Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ में ABVP महामंत्री सोलंकी का दौरा, युवाओं के लिए एक्टिविटी टाइम अभियान शुरू

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 09:04:10
Chittorgarh, Rajasthan
चित्तौड़गढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी का दौरा रहा, जहां उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिससे मानसिक अस्थिरता, एकाग्रता में कमी और अकेलेपन जैसी स्थितियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एबीवीपी का यह अभियान युवाओं को खेल, सेवा, पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा। इसके तहत कैंपस में डिटॉक्स कॉर्नर, लाइब्रेरी में अनुशासन और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Mar 19, 2026 10:18:54
Vidisha, Madhya Pradesh:नवरात्रि के प्रारंभ के साथ शहर के 10 युवा बाइक के जरिए मैहर माता के दर्शन के लिए हुए रवाना. इस वर्ष यात्रा का 23 वां साल है. सत्यम सिंह मिश्रा संतोष नामदेव और उनके अन्य साथी गुरुवार सुबह 9 बजे नवरात्रि के पहले दिन मैहर वाली माता के दर्शन करने के लिए बाइक से रवाना हुए. संतोष ने बताया कि उनकी यह पहली यात्रा है जबकि सत्येंद्र का कहना है कि वह अपने अन्य साथियों के साथ है पिछले 23 सालों से इस परंपरा के मानते चले आ रहे हैं. इस यात्रा का नाम सद्भावना एकता यात्रा दिया गया है. देश दुनिया की शांति और सद्भाव के लिए यात्रा निकाली जा रही है. स्टेशन क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर से लोगों ने उन्हें तिलक कर यात्रा के लिए रवाना किया. 3 दिन में उनकी यह यात्रा पूरी होगी.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 19, 2026 10:18:31
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर माँ गंगा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सपा प्रमुख का “गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते?” बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादा पर सीधा प्रहार है। यह वही विचारधारा है— जिसने रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाई जिसने राम मंदिर का विरोध किया और अब माँ गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बना रही है माँ गंगा भारत की आत्मा हैं सनातन परंपरा में माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी और आध्यात्मिक आस्था की सबसे पवित्र धारा हैं। माँ गंगा राजनीति का विषय नहीं, श्रद्धा का आधार हैं। यह अपमान है। यह असंवेदनशीलता है। यह सनातन पर सीधा प्रहार है। ऐसी सोच और ऐसी राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा हर हिंदू को अब मुखर होकर विरोध करना होगा। जय श्रीराम जय माँ गंगा
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 19, 2026 10:18:20
Moradabad, Uttar Pradesh:प्रधान के कार्य की शिकायत कर जाँच कराना पड़ा भारी, जाँच करने पहुंची समाज कल्याण की टीम और पुलिसकर्मी के सामने दोनों पक्षो मे जमकर हुआ हंगामा एवं मारपीट, काफी देर तक दोनों पक्षो ने एक दुसरो कों जाँच टीम और मौजूद 2 पुलिसकर्मियों के सामने जमकर मारा पिटा, झगडे मे दोनों पक्षो के कई लोगो कों आयीं चोटे, मौके पर शिकायतकर्ता पक्ष से करीब 5 लोग थे तो वहीँ प्रधान पक्ष के भी करीब दर्जनों लोग थे मौजूद, कार्य की जाँच की बात छिड़ी तो दोनों पक्षो मे पहले तो शुरू हुई नोकझोंक लेकिन देख़ते ही देख़ते एक दूसरे पर टूट पड़े दोनों पक्ष के लोग, दोनों पक्षो के बीच हुए झगडे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो मे दिखाई दे रहा है की कैसे मौके पर ना सिर्फ पुरुषो मे झगड़ा हुआ बल्कि वहां मौजूद महिलाएं और युवतियाँ भी उसमे पिटाई करती दे रहीं दिखाई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरफ मामले कों शांत कराकर की कार्यवाही, मामले मे पुलिस ने अपनी तरफ से सरकारी कार्य मे बाधा डालने मे दोनों पक्षों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, दोनों पक्षो के 5-5 नामजद लोगो सहित अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 3 लोगो कों गिरफ्तार कर भेजा जेल....बाकी की तलाश जारी, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के सेहल गांव का पूरा मामला。
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 19, 2026 10:17:27
New Delhi, Delhi:सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ़ से वीआईपी एसी बोट ख़रीदने का टेंडर लिया गया वापस. मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की आपत्ति के बाद लिया गया टेंडर वापस. ये बोट बाढ़ और यमुना की सफाई निरीक्षण के लिए ख़रीदी जा रही थी. इस बोट में ऐसी पोटा केबिन, पेंत्री के अलावा पानी स्टोर आरामदायक कुर्सियों के अलावा करीब 400 लीटर पानी का स्टोरेज था. बोट के पीछे डेक के पास ओपन स्पेस था जहाँ बैठकर मीटिंग व निरीक्षण किया जा सकता है. इस टेंडर को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सवाल खड़े किए थे और आरोप लगाया था कि जिस वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए हमने इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी उसी प्रस्ताव को मंजूरी देकर रेखा सरकार वीआईपी कल्चर को अपना रही है.
