Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Uttarkashi249193

डुंडा ब्लाक के सिरी गांव में बादल फटने से भारी तबाही

Aug 02, 2024 17:16:45
Uttarkashi, Uttarakhand

उत्तरकाशी के डुंडा ब्लाक के गाजणा पट्टी के सिरी गांव में बीते रोज जनपद में हुई भारी बारिश से बादल फटने से गांव के समीप सहायक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में बाढ़ आ गई जिसके कारण गांव के गौशालाएं, करीब एक दर्जन मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए ग्रामीणों का कहना है कि जब बादल फटा और गांव की गाड़ का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया तो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई नदी में भयंकर जल सैलाब आने के कारण ग्रामीणों की कई हेक्टयर सिंचित भूमि पैदल रास्ते 8-9 आरसीसी पुल, घराट पंचकियां पानी के तेज बहाव में बह गए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Mar 10, 2026 11:18:26
Bharatpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 मार्च को भरतपुर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज कलक्टर कमर चौधरी व एसपी दिगन्त आनंद ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर प्रस्तावित सभा स्थल को देखा। इस अवसर पर उनके साथ डिवीजनल कमिश्नर नलिनी कठोतिया, बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया,नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई सहित जिला प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। सीएम भरतपुर में किसान और पशुपालकों से संवाद करेंगे। इस संवाद की सभा पुलिस परेड ग्राउंड में होगी। राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों के तहत इस संवाद का आयोजन किया जावेगा। जिसमें भरतपुर डीग,अलवर,धौलपुर ,करौली, सवाई माधोपुर के किसान व पशुपालकों भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत,कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा पशुपालन व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे ।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 10, 2026 11:18:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के बरकतउल्ला स्टेडियम के पास स्थित एक निजी कोचिंग की बिल्डिंग में मंगलवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा था, जहां निर्माण से संबंधित कचरा और अन्य सामान रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक कचरे में आग लग गई और वहां से धुआं उठने लगा। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी के कारण कचरे में आग लगी। धुआं उठता देख वहां मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। मजदूरों और लोगों की तत्परता के चलते दमकल के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 10, 2026 11:17:44
Mainpuri, Uttar Pradesh:अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है। यह गिरोह इतना सक्रिय था कि एक ही दिन में पांच वारदातों को अंजाम दिया था, जिससे दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लुटे गए आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। ये पेशेवर अपराधी बताए गए हैं और प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में दबिश जारी है。
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 10, 2026 11:17:26
Bagaha, Bihar:अधिसूचित ब्रह्मांड नहीं के बजाय वास्तविक खबर: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर रेंज द्वारा बगहा के नौरंगिया—सोहगीबरवा मार्ग पर रोहुआ नाला पर 180 फिट लम्बे और 25 फिट चौड़े छलका का निर्माण कराया जा रहा है ताकि बरसात व बाढ़ के दिनों में नदी पार करते समय लोगों को आसानी हो। अभी तक यहां पुल-पुलिया नहीं थे और जुगाड़ टेक्नोलॉजी से पाइप डाल कर चलने लायक बनाया गया था जो अक्सर टूट जाता था, जिसके कारण नाव से रोहुआ नाला पार करना पड़ता था। वन विभाग के अनुसार लाखों रुपये की लागत से इस साल मार्च महीने में छलका पुलिया पूरा कर लिया जाएगा। मदनपुर रेंजर नसीम अहमद अंसारी की निगरानी में निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है और इस महीने के अंत तक मार्ग के उद्घाटन की उम्मीद है ताकि यूपी व बिहार की आवाजाही सुगम हो सके। महराजगंज जिले के Sohagibarwa, Marichhwa, Botheha आदि क्षेत्र गंडक नदी के पार स्थित हैं, जहां जाने के लिए रोहुआ नाला ही एकमात्र रास्ता रहा है। रोहुआ नाला पर सिमेंट के पाइप डाल कर जाने आने का रास्ता हर साल बनता था जो बरसात में टूट जाता था। इस वजह से नदी के पार लोग बेहाल रहते थे। अब वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में छलका पुलिया बनते ही बरसात के दिनों में बिहार से यूपी और यूपी से बिहार के लोगों की कठिनाइयां दूर होंगी, और लाखों लोग सरपट यात्रा कर पाएंगे। ग्राउंड से जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता—WT इमरान अज़ीज़, बाइट संदीप कुमार (वन विभाग VTR), बाइट रामधारी निषाद (सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से आ रहे यात्री), बाइट नसीम अहमद अंसारी (रेन्जर मदनपुर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व).
