Back
हनुमान चालीसा पढ़ते-पढ़ते बिना बेहोशी ब्रेन ट्यूमर निकाल लिया गया
SSSanjay Sharma
Jan 24, 2026 17:00:32
Noida, Uttar Pradesh
हनुमान चालीसा पढ़ते-पढ़ते महिला का हुआ ऑपरेशन, बिना बेहोश किए महिला का ब्रेन ट्यूमर निकाला
जालंधर के प्राइवेट अस्पताल ने महिला का बिना बेहोश किए ब्रेन ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के दौरान महिला को डॉक्टरों ने कुछ न कुछ बोलते रहने के की सलाह दी थी। डॉक्टरों के अनुसार महिला के ब्रेन में बोलने वाले सिग्नल की जगह ट्यूमर था। सिग्नल का पता लगाने के लिए उसे बोलने की सलाह दी थी। इससे पूरे ऑपरेशन के दौरान महिला हनुमान चालीसा का पाठ करती रही।हनुमान चालीसा पढ़ते हुए महिला का डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर निकाल दिया है। इस दौरान महिला को डॉक्टरों ने गिनती सुनाने के लिए भी कहा。
महिला नवांशहर की रहने वाली है। 42 साल की महिला की ब्रेन सर्जरी कठिन थी। डॉक्टरों का कहना है कि बिना बेहोश किए सर्जरी करना काफी रिस्की रहता है। लेकिन इस मामले में ये जरूरी था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दी गई। ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से में था जो इंसान के बोलने और भाषा समझने की शक्ति को कंट्रोल करता है। अगर ऑपरेशन के दौरान जरा सी भी चूक होती, तो महिला हमेशा के लिए अपनी आवाज खो सकती थी और अगर महिला को पूरी तरह बेहोश करके सर्जरी की जाती, तो यह पता लगाना नामुमकिन होता कि उसके बोलने की शक्ति पर क्या असर पड़ रहा है। इस खतरे को टालने के लिए ''अवेक ब्रेन सर्जरी'' तकनीक का फैसला लिया। इसमें मरीज को बेहोश नहीं किया जाता ताकि वह डॉक्टरों से बात कर सके। करीब तीन घंटे चली इस सर्जरी के दौरान महिला लगातार डॉक्टरों के सवालों के जवाब देती रही। हिम्मत बनाए रखने के लिए वह हनुमान चालीसा पढ़ती रही। इससे डॉक्टरों को हर पल यह फीडबैक मिलता रहा कि दिमाग का वह हिस्सा सही काम कर रहा है। अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी बोलने व समझने की शक्ति सुरक्षित है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 10:38:590
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 10:37:310
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:35:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 10:35:020
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 10:33:170
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 10:22:2966
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 13, 2026 10:05:51187
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:33140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0590
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3692
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45159
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57184
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:39113
Report