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 19, 2026 10:17:09
Jhajjar, Haryana:राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर जमकर बरसे आदित्य देवी लाल चौटाला : इनेलो विधायक ने रखी मांग, क्रॉस वोटिंग करने वाली काली भेड़ों के नाम उजागर करें भाजपा और कांग्रेस पार्टी : क्रॉस वोटिंग के लिए भाजपा का एक और कांग्रेस के नौ विधायक हैं जिम्मेवार : झज्जर में पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रभारी होने के नाते बैठक लेने आए थे आदित्य चौटाला कहा: क्रॉस वोटिंग मामले में अपनी जिम्मेवारी से बच नहीं सकते भूपेंद्र हुड्डा : इनेलो को भाजपा की भी टीम बताने वाले हुड्डा ने साबित किया वह खुद है भाजपा की बी टीम उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से हरियाणा के अंदर विधायकों की खरीद फरोख्त सत्ताधारी भाजपा द्वारा की गई है उससे पूरे प्रदेश की जनता की आंखें और वह स्वयं शर्म से नीचे झुकाए हुए हैं। बैठक में चौटाला ने आगामी 23 मार्च को नरवाना में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि झज्जर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के बाद उठे इस विवाद ने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया है और आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 19, 2026 10:15:51
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान दिवस के दिन आज सीएम भजनलाल शर्मा ने विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरूआत की. सीएमआर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने अभियान की वेबसाइट एवं वीडियो का भी लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वो हर गांव और शहर के वार्ड की प्राथमिकतायें तय करें. आम जनता से सुझाव लें, और विकसित राजस्थान के निर्माण में युवा, महिला और किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने युवाओं के स्वरोजगार पर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये. सीएम भजनलाल शर्मा ने स्थानीय आंकाशाओं के अनुरूप गांवों व वार्डों के विकास के लिए जन भागीदारी का विशेष जन आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया. उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Mar 19, 2026 10:15:40
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 10:13:13
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विद्वान पंडितों एवं बटुकों द्वारा घट स्थापना और ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान चित्तौड़गढ़ के विनोद यति महाराज, मेंढ़केश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास महाराज, गुप्तेश्वर महादेव के बालकनाथ महाराज सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। वहीं बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन लगातार जारी रहेंगे।
272
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 19, 2026 10:12:46
Jaipur, Rajasthan:एंकर हिंदू नववर्ष के साथ राजस्थान दिवस के मनाये जाने पर सूबे में सियासी घमासान चरम पर है सत्तापक्ष इसे राजस्थान के निर्माण के दिन की तिथि,इस दिन के धाार्मिक महत्व और एतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए सरकार के फैसले को सही ठहरा रहा है,,तो विपक्ष सरकार पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर अपने सियासी मंसूबे पूरे करने का आरोप लगा रहा है ये रिपोर्ट देखिये सीएम की इस बाइट से शुरू कीजिये कल दोपहर उद्यमियों के बीच कार्यक्रम की शुरूआत में सीएम राजस्थान दिवस चैत्र प्रतिपदा पर मनाये जाने पर अपनी बात कह रहे हैँ बाइट भजनलाल शर्मा बाइट से ही शुरू करें वीओ भजनलाल सरकार ने पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए इस बार भी राजस्थान