक गियर बजट” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा बजट कभी प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हजारों करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई हो。 डॉ. बिंदल ने कहा कि लगभग ₹4000 करोड़ की कटौती का सीधा असर प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं पर पड़ेगा और हर क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे मत्स्य पालन, कृषि, बागवानी, पशुपालन आदि के बजट को केवल केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रावधानों से जोड़कर “किताब मोटी करने” का काम किया है, जबकि वास्तविक राज्य स्तरीय पहल नगण्य है。 बिंदल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से कांग्रेस सरकार केंद्र की मोदी सरकार को कोसने में लगी रही है और चौथे बजट की शुरुआत भी उसी मानसिकता के साथ की गई। जबकि सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश में चल रही अधिकांश योजनाएं केंद्र प्रायोजित हैं और प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के सहयोग से ही आगे बढ़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कांग्रेस की 2022 की गारंटियों को “सबसे बड़ा झूठ” बताते हुए कहा कि सरकार इन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक एक भी नौकरी नहीं दी गई। 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने की गारंटी भी 40 महीने बीत जाने के बाद पूरी नहीं हुई। इसी तरह ₹100 लीटर दूध खरीद की गारंटी को घटाकर ₹60 लीटर तक सीमित करने की बात कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 लाख रोजगार सृजन का वादा भी केवल कागजों तक सीमित रह गया है। प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ यह बजट एक बार फिर “भद्दा मजाक” साबित हुआ है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि बजट में कानून व्यवस्था को सुधारने, बढ़ते माफिया राज पर नियंत्रण, अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता और बंद किए गए संस्थानों को पुनः खोलने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उल्टा, सरकार द्वारा और संस्थान बंद करने के संकेत दिए गए हैं, जो प्रदेश की जनता के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल खोखले आंकड़ों का पुलिंदा है, जिसमें न तो विकास की स्पष्ट दिशा है और न ही जनता को राहत देने की कोई ठोस योजना। भाजपा इस जनविरोधी बजट का विरोध करती है और प्रदेश की जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाती रहेगी。 बाइट—- डॉ. राजीव बिंदल, अध्यक्ष, हिमाचल बीजेपी
1013
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Mar 21, 2026 10:15:55
Noida, Uttar Pradesh:आप के मंत्री पर आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले एफसीआई के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगदीप सिंह रंधावा के मामले में जालंधर से सांसद चरनजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब के बीच कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह नहीं गई है। पंजाब के बीच आए दिन यहां लूट हो रही है। यहां चोरियां हो रही हैं। यहां डाके पड़ रहे हैं। यहां कत्ल हो रहे हैं। पुलिस नौजवानों को मार रही है। किसी तरह भी कोई कानून-ृव्यवस्था की बात नहीं है। आज तो हद ही हो गई है कि पंजाब के एक मंत्री लालजीत भुल्लर पर डीएम रैंक के वेयर हाउस अधिकारी को मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा। उसके पास 2 जिलों चार्ज था। उसने एक टेंडर लगाया था। इसे मंत्री के पिता ने भी भरा लेकिन उसको नहीं मिला। इस पर मंत्री ने उस अफसर को घर बुला लिया। घर बुलाकर बुरी तरह पीटा और जलील किया। बेइज्जती के मारे उसने घर जाकर सल्फास खा ली है। ऐसे हालात हो गए हैं। आम आदमी पार्टी एक क्रिमिनल सोच की पार्टी है। इसके जो लीडर हैं, वो क्रिमिनल सोच रखते हैं। उनकी सोच है जो वो अच्छी नहीं है। वो लोकतांत्रिक सोच नहीं है वो किसी को बोलने नहीं देते। कोई पॉलिटिकल लीडर बोलता है, तो उसको अंदर करके ठोक देते हैं। यहां नादर शाही राज चल रहा है। आज तो हद ही हो गई है कि एक होनहार अफसर सुसाइड कर लेता है। हम मांग करते हैं कि पंजाब के हालातों को देखकर यहां गवर्नर राज लागू हो। केंद्र सरकार यहां सरकार को भंग करे और यह जो मंत्री है लालजीत भुल्लर तुरंत इसके ऊपर परचा दर्ज करके अरेस्ट किया जाए। मैं यहां तक भी मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री भी इस्तीफा दें। सीएम का कहना है कि इस्तीफा इसलिए लिया क्योंकि चीफ सेक्टरी इसकी जांच करेगा। आज तक जितनी जांचें हुई हैं वो कौन सी निष्पक्ष हो पाई हैं। इनके पहले एक मंत्री ने पैसे लिए थे, मुख्यमंत्री ने पकड़ लिया। मुख्यमंत्री उस केस में गवाह हैं। बाद में उसे बरी कर दिया। इनके कई और एमएलए पर परचे दर्ज हुए, उनको बरी कर दिया। यह मामला बुर्दबुर्द करना चाहते हैं। जब तक परचा नहीं दर्ज करते हम टिक के नहीं बैठेंगे हम एजीटेशन करेंगे। हम लड़ाई लड़ेंगे। यह गगनदीप सिंह या उसके परिवार की लड़ाई नहीं है यह पंजाबियों की लड़ाई है। दिल्ली से आकर लोग हमें पीट रहे हैं, लूट रहे हैं।
