Back
जालंधर के भोगपुर शुगर मिल में सीएनजी प्लांट के विरोध उग्र, टी-प्वाइंट पर हंगामा
VSVARUN SHARMA
Jan 06, 2026 14:38:41
Kapurthala, Punjab
जालंधर: भोगपुर शूगर मिल में सीएनजी प्लांट का काम शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली समेत प्रदर्शनकारी रोके गए, टी-प्वाइंट पर हुआ हंगामा
जालंधर: भोगपुर शूगर मिल में लगाए जा रहे सीएनजी प्लांट को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बुधवार को मिल परिसर में दोबारा सीएनजी प्लांट का काम शुरू किए जाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को देखते हुए भोगपुर के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
सीएनजी प्लांट का काम शुरू होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के हल्का विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के नेतृत्व में भोगपुर के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मिल की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें भोगपुर टी-प्वाइंट पर ही रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। प्रदर्शन कर रहे विधायक और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए मिल में सीएनजी प्लांट का काम दोबारा शुरू करवा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम जालंधर-2 द्वारा लिखित रूप में कार्य शुरू न करने के निर्देश दिए गए थे, फिर भी काम शुरू कर दिया गया, जो न्यायालय और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विधायक और पुलिस अधिकारियों के बीच सीएनजी प्लांट को लेकर तीखी बहस भी देखने को मिली। इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक सुखविंदर कोटली अपने फेसबुक पेज पर लाइव हो गए, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा चक्का जाम किए जाने की आशंका थी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowMar 13, 2026 10:38:590
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 10:37:310
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 10:35:360
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 10:35:020
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 10:33:170
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 10:22:2966
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 13, 2026 10:05:51187
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:33140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0590
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3692
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45159
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57184
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:39113
Report