Back
बादलों के बाद बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में लौटी रौनक; किराया घटाने की मांग तेज
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 21, 2026 10:17:41
Masanganj, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चल रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले पर बरसात की मार देखने को मिली है. 17 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले नलवाड़ी मेले के शुरुआती दिनों में भारी बारिश के कारण मेला फीका रहा और लोग अपने घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे, जिसके कारण मेला फीका रहा. वहीं शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और धूप खिलने के बाद आखिरकार मेले में रौनक लौटती नजर आयी. वहीं नलवाड़ी मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार मेले के शुरुआती तीन दिन बरसात के चलते भारी पड़े और दुकानों का किराया भी काफी ज्यादा वसूला गया जिससे उनकी आमदनी ठप हो गयी है. साथ ही उन्होंने आज धूप खिलने के साथ ही मेले में आयी लोगों की भीड़ से एक बार फिर कुछ आमदनी होने की बात कहते हुए प्रशासन से दुकानों का किराया कम करने की अपील की है ताकि उन्हें नुकसान का सामना ना करना पड़े. वहीं दो दिन बाद बरसात का दौर थमने के बाद मेले में पहुंच रहे लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और युवा, बच्चे व बुजुर्ग सभी मेले का लुत्फ उठा रहे हैं.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 11:32:080
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 21, 2026 11:23:11258
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 11:22:21313
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 11:01:281035
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 21, 2026 10:49:45952
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowMar 21, 2026 10:33:511065
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 21, 2026 10:32:391013
Report
MSManish Sharma
FollowMar 21, 2026 10:32:11959
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 10:30:121086
Report
KSKapil sharma
FollowMar 21, 2026 10:20:471076
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 21, 2026 10:17:09979
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 10:16:071049
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 21, 2026 10:15:55959
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 09:50:551039
Report