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 10, 2026 11:17:12
Siwan, Bihar:सीवान में बीती रात शादी समारोह के दौरान दुल्हन के दादा को बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया।गोली नंदकिशोर शाह के पेट में जा लगी।जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल को सीवान के सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना दरौंधा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव का है।घायल व्यक्ति की पहचान रामचंद्रापुर गांव निवासी नंदकिशोर शाह के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि घर में खुशी का माहौल था और बारात का स्वागत करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए और अचानक गोली चला दी। गोली सीधे दुल्हन के दादा नंदकिशोर शाह को जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।गोली लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए घायल व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घायल व्यक्ति के पेट में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोली चलाने के पीछे क्या कारण था और इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 10, 2026 11:16:14
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से दी गई उड़ाने की धमकी पोस्ट मास्टर ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना पोस्ट ऑफिस में मौजूद लोग और स्टाफ को किया बाहर सूचना पर पुलिस भी पहुंची मौके पर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में पुलिस ने किया सर्च करीब तीन घंटे के सर्च में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु तो सभी ने ली राहत की सांस जयपुर हेड ऑफिस में आया था बम से उड़ाने की धमकी का मेल जहां से दौसा पोस्ट मास्टर को फोन से दी गई थी सूचना प्रदेश के पोस्ट ऑफिस में संचालित पासपोर्ट कार्यालयो को बम से उड़ने की धमकी का ईमेल जयपुर हेड ऑफिस पहुंचा तो भय का माहौल हो गया जयपुर हेड ऑफिस द्वारा दौसा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर बृजमोहन बैरवा को एक और जहां धमकी भरे ईमेल की कॉपी सेंड की गई तो वहीं दूसरी ओर फोन कर तत्काल पोस्ट ऑफिस को खाली करने की सूचना दी गई इस सूचना पर दौसा पोस्ट मास्टर ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में मौजूद सभी लोगों को और स्टाफ को बाहर निकाला और करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन किया लेकिन इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सभी ने राहत की सांस ली अब यह शरारत किसकी है इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है प्रदेश में बम से उड़ाने की धमकी का यह मेल कोई पहली बार नहीं आया इससे पूर्व भी कई बार प्रदेश में बम से उड़ाने के इस तरह के मेल आ चुके हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसीया अभी तक उन लोगों तक नहीं पहुंच सकी जो बार-बार इस तरह की हरकत कर रहे हैं । बृजमोहन बैरवा पोस्ट मास्टर पोस्ट ऑफिस दौसा
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 10, 2026 11:15:35
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर डूंगरी बांध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति के सदस्य आज मलारना डूंगर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और SDM संदीप कुमार बैरड़ को कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघर्ष समिति ने बताया कि 21 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान समिति के सदस्यों पर शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से सूरवाल थाने में अलग-अलग दर्ज किए मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए। संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि सूरवाल थाने में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों में 60 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन उसे दबाने के लिए पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। समिति ने प्रशासन से दोनों मुकदमों को निरस्त करने की गुहार लगाई। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में डूंगरी बांध परियोजना को रद्द करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति सदस्य का कहना है कि प्रस्तावित बांध से प्रभावित गांवों में लोगों के बीच भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बांध की आशंका के कारण प्रभावित गांवों में शादी-विवाह रुक हुए हैं, जमीनों की खरीद-फरोख्त ठप हो गई है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। संघर्ष समिति का कहना है कि इस स्थिति के चलते ग्रामीण मानसिक तनाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। समिति ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डूंगरी बांध परियोजना को निरस्त किया जाए और आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए。
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 10, 2026 11:12:13
Noida, Uttar Pradesh:PRIYANKA GANDI
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top