Back
रामनगर में डीएम ने नशे पर जीरो टॉलरेंस और शिकायतों का त्वरित समाधान निर्देशित किया
SKSATISH KUMAR
Feb 11, 2026 13:54:07
Jaspur, Uttarakhand
स्लग जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में डीएम ललित मोहन रयाल सख्त — नशे पर अभियान, स्मार्ट मीटर बिलों की जांच और 100 से अधिक शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
शहर रामनगर
एंकर.-रामनगर स्थित पीएनजीपीजी महाविद्यालय में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण को लेकर आई शिकायतें व प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने के निर्देश दिए शिविर में करीब 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर दूरस्थ गांवों तक पहुंचें और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें।
बीजेपी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आकाश आर्या द्वारा रामनगर में बढ़ते नशे के रोकथाम की मांग उठाई गई, जिस पर डीएम रयाल ने पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर मामले की जांच और उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा झूलते बिजली के तार, यूपीसीएल से जुड़ी समस्याएं, पेयजल कनेक्शन, जल जीवन मिशन, सिंचाई नहरों की दिक्कतें, गुल की समस्या, बागवानी क्षेत्र की आवश्यकताएं और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर के दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पहले 43 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए गए थे। अब जन आकांक्षाओं को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रामनगर नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शहरी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कोसी नदी क्षेत्र में स्वच्छता, सोलर फेंसिंग, वन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और नगर की साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रामनगर एक पुराना शहर है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसे बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए पालिका को ठोस कदम उठाने होंगे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, एसडीएम प्रमोद कुमार, डीएफओ ध्रुव रौतेला, डीएफओ पीसी आर्या, सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा, ईओ आलोक उनियाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, तहसीलदार मनीषा मारकाना सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और सरकार हर वर्ग तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 11, 2026 15:33:140
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 11, 2026 15:32:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 11, 2026 15:31:540
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 11, 2026 15:31:390
Report
1
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 11, 2026 15:30:160
Report
0
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 11, 2026 15:18:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 15:18:280
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 11, 2026 15:18:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 15:17:520
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 11, 2026 15:17:370
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 15:16:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 15:16:280
Report