936
comment0
Report
NLNitin Luthra
Mar 21, 2026 09:50:39
1014
comment0
Report
NLNitin Luthra
Mar 21, 2026 09:50:07
Batala, Punjab:ਬਿਨਾਂ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਏ ਬਟਾਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ 300 ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਬਟਾਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਦੋਂ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾੰ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਬਾਹਰ ਆਏ ਤਾੰ ਤੁਰੰਤ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਹੋ ਗਿਆ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਸਫਾਈ ਕਰਮачਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਭੰਗ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਮਤਾ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅਸੀਂ ਧਰਨਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੇਹਰ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੇਅਰ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਦਸਤਾਵੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਤਾ ਪਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਇਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਕੀ ਇਹ ਮता ਸਹੀ ਹੈ ਜਾਂ ਗਲਤ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਟਾਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿਆਸੀ ਧਰਨਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਹਾਊਸ ਨੇ ਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ نے ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਕੱਚੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਦਾ ਮਤਾ ਪਾਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕ ਨਹੀਂ ਹੈ ਇਹ ਧਰਨਾ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ نے ਧਰਨਾ ਲਗਾਉਣਾ ਸੀ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਮੁਕੰਮਲ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਆਉਂਦੇ ਕਿ क्या ਅਸੀਂ ਮতা ਪਾਇਆ ਹੈ कि ਨਹੀਂ ਪਰ ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਇਹ ਬਿਨਾਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੇ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਆਏ ਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕਿਸੇ ਦੀ ਸਿਆਸੀ ਚੁੱਕ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਧਰਨਾ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ
1006
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Mar 21, 2026 09:48:55
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਇੱਕ ਹੋਰ ਸਰਪੰਚ ‘ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲੇ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇੀ ਹੈ । ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਤਹਿਗਲੜ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹਲਕਾ ਅਮਲੋਹ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਦੇ ਸਰपੰਚ ਡਾ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਸਵੇਰੇ ਸਮੇਂ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਹਮਲਾਵਰ ਤਲਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਹੋ ਕੇ ਕਲੀਨਿਕ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਰਪੰਚ ਡਾ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਵਾਰ ਕੀਤੇ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਨੂੰ ਵੀ ਜ਼ਖਮੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਮਲਾਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜੋ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਅਮਲੋਹ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸੈਕਟਰ 32 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਛ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ । ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸੂਤਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਨਾਲ ਖਬਰ ਹੈ ਕਿ ਸਰਪੰਚ ਲਗਾਤਾਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਂਦੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਤਹਿਤ ਇਹ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰਕ ਪੁਸ਼ਟੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ。
962
comment0
Report
Advertisement
Back to top