दिवस धूमधाम से मनाया,,,,सरकार ने इस मौके पर कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला आयोजित की,,, युवा शक्ति दिवस से लेकर उद्मी संवाद तक के बड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये,,,,पिछले साल से चैतर प्रतिपदा यानि हिंदू नव वर्ष के दिन राजस्थान दिवस मनाने का शुरू हुआSilSila अब नई परंपरा के रूप में स्थापित होता हुआ नजर आ रहा है,,,सरकार इससे बेहद उत्साहित है,,,,,सीएम भजनलाल शर्मा का तर्क है कि 30 मार्च 1949 को जब वल्लभभाई पटेल ने वृहत्तर राजस्थान का गठन किया था, उस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि विक्रम संवत 2006 थी, इसलिए इस दिन को ही वास्तविक स्थापना दिवस माना जाना चाहिए। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ राजस्थान दिवस के दिन सड़कों से लेकर चौराहों तक नेताओं के शुभकामना संदेश अटे पड़े थे,,,,बीजेपी के परचम के साथ भगवा लहराता दिखाया गया,,,, सरकार के मंत्री पूरे भगवा रंग में रंगे नजर आये,,,मंत्रियों ने अपने घर पर भगवा धर्म ध्वजायें स्थापित कीं, मंत्री अविनाश गहलोत ने इस दिन को हिंदू राष्ट्रवाद से जोड़ा,अविनाश गहलोत बोले,,,,राजस्थान दिवस मनाने का इससे बेहतर कोई और दिन हो ही नहीं सकता था, बाइट अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बाइट जोगेश्वर गर्ग सरकारी मुख्य सचेतक वीओ पर विपक्ष पिछली बार की तरह सरकार पर हमलावर दिखा,,,,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के फैसले पर हर जगह विरोध जताया,,,इसे,इतिहास बदलने की सरकार की कोशिश करार दिया,, कई नेता तो सरकार पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और हिंदुत्व के एजेंडे को थोपने तक के आरोप लगाते दिखाई दिये,,,,विपक्ष को सरकार के फैसले में हिंदुत्व का एंजेडा दिखा,,,और इसका मकसद सांस्कृतिक एकता के बजाय राजनैतिक लाभ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तो विधानसभा में भी सरकार के इस फैसले का खुलकर विरोध कर चुके हैं बाइट टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष बाइट घनश्याम महर कांग्रेस विधायक वीओ बहरहाल,,,,सरकार को भरोसा है कि युवा पीढी चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस के आयोजन से अपनी जड़ों से जुड़ेगी,,,हिंदू वोटरों में उसके प्रति जुड़ाव का भाव और मजबूत होगा,,साथ ही विरोध करने भर से कांग्रेस का सेकुलर एजेंडा बेनकाब होगा,,,,जाहिर है बीजेपी के दोनों हाथों में लडडू हैं,,,और वो इस मौके का भरपूर फायदा उठाकर बहुसंख्यक समुदाय में अपने सनातन प्रेम का खुलकर इजहार करना चाहती है,,ताकि आम जनमानस में वो कांग्रेस की छवि मुस्लिमपरस्त और माओवादी कांग्रेस की बना सके पीटीसी बाबूलाल धायल
449
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 19, 2026 10:12:13
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर:ईद एवं रामनवमी जैसे संवेदनशील पर्वों को लेकर नालंदा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस केंद्र नालंदा में दंगा निरोधक दल द्वारा विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का जायजा लिया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक दल ने संभावित सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्वरित कार्रवाई की रणनीति का प्रदर्शन किया। जवानों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास किया और विभिन्न परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने की तकनीक को दोहराया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर सके। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और उनकी तत्परता का आकलन किया।नालंदा पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।
270
comment0
Report
Advertisement
Back to top